Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

Jitendra Sharma Prominent Social Worker Joins Congress

Jitendra Sharma Prominent Social Worker Joins Congress

प्रसिद्ध समाजसेवी जितेंद्र शर्मा कॉंग्रेस में शामिल

दिंडोशी विधानसभा में राजनीतिक हलचल बड़ी

————मुकेश गुप्ता

मुंबई।पेशे से पत्रकार एवं मानव विकास संस्था(एनजीओ)के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ सहित कल शाम को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।जिससे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां बड़ गई है।

पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत के मार्गदर्शन में तथा स्थानीय कांग्रेस के युवा नेता संदीप सिंह के नेतृत्व व उपस्थिति में औपचारिक रूप से जितेंद्र शर्मा कांग्रेस का दामन थाम लिया।इस समय सैकड़ो कार्यकर्ताओ संग बाइक रैली निकाल कर शर्मा ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया।

 

गौरतलब है कि एनजीओ के माध्यम से जनता की सेवा में समर्पित जितेंद्र शर्मा की क्षेत्र में घर-घर तक पहुच तथा सभी समाज के लोगो से मधुर संबंध है।लोगो के दिलो पर राज करने वाले मॄदुल स्वभाव के धनी जितेंद्र शर्मा के कांग्रेस में शामिल होते ही कांग्रेस पार्टी की ताकत कई गुणा अधिक बढ़ गई है।शर्मा जैसे दिग्गज समाजसेवी को पार्टी में शामिल करने का श्रेय संदीप सिंह को जाता है।बता दे कि संदीप सिंह समाज मे उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को एक -एक कर गुप्त रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाते जा रहे है।जिससे पार्टी का संगठनात्मक ढांचा पहले की तुलना में मजबूत होता जा रहा है।

पार्टी में शामिल होते ही शर्मा को बधाई व शुभकामनाये देने वाले शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।लोगो ने उनके उज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

Print Friendly, PDF & Email