Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

Swarg Releasing On 16 February 2018 In Mumbai & Gujarat

’स्वर्ग’ का प्रदर्शन 16 फरवरी से मुंबई और गुजरात में

बिहार में धूम मचाने के बाद अब मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में स्वर्ग का प्रदर्शन 16 फरवरी से किया जायेगा। जी हाँ, राम इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित युवा दिलों की धड़कन भोजपुरिया युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और सिनेस्टार आदित्य मोहन के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म  ’स्वर्ग’  का प्रदर्शन 16  में भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। फिल्म के निर्माण के दिनों से ही चर्चा में रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ’स्वर्ग’ के निर्माता रामअवध वी प्रजापति तथा निर्देशक दिवंगत शाद कुमार व राजेश पटेल हैं। फिल्म का म्यूजिक राईट्स ’टीम फिल्म भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी ने लिया है। फ़िल्म के सभी गाना दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू, आदित्य मोहन, प्रिया शर्मा, निशा दूबे, ऋतू सिंह, निधि झा  और आइटम क्वीन सीमा सिंह फिल्म के गानों में मुंबई तथा गुजरात के दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले हैं।

फिल्म के लेखक लालजी यादव हैं। फिल्मों के जानेमाने गीतकार प्यारेलाल यादव, मनोज मतलबी, श्याम देहाती और मुन्ना दूबे ने फिल्म के गीत को लिखा है जबकि भोजपुरी के मशहूर संगीतकार छोटे बाबा और  श्याम देहाती ने मधुर संगीतों से सजाया है। कला नाजिर खान व नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ हीरा यादव का है। फिल्म के मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं तथा प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू, स्टाईलिश स्टार आदित्य मोहन, प्रिया शर्मा, निशा दूबे, अभिलाषा, संजय पाण्डेय, गोपाल राय, अनूप अरोड़ा, किरण यादव, पल्लवी आदि हैं। मुख्य आकर्षण आईटम क्वीन सीमा सिंह एवं मेहमान कलाकार बबली गर्ल ऋतू सिंह और लूलिया गर्ल निधि झा हैं।———— Ramchandra Yadav (PRO)

Print Friendly, PDF & Email