Ritesh Pandey’s full movieTohare Mein Basal Pran got 1 millionYoutube Views in a day
रितेश पांडेय की फुल मूवी तोहरे में बसेला प्राण को मिले एक दिन में 1 मिलियन अपनी गायिकी और अभिनय से हर किसी को दीवाना बना चुके सिनेस्टार रितेश पांडेय की भोजपुरी फिल्म तोहरे में बसेला प्राण पूरी मूवी को एक ही दिन में 1 मिलियन व्यूज यू ट्यूब पर मिले हैं। पूरी फिल्म को वेव म्यूजिक कम्पनी ने अपलोड किया है। इसी म्यूजिक कम्पनी ने इस फिल्म के सभी डिजीटल राइट्स महंगे दाम में खरीदे हैं। यह रितेश पांडेय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इतना व्यूज मिलना यह सिद्ध करता है कि उन्हें चाहने वालों की तादाद काफी है। गौरतलब है कि राईज इंडिया प्रोडक्शन एवं जय हिन्द प्रोडक्शन इन असोसिएशन विद चौधरी सिने विजन के बैनर तले निर्मित फिल्म तोहरे में बसेला प्राण ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी। रितेश पांडेय और प्रियंका पंडित...
Read MoreManoj Tiger Say He Will Always Remain the debtor of Bhojpuri Mai
भोजपुरी माई के कर्जदार हैं मनोज टाईगर भोजपुरी माटी, साहित्य, कला और संस्कार का जितना वर्णन किया जाय, वह कम ही होगा। भोजपुरी माई ने बहुत से ऐसे लाल को जन्म दी हैं, जो देश ही नहीं विश्व धरातल पर भोजपुरी का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं। जी हाँ, ऐसे ही भोजपुरी सिनेमा के एक कलाकार के बारे में बयां कर रहा हूं, जो किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। उनका नाम है मनोज सिंह टाईगर, जिन्हें बतासा चाचा उपनाम से काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। उन्होंने अपना सारा जीवन सिर्फ और सिर्फ कला को समर्पित किया है। उन्होंने देश के अलावा विदेश में भी भोजपुरी का परचम लहराया है। उनके लाजवाब अभिनय और हाजिर जवाबी का हर कोई कायल है। विदित है कि 20 साल तक रंगमंच को अपना जीवन समर्पित करने के बाद भोजपुरी सिनेमा के रुपहले...
Read MorePawan Singh’s Saiya Superstars Enters Second Week with 50 Cinema Houses
पवन सिंह की सइयां सुपरस्टार का शानदार प्रदर्शन दूसरे सप्ताह में भी 50 सिनेमाघरों में पावरस्टार पवन सिंह के हैरतअंगेज अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘सईयां सुपरस्टार’ को दूसरे सप्ताह में भी बिहार के 50 सिनेमाघरों में प्रदर्शन किया गया है, जिसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई यह फिल्म 1 दिसंबर से बिहार, झारखण्ड, मुंबई, गुजरात और नेपाल के सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शन की गई, जिसे बंपर ओपनिंग मिली है। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के यंग्रीयंग मैन सुपरस्टार व गायिकी के सिरमौर पवन सिंह और भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह की लकी जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। साथ ही युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू भी अपनी अलग छाप छोड़ रहे हैं। उनके साथ नवोदित शिखा चौधरी आकर्षक लुक में हैं। इस फिल्म में खलनायक संजय पांडेय और राज...
Read MoreBalma Daringbaaz Post Production In Progress
बलमा डेरिंगबाज़ की पोस्ट प्रोडक्शन शुरू एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर तले निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ की पोस्ट प्रोडक्शन जोर शोर से मुंबई में की जा रही है। यह फिल्म एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। सिनेप्रेमियों के लिए साफ सुथरी सपरिवार देखने योग्य भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म दर्शकों के मनोरंजन के लिए बहुत ही उम्दा फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म के सभी कलाकारों का परफॉर्म और गेटअप काफी अलग और रोचक दिया गया है, जो सिनेप्रेमियों को बहुत ही आनंदित करेगा। इस फ़िल्म की निर्मात्री सोनालिका कुमारी व निर्माता शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं। संगीतकार के. रत्नेश मिश्रा तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं। छायांकन साहिल जे. अंसारी का है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ प्रदीप खड़का का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म...
Read MoreDabang Sarkar Bhojpuri Film Shooting Starts From 2nd Feb 2018 In Luckhnow
भोजपुरी फिल्म ‘दबंग सरकार’ की शूटिंग 2 फरवरी से लखनऊ में भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘दबंग सरकार’ की शूटिंग 2 फरवरी से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के खूबसूरत लोकेशंस पर होगी। इसके अलावा फिल्म के कई हिस्सों की शूटिंग उन्नाव और गोरखपुर में होना है। ये जानकारी फिल्म के निर्माता दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘दबंग सरकार’ के प्री – प्रोडक्शन का काम जोर शोर से चल रहा है। अब हम फिल्म की शूटिंग को भी तैयार हैं। फिल्म की कहानी बेहद रोमांचक और रोचक तरीके से बुनी गई है। इसमें दबंग और सरकार को मिलाकर हमने कुछ नया निकाला है, जो फिल्म में देखने को मिलेगी। उधर, 2 फरवरी से शूटिंग शुरू होने की बात पर फिल्म के अभिनेता खेसारीलाल यादव ने कहा कि ‘दबंग सरकार’ एक ऐसी फिल्म है,...
Read MoreAudience Of Anand Mandir Varanasi Welcome The Cast & Crew Of The Power Of Dahshyat
द पावर ऑफ दहशत’ का जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर में, दर्शकों ने किया सितारों का स्वागत 1 दिसंबर से आनंद मंदिर, वाराणसी में धूमधाम से प्रदर्शित की गई भोजपुरी फिल्म ’द पावर ऑफ दहशत’ को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। आनंद मंदिर में दर्शकों की अपार भीड़ के साथ देखी जा रही इस फिल्म का जलवा बरकार है। दर्शकों से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे हीरो सहित सभी सितारों का फिल्म देखने आये दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। यह प्रेम यह साबित करता है कि अच्छी फिल्म को दर्शक दिल खोलकर भारी भीड़ के साथ अपना प्यार और आशीर्वाद देते हैं। प्रेम एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के सह निर्माता तृप्ती इंटरटेनमेंट हैं। इस फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं, जो एक्शन फिल्म के लिए ही जाने जाते हैं। दहशत भी एक फुल एक्शन पैकेज फिल्म है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में यंग्रीयंग मैन के रूप में रूप में सत्येन्द्र...
Read More







