Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

गौरव झा, विशाल सिंह की तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद पर हुआ लांच

Posted by on May 5, 2022 in Bhojpuri News | Comments Off on गौरव झा, विशाल सिंह की तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद पर हुआ लांच

भोजपुरी सिनेमा के युवा स्टार गौरव झा और एक्शन स्टार विशाल सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद के त्यौहार पर लांच किया गया है। फिल्म के पोस्टर कलर फुल है। पोस्टर के ऊपर में रोमांटिक अंदाज में ऐनक लगाये हुए विशाल सिंह, गौरव झा और सीपी भट्ट दिख रहे हैं। बीच में तीनों एक्ट्रेस को देहाती लुक में दिखाया है।  फिल्म का यह फर्स्ट लुक काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है। इस पोस्टर से साफ पता चलता है कि यह फिल्म साफ सुथरा सम्पूर्ण पारिवारिक, हँसी ठिठोली से भरपूर फुल इंटरटेनिंग है। गौरतलब है कि बेहतरीन फिल्मों के निर्माण के लिए अग्रसर फ़िल्म निर्माता सुरेश राठौर, सुरेन्द सिंह (टोनी) द्वारा निर्मित की गई और निर्देशक जितेन्द्र गुप्ता जीतू  द्वारा निर्देशित बेहतरीन भोजपुरी फिल्म “तीन दीवाने” की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न रमणीय...

Read More

राहुल सिंह, रेशमा शेख की “तू ही यार मेरा” का सेकंड लुक लांच होते ही हुआ वायरल

Posted by on May 5, 2022 in Bhojpuri News | Comments Off on राहुल सिंह, रेशमा शेख की “तू ही यार मेरा” का सेकंड लुक लांच होते ही हुआ वायरल

रैबल हीरो राहुल सिंह और ग्लैमरस अदाकारा रेशमा शेख के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म “तू ही यार मेरा” का सेकंड लुक लांच किया है। जोकि सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एम बी एंटरटेनमेंट और श्री मित्तल मूवीज के बैनर तले निर्मित फिल्म तू ही यार मेरा में केंद्रीय भूमिका में राहुल सिंह और रेशमा शेख एक बार फिर अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले हैं। राहुल-रेशमा की रोमांटिक जोड़ी सुपरहिट फ़िल्म प्लेटफॉर्म नं. 2 से हिट चली आ रही है, जो अब इस फिल्म में भी धमाल मचाने वाली है। फ़िल्म “तू ही यार मेरा” के पोस्टर को फैन्स के साथ साथ इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने भी खूब लाइक किया है और सभी ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किया है। पोस्टर देखकर इस बात की चर्चा शुरू...

Read More

भोजपुरी फ़िल्म दंडनायक के बाद अब अपहरण में मुख्य खलनायक बने हैं धनंजय सिंह

Posted by on May 1, 2022 in Bhojpuri News | Comments Off on भोजपुरी फ़िल्म दंडनायक के बाद अब अपहरण में मुख्य खलनायक बने हैं धनंजय सिंह

भोजपुरी सिनेमा में टैलेंटेड एक्टर धनंजय सिंह अपना एक अलग मुकाम बनाते जा रहे हैं। फ़िल्म “दंडनायक” में वह यश कुमार के साथ दिखाई दिए थे। इस फ़िल्म में धनंजय सिंह ने निगेटिव रोल बखूबी प्ले किया और उनकी परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसन्द आई। अब वह बड़े पर्दे पर एक बार फिर धमाल मचाने को तय्यार हैं। इस बार फ़िल्म अपहरण में धनंजय सिंह मुख्य खलनायक होंगे। निर्माता अजय गुप्ता की इस फ़िल्म के निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। फ़िल्म के हीरो यश कुमार मिश्रा और हीरोइन प्रियंका रेवड़ी हैं। गौरतलब है कि धनंजय सिंह की बतौर एक्टर आधा दर्जन से अधिक फिल्में आने वाली हैं। इनकी कुछ फिल्मे फ्लोर पर हैं तो कुछ फिल्मों की एडिटिंग जारी है, कुछ फिल्मों की शूटिंग वह कर रहे हैं। देखा जाए तो 2022 धनंजय सिंह के लिए धमाकेदार होने वाला है...

Read More

गुंजन सिंह और निवेदिता चंदेल का “काला तिल ले गया दिल ” हुआ वायरल, मिला 4 घंटे में 1 मिलियन व्यूज

Posted by on May 1, 2022 in Bhojpuri News | Comments Off on गुंजन सिंह और निवेदिता चंदेल का “काला तिल ले गया दिल ” हुआ वायरल, मिला 4 घंटे में 1 मिलियन व्यूज

गुंजन सिंह और निवेदिता चंदेल ने “काला तिल दिल ले गया” में मचाया धमाल, गाना हुआ वायरल भोजपुरी के सुपरस्टार गुंजन सिंह अपने फैंस और चाहने वालों के लिए एक और नया धमाकेदार गाना “काला तिल दिल ले गया” लेकर आए हैं, जिसके बोल हिंदी में हैं. गाने के वीडियो में गुंजन सिंह और बॉलीवुड मॉडल निवेदिता चंदेल कमाल का जलवा बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं. यह गाना देखते ही देखते काफी वायरल हो गया है. इस गाने ने मात्र चार ही घंटे में 1 मिलियन व्यूज बटोर लिया है. यानि एक मिलियन  से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं. इस गाने को पसंद किया जा रहा है. इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड प्रस्तुत वीडियो सांग “काला तिल दिल ले गया” IECL BHOJPURI (आईईसीएल भोजपुरी) ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को गुंजन सिंह खास...

Read More

राजीव मोहन के निर्देशन में जय यादव, ऋतु सिंह की रखवाला की शूटिंग शुरू

Posted by on Apr 14, 2022 in Bhojpuri News | Comments Off on राजीव मोहन के निर्देशन में जय यादव, ऋतु सिंह की रखवाला की शूटिंग शुरू

आधुनिकता की भागमभाग में संयुक्त परिवार का बिखरना, अलग होना कहीं न कहीं आज के दौर का इंसान एकल होता जा रहा है. जहाँ एक समय ऐसा था कि दादा-दादी से लेकर पोता-पोती तक की तीन से चार पीढ़ी एक ही छत के नीचे हंसी-खुशी के साथ निवास करती थी और एक आज दौर ऐसा आ गया है कि पति-पत्नी और बच्चे तक ही परिवार सीमित होता जा रहा है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर समाज को जागरूक करने के लिए श्री असंग प्रोडक्शंस बैनर तले भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया जा रहा है. निर्माता निर्देशक राजीव मोहन द्वारा निर्मित की जा रही फिल्म रखवाला भोजपुरी सिनेमा में परिवर्तन की एक कड़ी है. यह फिल्म समाज को जगरूक करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है. इस फिल्म में वह सब दिखाया जाएगा, जोकि एक सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म...

Read More

राजवीर सिंह व नाज़नीन पटनी स्टारर पंजाबी सांग “इरादे” का फर्स्ट लुक आउट

Posted by on Apr 14, 2022 in Bhojpuri News | Comments Off on राजवीर सिंह व नाज़नीन पटनी स्टारर पंजाबी सांग “इरादे” का फर्स्ट लुक आउट

इन दिनों पंजाबी गीत ट्रेंडिंग में चल रहे हैं, इसी कड़ी में राजवीर सिंह और नाज़नीन पटनी का एक बेहतरीन पंजाबी गाना “इरादे” जल्द रिलीज होने वाला है जिसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। कुमार नीरज द्वारा डायरेक्ट किये गए म्यूज़िक वीडियो का फर्स्ट लुक काफी इम्प्रेसिव है जो सोशल मीडिया पर काफी लाइक शेयर किया जा रहा है। कुमार नीरज फिल्म्स व हॉली काऊ एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इरादे के प्रोड्यूसर्स हैं  राजम्मा दीक्षित, मुन्नी सिंह, बीना शाह और खुशबू सिंह हैं। गाने के सिंगर समर साब, संगीतकार रिद्धिमान चटर्जी और गीतकार सुरेंद्र माही हैं। इस गाने में राजवीर सिंह और नाज़नींन पटनी सहित कुमार नीरज, उर्ज़न इछापोरिया, आशीष सिंह जैसे आर्टिस्ट्स है। इस गाने को खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है। गाना किसी बॉलीवुड सांग की तरह है। डीओपी राहुल विमला तिवारी, कॉन्सेप्ट व कोरियोग्राफर देव...

Read More