Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

“मेहंदी तोहरे नाम के” की शूटिंग शुरू नारिप्रधान फ़िल्म होगी

Posted by on May 2, 2017 in Bhojpuri News, Latest News | Comments Off on “मेहंदी तोहरे नाम के” की शूटिंग शुरू नारिप्रधान फ़िल्म होगी

एडीआरएस एंटरटेनमेंट और श्री शांति एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में बन रही पारिवारिक भोजपुरी फिल्म “मेहँदी तोहरा नाम के” की शूटिंग देवरिया,गोपालगंज और इसके आस पास के लोकेशनों पर शुरू हो चुकी है। कुछ ही दिन पहले इस फ़िल्म का मुहूर्त पटना में भव्य तरीके से की गयी थी । फ़िल्म के निर्माता प्रवीन कुमार और पूनम सिंह हैं। फ़िल्म के विषय में इनका कहना है की ये फिल्म नारीप्रधान है। यह फ़िल्म एक मिशाल साबित होगी,उच्च वर्गीय दर्शक वर्ग के साथ भोजपुरी सिने जगत को एक अलग नराजिया मिलेगा। फ़िल्म के लेखक–निर्देशक  रंजन शर्मा काफी युवा है जिससे फ़िल्म उद्योग को इनसे काफी उम्मीदें भी हैं। फिल्म के निर्देशक रंजन शर्मा का कहना है की इस फ़िल्म का फिल्मांकन काफी प्यार से किया जा रहा है,हमारी टीम क्वांटिटी नहीं क्वालिटी पर विश्वास करती है। उम्दा फिल्मो का निर्माण...

Read More

सीमा सिंह ने अपने पैतृक गाँव में कन्या पूजन कर किया महाभंडारा 

Posted by on Apr 23, 2017 in Bhojpuri News, News | Comments Off on सीमा सिंह ने अपने पैतृक गाँव में कन्या पूजन कर किया महाभंडारा 

भोजपुरी सिनेजगत की डांसिंग स्टार सीमा सिंह ने आज सिनेप्रेमियों के बीच जो जगह बनायीं हैं, उसमें उनकी कड़ी मेहनत और कड़ा संघर्ष व बुलंद हौसला शामिल है। आध्यात्मिक विचार धारा व सरल व्यक्तित्व की मल्लिका सीमा सिंह की धर्म-कर्म में भी विशेष आस्था है। अपने व्यस्त दिनचर्या और शूटिंग की व्यस्तता में से समय निकालकर हर वर्ष की भाँति इस साल भी उन्होंने अपने पैतृक निवास स्थान इलाहाबाद में स्वनिर्मित माता जी के मंदिर में भक्ति भाव से कन्या पूजन कर रामनवमी के पावन पर्व पर धूमधाम से पूजा-अर्चना की तथा महा भंडारा का आयोजन भी किया। इस धार्मिक आयोजन में गाँव-जवार के सभी छोटे-बड़े व गणमान्य जन शामिल हुए। सभी ने जगत जननी माँ  जगदम्बे का आशीर्वाद लिया और मुक्त कंठ से सीमा सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए जीवन में हमेशा कामयाब रहने की दुआ की।...

Read More

भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर  धमाल मचाएगी बेटवा बाहुबली 2  

Posted by on Apr 21, 2017 in Bhojpuri News, Latest News | Comments Off on भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर  धमाल मचाएगी बेटवा बाहुबली 2  

पटना। भाजपा विधायक व बिहार – झारखंड मोशन पिक्‍चर्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष डॉ सुनील द्वारा फिल्‍म बेटवा बाहुबली का सिक्‍वल बेटवा बाहुबली – 2 के रिलीज के पूर्व संध्‍या पटना में एक संवाददाता सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए फिल्‍म के अभिनेता अजय दीक्षित ने कहा कि मुझे उम्मीद है की हमारी फिल्म अच्छी चलेगी। मुंबई, यूपी, बिहार और झारखंड में इस फिलम को लोगों का भरपूर प्‍यार मिलेगा। गौरतलब है कि भोजपुरी की सुपर हिट फिल्‍म बेटवा बाहुबली के जबरदस्‍त सफलता के बाद फिल्म का सिक्‍वल ‘बेटवा बाहुबली 2’ भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर 21 अप्रैल को रिलीज होगी।    उन्‍होंने कहा कि बेटवा बाहुबली 1 में भी मैंने काम किया था। इसके सीक्वल में भी काम करने का मौका मिला है। दूसरी फिल्म में पहली फिल्म के कई कलाकार बदले गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर धीरज ठाकुर हैं। फिल्म में कई एक्शन सीन मैंने खुद किया है। फिल्म की शूटिंग...

Read More

नए रूप में महुआ प्लस, अब मिलेगा और ज़्यादा मनोरंजन

Posted by on Apr 13, 2017 in Bhojpuri News, Latest News, News | Comments Off on नए रूप में महुआ प्लस, अब मिलेगा और ज़्यादा मनोरंजन

काफी कम समय में देश विदेश के भोजपुरिया दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने मे कामयाब रहा महुआ प्लस अब दर्शकों को एक नए कलेवर और नये रंग रूप में नज़र आएगा। महुआ प्लस पहले से ही अपने एक से बढ़कर एक  बेहतरीन रिएलिटी शोज के लिए दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्द है जिसके वजह से यह चैनल दर्शकों के बीच पहली पसंद के साथ हमेशा सुर्खियों मे रहा है। भौजी नं वन, सुरवीर जैसे रिएलिटी शोज, नए भोजपुरी फिल्म, हिंदी – भोजपुरी फ़िल्मी गाने , भक्ति भजन आरती जैसे उम्दा कार्यक्रम को दर्शकों ने हमेशा अपना प्यार दिया है। अब एक बार फिर महुआ प्लस दर्शकों को ध्यान मे रखते हुए दर्शकों के पसंद के प्रोग्राम ,नए – नए फिल्म और गानों के साथ आने वाले समय  मे कई नए प्रोग्राम की भी शुरुवात करने वाली है...

Read More

भारतीय सेना को समर्पित फिल्मे ‘संदेश’ की स्क्री निंग संपन्न  

Posted by on Apr 8, 2017 in Bhojpuri News, Hindi News | Comments Off on भारतीय सेना को समर्पित फिल्मे ‘संदेश’ की स्क्री निंग संपन्न  

पटना : बीआईटी पटना के छात्रों द्वारा भारतीय सेना को समर्पित फिल्मर ‘संदेश’ की स्क्री निंग आज पटना में संपन्नस हुई। इस दौरान भातरीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी व फिल्मम क्रिटिक आर एन दास, कालिदास रंगालय के सेक्रेटरी कुमार अनुपम और बीआईटी पटना के डायरेक्ट र डॉ एस पी लाल मौजूद रहे। 20 मिनट की इस शॉर्ट फिल्मर की कहानी प्रवीर सत्यपम ने लिखी है और फिल्मए को डायरेक्ट। सीमांत प्रधान ने किया है। फिल्मर के बारे में डायरेक्टवर सीमांत प्रधान ने बताया कि यह फिल्म  वैसे लोगों की मानिसकता को दर्शाता है, जिन्हेंप लगता है कि सेना में जाना महज साधारण नौकरी करने के बराबर है। कुछ लोग तो यहां तक क‍‍ह देते हैं कि हर एक व्यैक्ति सेना में अपनी नौकरी को अंतिम विकल्पब के रूप चुनता है। मगर इस फिल्मे के माध्ययम से हमने सेना के...

Read More

लक्‍खबीर सिंह लक्‍खा और कविता पौडवाल का विशाल भगवती जागरण दो अप्रैल को 

Posted by on Apr 1, 2017 in Bhojpuri News, Latest News | Comments Off on लक्‍खबीर सिंह लक्‍खा और कविता पौडवाल का विशाल भगवती जागरण दो अप्रैल को 

पटना, 31 मार्च 2017: चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर ‘मां वैष्‍णो देवी सेवा समिति, पटना के द्वारा आठवां विशाल भगवती जागरण का आयोजन रविवार, दो अप्रैल को पटना के गांधी मैदान स्थित श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हॉल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्‍य आकर्षण मशहूर भजन सम्राट लक्‍खबीर सिंह लक्‍खा, कविता पौडवाल और सत्‍येंद्र कुमार संगीत होंगे।‘ ये बातें मां वैष्‍णो देवी सेवा समिति, पटना की ओर से आयोजित जागरण के संबंधी सूचना देने के आयोजित संवादाता सम्‍मेलन में समिति के अध्‍यक्ष जगजीवन सिंह, संयोजक कमलेश कुमार और सह संयोजक कन्‍हैया अग्रवाल ने कही। उन्‍होंने कहा कि विशाल भगवती जागरण के साथ – साथ बड़े पैमाने पर भंडारे का भी प्रबंध किया गया है, ताकि श्रद्धालु जागरण के साथ प्रसाद भी ग्रहण कर सकें। इस आयोजन में इंट्री निमंत्रण पत्र और पास के द्वारा ही होगा। उन्‍होंने बताया कि लाइव प्रसारण नवग्रह, SIT मौर्य, डीडी फ्री डिश, GTPL DCPL, एयरटेल, टाटा स्‍काई, डिश टीवी और वीडियोकॉन पर...

Read More