Child Actress Prarthna Kohle Appreciated For Her Work In Short Film
चाइल्ड एक्ट्रेस प्राथना कोल्हे की शार्ट फ़िल्म में सराहना। डिजिटल क्रांति के इस दौर में शार्ट मूवीज़ का भी चलन जोरो पर है। वेब सीरीज़ और शार्ट मूवीज़ में बहुत सारे कलाकारों को काम करने का मौका मिल जाता है। मुम्बई की रहने वाली प्राथना कोल्हे भी एक ऐसी ही चाइल्ड एक्ट्रेस है जिसने एक शार्ट फ़िल्म में अभिनय किया है और इस लघु फ़िल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। मायानगरी मुम्बई के जुहू इलाके की रहने वाली इस बच्ची ने इस शार्ट फ़िल्म में अपनी अदभुत एक्टिग से सब को चकित कर दिया है। वरना इस उमर में अभिनय करना बड़ा मुश्किल होता है मगर इस चाइल्ड एक्ट्रेस ने इस शार्ट फ़िल्म में काम करके सब का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। —–Akhlesh Singh...
Read MorePrateek Mishra & Akshra Singh Attractive Pair Wiil be Seen In Bhojpuri Film Raja Rajkumar
प्रतीक मिश्रा और अक्षरा सिंह की जोड़ी दिखेगी फ़िल्म राजा राजकुमार में स्टार गायक प्रतीक मिश्रा नायक बनने के लिए तैयार प्रतीक मिश्रा और अक्षरा सिंह की आकर्षक जोड़ी बहुत जल्द अब सिलवर स्क्रीन पर नज़र आएगी। ‘राजा राजकुमार’के नाम से बनी इस भोजपुरी फ़िल्म को एच एस पवन ने डायरेक्ट किया है। प्रतीक मिश्रा और अक्षरा सिंह के अलावा फिल्म में रितेश पांडेय, दीक्षा श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय और उपेन्द्र यादव गुडू सिंह भी दिखाई देंगे। शांति फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता राजीव रंजन कश्यप हैं। फ़िल्म में अविनाश झा घुंघरू का संगीत है। फ़िल्म में एक आइटम सॉन्ग में सीमा सिंह के जलवे भी नज़र आएंगे। राजा राजकुमार का पोस्टर बेहद आकर्षक लग रहा है। इस फ़िल्म में प्रतीक मिश्रा का लुक बाकी भोजपुरी फिल्मों के कलाकारों से काफी डिफरेंट दिख रहा है।...
Read MoreKrina The Last Film Of Bollywood Star Indra Kumar
बॉलीवुड स्टार इंदर कुमार की आखिरी फिल्म क्रीना 8 जून को होगी रिलीज। सलमान, शाहरूख, संजय दत्त जैसे स्टारों के साथ इंदर कर चुके हैं काम। बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार एक अंतिम बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हालांकि अब वे इस दुनिया में नहीं रहे, मगर फिल्म ‘क्रीना’ से आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आयेंगे। यह फिल्म 8 जून को देशभर में रिलीज हो रही ह। इंदर कुमार ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत 1996 में ‘मासूम’ फिल्म से की थी। इसके बाद वे बॉलीवुड के 20 से ज्यादा फिल्मों में नजर आये। इंदर ने सलमान खान, शाहरूख खान, अक्षय कुमार, संजय दत्त सरीखे कलाकारों की फिल्म में बतौर सपोर्टिंग रोल में नजर आये और सबको खूब प्रभावित भी किया। सलमान खान के साथ इंदर ‘तुमको न भूल पायेंगे’ ‘वांटेड’ और ‘कहीं प्यार न हो...
Read MoreKrina Hindi Film Is Story Of Young Boy With Super Power – Director Shyamal K. Mishra
‘क्रिना’ सुपर पावर रखने वाले युवा की कहानी है: निर्देशक श्यामल के. मिश्रा ‘क्रिना’ और क्रिश, दोनो सुपर हीरो हैं मगर कहानी एकदम अलग है: निर्देशक श्यामल के. मिश्रा मुम्बई वास्तव में एक मायानगरी है जहां चमत्कार होते रहते है, इंसान यहां बनने कुछ और आता है और बन कुछ और जाता है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक नौजवान श्यामल के. मिश्रा कुछ काम करने के लिए मुंबई आया था। लेकिन किस्मत उसे फिलमी दुनिया मे ले गई और विपुल शाह की फिल्म “आँखें” में सहायक निर्देशक के तौर पर शुरुआत की। इसके बाद श्यामल टेलीविजन में व्यस्त हो गए। दूरदर्शन के लिए “संकट मोचन हनुमान” धारावाहिक स्वतंत्र निर्देशक के रूप में किया। फिर आस्था हेतु “जय जय जय बजरंगबली” की भी कमान संभाली। लेकिन मन फिल्मों को डायरेक्ट करने का बना चुके थे। उनकी पहली फिल्म “रेशम डंक”...
Read MoreProducer Harvind Singh Chauhan – Krina Is Afilm Where Krina Arrives To Destroy The Criminals
ज़ालिमों का नाश करने के लिए आता है क्रीना : निर्माता हरविंद सिंह चौहान। “क्रीना” अनाचार के ऊपर सदाचार की विजय की कहानी है —- निर्माता हरविंद सिंह चौहान फ़िल्म के नाम से लेकर फ़िल्म की कहानी और सब्जेक्ट तक कुछ नया और अलग करने की कोशिश आज हर निर्माता निर्देशक की होती है। पार्थ फिल्म्स् इंटरनेशनल के बैनर तले बनी निर्माता हरविंद सिंह चौहान की हिन्दी मूवी “क्रीना” भी एक नये विषय को लेकर युवाओं को प्रेरित करती एक सामाजिक फिल्म है। अलीगढ़ के ठाकुर हरविंद सिंह “क्रीना” से बहुत बहुत उम्मीद रखते हैं। बिजनेस मैन चौहान की बतौर निर्माता भले ही यह पहली फिल्म है, लेकिन उन्होंने फिल्म निर्माण की सारी बारीकियों को नजदीक से देखा सुुुना और समझा है ताकि फ़िल्म बनाने में तकनीकी स्तर पर कोई कमी न रह जाये । “क्रीना” को लेकर निर्माता...
Read MoreParth Singh Chauhan – My Ambition Is To Become Multi Talented Actor Like Salman Khan
सलमान खान जैसा मल्टी टैलेंटेड एक्टर बनना चाहता हूँ : पार्थ सिंह चौहान। “क्रीना” की शूटिंग के दौरान शहबाज खान से मैंने बहुत कुछ सीखा — पार्थ सिंह चौहान बॉलीवुड इन दिनों परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। प्रयोग करनेवाले लोग सफलता के नये मापदंड स्थापित कर दर्शकों की रूचि बदलने में कामयाब हो रहे हैं। निर्माता हरविंद सिंंह चौहान ने कुछ ऐसा ही प्रयोग किया है अपनी पहली फिल्म “क्रीना” के साथ, जो 8 जून को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में हालाँकि इडस्ट्री के कई वरिष्ठ कलाकार हैं मगर नायक एक नया लड़का है। जी हां यह लड़का फिल्म का हीरो होकर भी लड़का ही है। जी हां, “क्रीना” का नायक पार्थ सिंह चौहान अभी हाई स्कूल में ही पढ़ रहा है। हरविंद सिंह चौहान स्वयं हीरो नहीं बन सके थे। लेकिन अपने बेटेे पार्थ...
Read More







