Platform No2 Bhojpuri Film Third Poster Launched
प्लेटफार्म नं० 2 का तीसरा पोस्टर लांच प्लेटफार्म का नाम जेहन में आते ही बहुत सी तस्वीर मस्तिष्क पटल पर उभर जाती है। चूंकि रोजमर्रा की दिनचर्या में ट्रेन और प्लेटफार्म का पाला हर किसी को पड़ता ही है। जी हां, ब्लू व्रज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं० 2’ का किस्सा भी कुछ इसी तरह जुड़ा हुआ है, मगर प्रेम, रोमांस, दुश्मनी और मारधाड़ से भरपूर भी है। इस फिल्म का तीसरा पोस्टर जानी मानी म्यूजिक कम्पनी वेव म्यूजिक द्वारा लांच किया गया है। इस फिल्म से सिने जगत में दो नए चेहरे राहुल सिंह और रेशमा शेख अपना फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे पर यह नयी जोड़ी राहुल – रेशमा अपने हुनर का जौहर दिखाने वाले हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड के खूबसूरत शहर...
Read MoreBanarsi Pehlwan Muhurat Held In Mumbai A Seema Singh Starrer
सीमा सिंह पहुंची फिल्म ‘बनारसी पहलवान’ के मुहूर्त पर निर्देशक रतन राहा एक और शानदार फिल्म ‘बनारसी पहलवान’ लेकर जल्द ही नजर आने वाले हैं, जिसका भव्य मुहूर्त आज ए बी साउंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो, मड अंधेरी वेस्ट मुंबई में हुई। इस मौके के गवाह बने फिल्म इंडस्ट्री से जुडे कई नामचीन चेहरे और फिल्म ‘बनारसी पहलवान’ के कास्ट एंड क्रू। मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर संजय यादव और अशोक गोस्वामी ने कहा कि ‘बनारसी पहलवान’ में भोजपुरिया अंदाज में दंगल देखने को मिलेगा। इसकी कहानी बेचन प्रसाद ने लिखी है, जो बनारस के एक पहलवान की कहानी है और इसे रतन राहा निर्देशित करेंगे। रतन राहा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मंजे हुए निर्देशक हैं। उनकी फिल्मों का लोगों को इंतजार रहता है। जल्द ही फिल्म ‘बनारसी पहलवान’ की शूटिंग भी शुरू कर दी जायेगी। वहीं, रतन राहा ने कहा...
Read MoreAshish Maheshwari New Venture Dosti Zindabad
अशीष महेश्वरी जल्द लेकर आ रहे हैं फिल्म ‘दोस्ती जिंदाबाद’ अशीष महेश्वरी श्रेया सिने विजन के बैनर की हिंदी फिल्म ‘दोस्ती जिंदाबाद’ लेकर जल्द आ रहे हैं। इस फिल्म को पार्थो घोष निर्देशित कर रहे हैं, जिन्होंने 90 के दशक में ’दलाल’, ‘100 डेज’, ‘तीसरा कौन’, ‘अग्नि साक्षी’, गुलाम – ए – मुस्तफा’ जैसी सुपर हिट फिल्में दी थी। इस बारे में आशीष महेश्वरी कहते हैं कि भले फिल्म की पटकथा मैंने लिखी हो, मगर इसे पार्थो घोष बाबू ने आकार दिया है। फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है और इसी को हमने पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। इसमें घोष बाबू का योगदान अहम रहा। वे कमाल के निर्देशक है। तभी तो वे सात साल बाद भी एकदम फ्रेश नजर आ रहे थे। अशीष ने फिल्म के बारे में बताया कि यह फिल्म उनके दिल के करीब...
Read MoreArvind Akela Kallu Holi’s Double Dhamal
अरविन्द अकेला कल्लू का होली में डबल धमाल युवा सुपरस्टार व गायक अरविन्द अकेला कल्लू एक ओर जहां अपनी अभिनय प्रतिभा से करोड़ो दिलों की धड़कन बने हुए हैं, वहीं अपनी मधुर गायन शैली से संगीतप्रेमियों का दिल जीत लेते हैं। बसंत ऋतु की बयार और होली की फुहार से सराबोर हर वर्ष की भाँति इस साल भी अरविन्द अकेला कल्लू कई होली गीत लेकर आये हैं। इस क्रम में उनके होली के हुड़दंग से भरपूर होली गीत का अल्बम आ गया है। ‘हॉट पिचकारी’ और दूसरा ‘आग लगावलू होली में’, यह दोनों होली अल्बम वेव म्यूजिक कम्पनी और आदिशक्ति म्यूजिक कम्पनी से रिलीज हुआ है। होली यानि फगुआ से ही ठंडी खत्म और गर्मी शुरू हो जाती है, शायद इसीलिए हॉट पिचकारी और आग लगवलू होली में नामकरण हुआ है। माज़रा चाहे जो भी हो, किन्तु फगुआ मस्ती...
Read MorePower Star Pawan Singh’s Holi Album Lavish Shoot video trending on Social Media
पावरस्टार पवन सिंह का होली अल्बम भव्य पैमाने पर शूट किया गया यूं तो पावरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्मों की मेकिंग व शूटिंग टेक्निकल रूप से काफी स्ट्रांग होती है, परंतु अब उनके अल्बम के गानों की शूटिंग भी खर्चीला और भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। अभी हाल ही में ‘हिंदुस्तान के होली’ नाम से होली गीत के अल्बम की शूटिंग की गई है, जिसमें होली की मस्ती से भरपूर की कई गाने हैं। उन गानों में गायिकी के सिरमौर पवन सिंह का साथ भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह दी हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के मस्ती भरे अभिनय, नृत्य और मधुर स्वर से संगीतप्रेमी खूब आनंदित होंगे। उनका ऑडियो गाना ‘बबुआन के जान’ पहले से लोकप्रिय हो चुका है। सुप्रसिद्ध वेव म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज इसी अलबम का एक गाना होली में आग लागल का...
Read MoreSwarg Releasing On 16 February 2018 In Mumbai & Gujarat
’स्वर्ग’ का प्रदर्शन 16 फरवरी से मुंबई और गुजरात में बिहार में धूम मचाने के बाद अब मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में स्वर्ग का प्रदर्शन 16 फरवरी से किया जायेगा। जी हाँ, राम इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित युवा दिलों की धड़कन भोजपुरिया युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और सिनेस्टार आदित्य मोहन के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ’स्वर्ग’ का प्रदर्शन 16 में भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। फिल्म के निर्माण के दिनों से ही चर्चा में रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ’स्वर्ग’ के निर्माता रामअवध वी प्रजापति तथा निर्देशक दिवंगत शाद कुमार व राजेश पटेल हैं। फिल्म का म्यूजिक राईट्स ’टीम फिल्म भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी ने लिया है। फ़िल्म के सभी गाना दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू, आदित्य मोहन, प्रिया शर्मा, निशा दूबे, ऋतू सिंह, निधि...
Read More







