भोजपुरी कलाकारों के अपमान से भड़का उत्तर भारतीय समाज
गुजरात के शहर सूरत में आयोजित उत्तर भारतीय सम्मेलन के बाद समाज के एक वर्ग द्वारा एक अखबार के माध्यम से सम्मेलन में मौजूद अभिनेत्रियों के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने से सूरत के उत्तर भारतीय सामाज द्वारा गहरा रोष प्रकट किया गया है । उल्लेखनीय है कि 4 जुन को सूरत में एक विशाल उत्तर भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमे लगभग 50 हजार लोग मौजूद थे । सम्मेलन में भोजपुरी फ़िल्म जगत के कई अभिनेता व अभिनेत्री बतौर अतिथि मौजूद थे और सभी ने अपना विचार प्रकट करते हुए उत्तर भारतीय समाज की एकजुटता की तारीफ की । अगले दिन सभी गुजराती और हिंदी अखबार ने सम्मेलन और आयोजक अजीत सिंह की सराहना की लेकिन हिंदी के एक अखबार ने अभिनेत्रियों को डांसर कह कर कहा कि उनके नृत्य देखने आए उत्तर भारतीयों को...
Read Moreराधे में अवतार गिल का भोजपुरिया अवतार
कई हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता अवतार गिल का भोजपुरिया अवतार जल्द ही दिखेगा भोजपुरी की बहुचर्चित फ़िल्म राधे में । राधे में अवतार गिल एक न्याय प्रिय मुखिया की भूमिका में नज़र आएंगे । पिछले महीने ही राधे की शूटिंग कंप्लीट हुई है और अभी पोस्ट प्रोडक्शन अंतिम चरण पर है । अवतार गिल ने बताया कि उन्हें अक्सर विभिन्न भाषाओं में काम करने के ऑफर आते रहते हैं । जब राधे के निर्देशक रितेश ठाकुर ने उन्हें इस फ़िल्म की पूरी कहानी सुनाई तो मैंने अपना किरदार पूरा सुने बिना फ़िल्म में काम करने की हामी भर दी । उन्होंने निर्मात्री नेहा श्री की तारीफ करते हुए कहा कि अभिनेत्री व निर्मात्री की दोहरी भूमिका अदा करते हुए भी उन्होंने जिस तरह सभी कलाकारों और तकनीशियनों का ख्याल रखा वह काबिले...
Read Moreवाइस मोंक फिल्म्स ने रिलीज किया तबादला – मिली अच्छी शुरुआत
भोजपुरी की बहुचर्चित फ़िल्म तबादला 2 जून को बिहार और झारखंड के 95 सिनेमा घरों में वाइस मोंक फिल्म्स द्वारा रिलीज़ की गई । पवन सिंह , अक्षरा सिंह , सुशील सिंह अभिनीत इस फ़िल्म के निर्देशक हैं विनोद तिवारी । उल्लेखनीय है बतौर डिस्ट्रीब्यूटर वाइस मोंक फिल्म्स की यह पहली भोजपुरी फ़िल्म है लेकिन इसके बाद कई बड़ी फिल्मो के रिलीज़ का राइट्स इन्होंने खरीदा है । वाइस मोंक फिल्म्स के सत्यम शिवम ने बताया कि उनकी कंपनी फिल्मो के भव्य रिलीज़ की हिमायती है ताकि निर्माताओं को न्याय मिल सके और फ़िल्म को भी अपना विस्तार मिल सके । तबादला में पवन सिंह पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं । उनके एक्शन के साथ साथ अक्षरा सिंह के साथ उनका रोमान्स , सुशील सिंह के साथ अदावत और मधुर संगीत के कारण दर्शको का भरपूर प्यार तबादला...
Read Moreपति पत्नी और वो में फंसी पूनम
भोजपुरी फिल्मो की हॉट अदाकारा व मॉडल पूनम दुबे इन दिनों पति पत्नी और वो के चक्कर मे बुरी तरह फंसी है और उनकी तथाकथित सौतन और कोई नही बल्कि उनकी खास सहेली आयटम क्वीन सीमा सिंह ही है । रियल लाइफ में एक दूसरे पर जान छिड़कने वाली पूनम व सीमा आखिर परदे पर किसके लिए आमने सामने आये हैं इसका खुलासा भी सोशल मीडिया पर उन दोनों ने खुद ही कर दिया है । दरअसल उन दोनों के इस फिल्मी पति और प्रेमी का नाम है नमित तिवारी । इन तीनो की रासलीला फिलहाल गुजरात के राजपिपला में चल रही है । आदि शक्ति एंटरटेनमेंट की इस अनाम फ़िल्म के लेखक है सुरेंद्र मिश्रा जबकि निर्देशन की कमान थामा है अजय श्रीवास्तव ने । पूनम व सीमा ने बताया कि परदे पर एक दूसरे के पति और...
Read Moreविवादों के घेरे में मृदंग का फर्स्ट लुक अनूठी कहानी पर बनी बहुचर्चित फ़िल्म
मृदंग एन अनएक्सपेक्टेड जर्नी का फर्स्ट लुक पिछले दिनों जारी किया गया था अब यह पोस्टर विवादों के घेरे में आ गया है । सोशल मीडिया पर इसे लोग नग्नता और ईशनिंदा से जोर कर कमेंट कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि मृदंग के इस फर्स्ट लुक में रात के अंधेरे में भगवान महादेव की आकृति दर्शाई गई है जिसके सामने बारिश में भीगता हुआ एक नग्न युवक को दर्शाया गया है । सोशल मीडिया पर लोगो का कहना है कि जानबूझ कर भगवान शिव के समक्ष एक नग्न युवक को दिखाया गया है । फ़िल्म से जुड़े एक तकनीशियन द्वारा पोस्टर के साथ विवादित टिपण्णी लिखने से भी लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं । निर्माता निर्देशक रितेश एस कुमार ने बताया कि अधिकतर लोग पोस्टर की तारीफ कर रहे हैं कुछ लोग शायद पोस्टर के भाव...
Read Moreअमेरिका से मुक्केबाजी के लिए बनारस पहुचे रवि किशन
भोजपुरी सहित देश की हर भाषा की फिल्मो में अपना डंका बजा चुके रवि किशन अमेरिका में तेलगु फ़िल्म लाई की शूटिंग के बीच से ही अनुराग कश्यप की फ़िल्म मुक्काबाज की शूटिंग के लिए बनारस पहुच गए हैं । लगातार सफर के बाद बनारस पहुचे रवि किशन ने बताया कि यहां इस फ़िल्म की शूटिंग कंप्लीट करने के बाद वह पुनः अमेरिका रवाना हो जाएंगे । उल्लेखनीय है कि मुक्कबाज का प्रदर्शन वेनिस फेस्टिवल में किया जाना है इसीलिए आखिरी चरण की शूटिंग जल्द से जल्द पूरा करना जरूरी है । मुक्कबाज में रवि किशन एक बॉक्सर की भूमिका में हैं और इस फ़िल्म के लिए उन्होंने काफी तैयारी भी की है । अपनी अमेरिका यात्रा का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि अमेरिका आज सुपर पावर इसिलिये है क्योंकि वहां की जनता जागरूक है । शत् प्रतिशत...
Read More







