निरहुआ के एक्शन और अंजना की मासूमियत का संगम जिगर ।
पूर्वांचल टाकीज के बैनर तले निर्माता विकास कुमार व निर्देशक प्रेमांशु सिंह की बहुचर्चित फ़िल्म जिगर के ट्रेलर को लांच कर दिया गया है । ईद पर रिलीज हो रही जिगर के ट्रेलर में जहां निरहुआ का एक्शन अवतार लोगो को काफी पसंद आ रहा है वहीं हॉट केक अंजना सिंह की मासूम अदा भी लोगो को दीवाना बना रही है । वहीं सुशील सिंह , मनोज सिंह टाइगर का खतरनाक अंदाज़ की झलक भी ट्रेलर में दिखाया गया है । ऋतु सिंह , गौरव झा की महत्ता को ट्रेलर में नज़रंदाज़ नही किया गया है । तीन मिनट 45 सेकेंड के सिनेमाघरों में चलने के लिए बनाये गए इस ट्रेलर में गीत संगीत को भी प्रमुखता दिया गया है । निरहुआ और अंजना सिंह पर फिल्माये गए दोनों गाने कर्णप्रिय तो हैं ही साथ ही एक गाने में...
Read Moreजल्द रिलीज़ होगा राधे का फर्स्ट लुक
निर्माण काल से ही चर्चा में रही भोजपुरी फ़िल्म राधे का फर्स्ट लुक जल्द ही रिलीज़ कर दिया जाएगा । फ़िल्म की निर्मात्री नेहा श्री व निर्देशक रितेश ठाकुर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी । उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फ़िल्म जगत के 60 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब केंद्रीय भूमिका में एक हाथी है । पार्वती नाम की इस हथनी के किरदार राधे पर ही इस फ़िल्म का नाम राधे रखा गया है । शूटिंग के दौरान फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे रवि किशन , अरविंद अकेला कल्लू और खुद नेहा श्री और रितेश ठाकुर ने राधे के हैरत अंगेज़ कारनामे को सोशल मीडिया पर समय समय पर उजागर किया था जिसके कारण फ़िल्म के फर्स्ट लुक और टीजर को लेकर आम दर्शको में काफी उत्सुकता है । नेहा श्री और...
Read Moreअमितेश का जन्मदिन धमाल
मोकामा 0 किलोमीटर , बम बम बोल रहा है काशी सहित कई फिल्मो में अभिनय कर चुके अभिनेता सूरज के शाह उर्फ अमितेश ने अपना जन्मदिन सादे समारोह में सी पी आई मूवीज के कार्यालय में मनाया । इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालो में अभिनेत्री अर्चना सिंह, मुस्कान , निर्देशक रफीक शेख, रूसतम, इंद्रजीत शर्मा , शंभु पांडे , उदय भगत , सुनील प्रजापति आदि मौजूद थे । उल्लेखनीय है कि अपने जन्मदिन के अवसर पर सूरज के शाह ने अपना नया फिल्मी नाम अमितेश रखा है । अब वे इसी नाम से फ़िल्म जगत में जाने जाएंगे । —————- Uday Bhagat...
Read Moreनिरहुआ आम्रपाली को देखने उमड़ रहा है जन सैलाब
भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ व सुपर हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे इन दिनों बिहार में अपनी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के प्रोमोशन में व्यस्त है । दर्शको से किये गए वादे के मुताबिक वे सिनेमा घरों में जाकर दर्शको से रु ब रु हो रहे हैं । बिहार के दर्शको के बीच इस सुपर हिट जोड़ी का कितना क्रेज़ है वह इन्हें देखने आने वालों की भीड़ को देखकर पता चल जाता है । सिनेमा हॉल तो हाउस फूल पहले से ही चल रहे हैं पर इसके आस पास के इलाकों में मेला जैसा माहौल बन जाता है । अपने चहेते स्टार के प्रति दर्शको की दीवानगी साफ देखी जा रही है । सोशल मीडिया पर दर्शको द्वारा जारी फोटो को देखकर किसी राजनेता की बड़ी रैली का आभास होता है । दर्शक इन दोनों...
Read Moreमृदंग का फर्स्ट लुक रिलीज़
अनूठी कहानी पर बनी बहुचर्चित फ़िल्म मृदंग एन अनएक्सपेक्टेड जर्नी का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया है । नियत समय के अनुसार फ़िल्म के निर्माता निर्देशक रितेश एस कुमार ने सोशल मीडिया के थ्रू इसे आम लोगो के लिए जारी कर दिया । मृदंग के इस फर्स्ट लुक में रात के अंधेरे में भगवान महादेव की आकृति दर्शाई गई है जिसके सामने बारिश में भीगता हुआ एक नग्न युवक को दर्शाया गया है । रितेश एस कुमार ने इस अनोखे फर्स्ट लुक के संबंध में ज्यादा खुलासा ना करते हुए बताया कि इस पोस्टर में फ़िल्म का सार छिपा हुआ है । नाम के अनुरूप ही मृदंग की कहानी एक अप्रत्याशित यात्रा के इर्द गिर्द घूमती है । फर्स्ट लुक में रात के अंधेरे में जिस नग्न युवक की आकृति दिखाई गई है वह फ़िल्म के मुख्य किरदार...
Read Moreमेरिका में यू पी असोसिएशन ने किया रवि किशन का सम्मान
भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन का अमेरिका के शिकागो शहर में यू पी एसोशिएशन द्वारा ना सिर्फ भव्य सम्मान किया गया बल्कि उनके स्वागत में उत्तर प्रदेश व बिहार से ताल्लुक रखने वालों का एक गेट टूगेदर भी रखा गया । रवि किशन इन दिनों अमेरिका के विभिन्न शहरों में अपनी तेलगु फ़िल्म लाई की शूटिंग कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि अमेरिका में भी भारी तादात में बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बसे हैं जो डॉक्टर , इंजीनियर या सफल बिजनेसमैन हैं । यही नही अधिकतर परिवार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी के कार्यकाल से वहां हैं । वहां बसे उत्तर भारतीय समय समय पर कार्यक्रम आयोजित कर एक दूसरे के सुख दुख में शरीक होते हैं । रवि किशन ने बताया कि भले ही वे अपनो से दूर हैं पर...
Read More







