Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

कंप्लीट हुई काशी अमरनाथ

Posted by on May 25, 2017 in Latest News, News, Special News | Comments Off on कंप्लीट हुई काशी अमरनाथ

प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स व डॉ नेहा शांडिल्य की कंपनी रेड क्वाटर्ज़ एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग एक महीने के मैराथन शेड्यूल के बाद झारखण्ड के खूबसूरत लोकेशन पर सम्पन्न हुई ।लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की इस फ़िल्म में काशी की भूमिका में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ तथा अमरनाथ की भूमिका में मेगा स्टार रवि किशन हैं । निरहुआ के साथ सुपर स्टार अदाकारा आम्रपाली दुबे तो रवि किशन के साथ नवोदित अदाकारा सपना गिल हैं । अन्य प्रमुख कलाकारों में सुशील सिंह , गौरी शंकर , अनुप अरोरा ,  सोनिया मिश्रा , संजीव मिश्रा , ओ पी मिश्रा , सुनीता शर्मा व तुषार आदि शामिल हैं । प्रियंका चोपड़ा की यह दूसरी भोजपुरी फ़िल्म है इसके पहले उन्होंने बम बम बोल रहा है काशी का निर्माण किया था...

Read More

चहुंओर रितेश की राधे की गूंज 

Posted by on May 22, 2017 in Latest News, News, Special News | Comments Off on चहुंओर रितेश की राधे की गूंज 

हर फिल्म जगत में ऐसा अक्सर होता है जब किसी फिल्म की गूंज निर्माण काल से ही चारो ओर सुनाई देती है । अभिनय के साथ ही फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरी अदाकारा नेहा श्री की फ़िल्म निर्माण कंपनी नेहा श्री एंटरटेनमेंट की रितेश ठाकुर निर्देशित राधे के साथ भी ऐसा ही है । कई सारी नवीनता लिए बनी राधे आज भोजपुरिया जगत का तापमान बढ़ा दिया है और इसका प्रमुख कारण फ़िल्म की कहानी का एक हाथी राधे के इर्द गिर्द घूमना , मेगा स्टार रवि किशन और युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू का पहली बार एक साथ आना और सात अलग अलग अदाकारों की मौजूदगी , मधुर व नवीनता ली हुई संगीत आदि शामिल है । राधे अपने पोस्ट प्रोडक्शन के अंतिम चरण पर है और इस गरमी में और गर्माहट लाने के लिये इसका...

Read More

इस सावन बाबा बैधनाथ धाम में गूंजेगा मृदंग 

Posted by on May 22, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on इस सावन बाबा बैधनाथ धाम में गूंजेगा मृदंग 

आज कल नई पीढ़ी के फिल्मकार प्रयोगधर्मी फिल्मो की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं ।इसी कड़ी में  अच्छी विषय वस्तु और थियेटर के मंझे हुए कलाकारों के साथ बन रही है मृदंग – एन अन एक्सपेटेड जर्नी । आम हिंदी फिल्मों से अलग इस फ़िल्म की कहानी झारखंड में सावन महीने में सुल्तानपुर से बाबा बैधनाथ धाम की धार्मिक यात्रा के इर्द गिर्द घूमता है । निर्माता निर्देशक रितेश एस कुमार बताते हैं कि फ़िल्म की कहानी में परिस्थितियां ऐसी बनती है कि फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे मनोज कुमार राव की इस यात्रा का सामाजिक स्तर पर काफी विरोध हॉता है । उन्होंने बताया कि मृदंग एन अनएक्सपेक्टेड जर्नी में मनोज कुमार राव के साथ रोज लश्कर, आदित्य सिंह , मजहर खान , बीरेंद्र गुप्ता आदि मुख्य भूमिका में हैं । फिलहाल फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन...

Read More

रानी दिलवर जानी में देहाती के प्यार में अर्चना 

Posted by on May 21, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on रानी दिलवर जानी में देहाती के प्यार में अर्चना 

भोजपुरी फिल्मो की हॉट गर्ल अर्चना सिंह इन दिनों अपनी फिल्म रानी दिलवर जानी को लेकर चर्चा में हैं ।इस फ़िल्म से गीतकार श्याम देहाती बतौर अभिनेता लांच हो रहे हैं । अर्चना ने बताया कि रानी दिलवर जानी में वह गांव की नटखट चुलबुली लड़की के किरदार में हैं जो अपने प्रेमी श्याम देहाती के हीरो बनने के सपने को साकार करने में हर कदम पर उसका साथ देती है । निर्माता राजेश सिंह व निर्देशक बाली की इस फ़िल्म में यू तो फ़िल्म जगत की कई चर्चित अभिनेत्री जैसे रानी चटर्जी , पाखी हेगड़े , अंजना सिंह , शुभी शर्मा अतिथि भूमिका में हैं पर इन दिग्गज अभिनेत्रियों के बीच अर्चना का किरदार काफी जबरदस्त है जिसमे एक्शन , रोमान्स और कॉमेडी की तिकड़ी शामिल है । फ़िल्म के एक गाने में अर्चना का हॉट अंदाज भी...

Read More

आम्रपाली का फिर से चला दर्शकों पर जादू

Posted by on May 20, 2017 in Latest News, News, Special News | Comments Off on आम्रपाली का फिर से चला दर्शकों पर जादू

भोजपुरी सिनेमा की लकी गर्ल आम्रपाली दूबे का निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 में एक बार फिर से दर्शकों पर जादू चल गया है। इस फ़िल्म में आम्रपाली दूबे के अदायगी के दर्शक कायल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि 2014 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से आम्रपाली दूबे ने डेब्यू किया था। उस फिल्म की अपार सफलता ने दर्शकों के बीच अलग जगह बनायी थी और आम्रपाली ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया, जिससे आज भी उनका जलवा बरकार है।अब फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 एक के बाद एक-एक कर रिकार्ड तोड़ रही है। फिल्म में आम्रपाली दूबे के साथ जबुली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के रोमांस को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।  इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। कथा मंजुल ठाकुर तथा संवाद अरविन्द तिवारी व गौतम सिन्हा का है। गीतकार प्यारेलाल यादव...

Read More

भोजपुरी फ़िल्म जगत ने दी रीमा लागू को श्रधांजलि 

Posted by on May 19, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on भोजपुरी फ़िल्म जगत ने दी रीमा लागू को श्रधांजलि 

हिंदी फिल्मों की जानी मानी अदाकारा और सलमान खान की कई फिल्मो में उनकी माँ की भूमिका निभा चुकी रीमा लागू ने हालांकि किसी भी भोजपुरी फिल्मो में काम नही किया लेकिन उनके असामयिक निधन पर भोजपुरी फ़िल्म जगत ने शोक जताया है । गुरुवार की सुबह उनके निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रधांजलि अर्पित करने वालो का तांता लग गया । सबने उनके अभिनय को याद करते हुए इसे फ़िल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया । मुम्बई में चल रही ग़दर 2 की शूटिंग शुरू होने से पहले वर्सेटाइल एक्टर व भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर अभिनेता राजू सिंह माही ने निर्देशक रमाकांत प्रसाद , निर्माता संजय सिंह राजपूत और सहयोगी कलाकारों व तकनिशियनो के साथ दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । इसी...

Read More