प्रगति पर रब्बा इश्क ना होवे की एडिटिंग
निर्देशक प्रमोद शास्त्री की बहुचर्चित फ़िल्म रब्बा इश्क़ ना होवे की एडिटिंग लखनऊ में तीब्र गति से चल रही है । उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माए गए इस फ़िल्म की एडिटिंग के लिए प्रमोद शास्त्री ने लखनऊ में ही सेट अप तैयार कर लिया है । उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह फ़िल्म को एडिट कर लिया जाएगा फिर अन्य पोस्ट प्रोडक्शन के लिए मुम्बई भेजा जाएगा । युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू और ऋतु सिंह की रोमांटिक जोड़ी वाली रब्बा इश्क़ ना होवे शूटिंग के समय से ही काफी चर्चा है । उल्लेखनीय है कि रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के कथाकार व निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता हैं गौतम सिंह और सह निर्माता हैं आनंद श्रीवास्तव । रब्बा इश्क़ ना होवे की पटकथा और संवाद लिखा है...
Read Moreसिक्युवल फिल्मो की रानी बनी माही
चार साल पूर्व जब प्रतिज्ञा 2 से सिक्युवल फिल्मो की शुरुआत हुई थी तब किसी ने सोचा नही था कि भोजपुरी में भी हिट फिल्मों के सिक्युवल फिल्मो का चलन बढ़ जाएगा । पिछले 4 साल में एक दर्जन सिक्युवल फिल्मो ने भोजपुरिया बॉक्स पर दस्तक दी है जिनमे कई सुपर हिट रही है । इन दिनों जहां एक सिक्युवल निरहुआ हिंदुस्तानी 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है वही एक सिक्युवल ग़दर 2 काफी चर्चा में है । पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ग़दर के इस दूसरे भाग में अपनी अदाकारी बिखेर रही माही खान भोजपुरी फ़िल्म जगत की एकमात्र अभिनेत्री है जो सिक्युवल फिल्मो का चौका लगाने जा रही है । माही खान ने बलमा बिहार वाला 2 से अपने कैरियर की शुरुआत की थी । उसके बाद उन्होंने ट्रक ड्राइवर 2 में अपने...
Read Moreयू ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है तबादला का ट्रेलर
मात्र चार दिन पहले ही एंटर 10 म्यूजिक भोजपुरी द्वारा रिलीज़ की गई बहुप्रतीक्षित फ़िल्म तबादला का ट्रैलर यू ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है । सोमवार को यू ट्यूब के सर्वाधिक पॉपुलर वीडियो में तबादला 26 वे स्थान पर देखा गया । जानकारो का मानना है कि इसकी वजह एंटर 10 म्यूजिक भोजपुरी द्वारा सही प्लेसमेंट और फ़िल्म के हीरो सुपर स्टार पवन सिंह का जोरदार एक्शन व साधा हुआ डायलॉग है । उल्लेखनीय है निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी की इस फ़िल्म में पवन सिंह पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं । ट्रेलर की लोकप्रियता को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि डिजिटल प्लेटफार्म पर फ़िल्म के संगीत को भी भारी सफलता मिलेगी ।बहरहाल , एंटर 10 म्यूजिक भोजपुरी ने भी डिजिटल प्लेटफॉर्म और टी वी चैनल के माध्यम से फ़िल्म को अत्यधिक प्रमोट करने के...
Read Moreअब सीता माता की भूमिका में शुभी शर्मा
भोजपुरी फिल्मो की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा जल्द ही माता सीता के रोल में दिखाई देंगी वो भी पर्दे पर नही बल्कि लाइव । जी हां बड़े बड़े फिल्मी सितारों से हर साल सजने वाली दिल्ली की सबसे बड़ी राम लीला लव कुश रामलीला समिति ने दस दिनों तक चलने वाले रामलीला में माता सीता भी भूमिका के लिए शुभी शर्मा का चयन किया है और इसकी विधिवत घोषणा दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कर दी गई है । 21 सितंबर से शुरू होने वाले रामलीला में भगवान राम की भूमिका में टी वी कलाकार विशाल होंगे जबकि रावण की भूमिका में मुकेश ऋषि । भोजपुरी फिल्मो के दो दिग्गज रवि किशन और मनोज तिवारी भी इस रामलीला में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे । शुभी शर्मा ने बताया कि माता सीता के किरदार को...
Read Moreभोजपुरिया पर्दे पर एक और किशन
भोजपुरी फिल्मो का जिक्र होते ही एक नाम हर जगह आता है वो है मेगा स्टार रवि किशन का । पिछले 14 साल से भोजपुरी फ़िल्म जगत में सर्वाधिक फिल्मो में अभिनय करने वाले रवि किशन का एक और हमनाम इन दिनों भोजपुरिया पर्दे पर अवतरित होने की तैयारी में है । किशन राय नाम के इस अभिनेता को लांच किया है निर्देशक रमाकांत प्रसाद और निर्माता संजय सिंह राजपूत ने अपनी फिल्म ग़दर 2 में । ग़दर 2 में किशन एक ओर जहां अपनी को स्टार अभनेत्री सन्नी सिंह के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे वहीं देश के दुश्मनों को सबक भी सिखाएंगे । मूलतः उत्तर प्रदेश के लेकिन मुम्बई में ही पले बढ़े किशन को अभिनय विरासत में मिली है । उनके पिताजी गोपाल विश्वनाथ राय एक सफल व्यवसायी हैं लेकिन फिल्मो का शौक भी रखते हैं...
Read Moreएंटर 10 ने जारी किया तबादला का ट्रेलर
कम समय मे ही भोजपुरी फ़िल्म जगत में मुक्कमल स्थान हासिल कर चुकी म्यूजिक कंपनी एंटर 10 ने निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी की बहुचर्चित फ़िल्म तबादला का ट्रेलर जारी किया है । साढ़े चार मिनट के इस ट्रेलर में भोजपुरिया गायकी के सिरमौर सुपर स्टार पवन सिंह का जोरदार एक्शन और अक्षरा सिंह के साथ रोमांस का बखूबी चित्रण किया गया है । ट्रेलर में पवन सिंह पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखे है और उनकी संवाद अदायगी दर्शको में रोमांच पैदा करती है । ट्रेलर में फ़िल्म के कुछ गानो की भी झलक है जो काफी कर्ण प्रिय हैं । जिसे संगीतबद्ध किया है छोटे बाबा ने । उल्लेखनीय है कि एंटर 10 ने इसके पहले खेसारी लाल की आतंकवादी और बाबरी मस्जिद का संगीत जारी किया था जिसे एंटर 10 म्यूजिक ने योजनाबद्ध तरीके से प्रमोट किया...
Read More







