Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

अब चलेगा रवि किशन का डंडा 

Posted by on May 15, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on अब चलेगा रवि किशन का डंडा 

भोजपुरिया मेगा स्टार रवि किशन तेलगु फ़िल्म जगत में भी खासे लोकप्रिय है । बतौर नेगेटिव हीरो उनकी सभी रिलीज़ फिल्मो ने जबरदस्त सफलता हासिल की है । अब पहली बार रवि किशन नेगेटिव हीरो की अपनी इमेज से बाहर निकल रहे हैं । वे इन दिनों अमेरिका में हैं और एक बड़ी तेलगु फ़िल्म लाई की शूटिंग में व्यस्त हैं । फ़िल्म की एक महिने की शूटिंग अमेरिका में ही होगी । लाई में रवि किशन एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में है और फ़िल्म में मुख्य भूमिका  अदा कर रहे हैं । पहली बार किसी तेलगु  फिल्म में रवि किशन पोजेटिव किरदार में हैं । रवि किशन ने फ़िल्म की कहानी का खुलासा नही करते हुए बताया कि लाई की कहानी एक पुलिस अधिकारी की कहानी है और पूरी फ़िल्म उनके ही इर्द गिर्द घूमती है ।...

Read More

निरहुआ ने कहा – थैंक यू फ्रेंड्स 

Posted by on May 15, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on निरहुआ ने कहा – थैंक यू फ्रेंड्स 

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने सभी दर्शको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है थैंक यू फ्रेंड्स । निरहुआ ने अपना यह आभार एक वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर डाला है जिसे लाखो लोगो ने देखा और शेयर किया है । निरहुआ ने अपना यह वीडियो इसी शुक्रवार रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 को मिली इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग के कारण किया है । बाहुबली 2 के कारण जहां हिंदी की कई फिल्मो से दर्शक नदारद हैं वहीं निरहुआ हिंदुस्तानी 2 को उम्मीद से कहीं ज्यादा दर्शक मिले हैं और फ़िल्म की रिपोर्ट अच्छी होने के कारण फिल्मी पंडित यह कयास लगा रहे हैं कि निरहुआ हिंदुस्तानी 2 बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी । उल्लेखनीय है कि निरहुआ हिंदुस्तानी...

Read More

भोजपुरिया सुल्तान का राजसी अंदाज़ 

Posted by on May 14, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on भोजपुरिया सुल्तान का राजसी अंदाज़ 

भोजपुरी फ़िल्म जगत में भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर वर्सेटाइल एक्टर राजू सिंह माही का राजसी अंदाज़ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है । दरअसल राजू सिंह माही इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ग़दर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं । नाम के अनुरूप ही उनका किरदार का नाम भी सुल्तान है । इंदिरा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता संजय सिंह राजपूत व राजेश त्रिपाठी हैं जबकि संगीतकार व निर्देशक हैं भोजपुरी फिल्मो के शो मैन कहे जाने वाले रमाकांत प्रसाद । राजू सिंह माही ने बताया कि ग़दर 2 की कहानी लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने वाली है जिसमे मनोरंजन ,  एक्शन और रोमांस के भरपूर रंग हैं । अपनी भूमिका का खुलासा ना करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी एक दर्जन फिल्मो में जिस तरह दर्शको ने...

Read More

तेलगु फ़िल्म के लिए अमेरिका चले रवि किशन 

Posted by on May 13, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on तेलगु फ़िल्म के लिए अमेरिका चले रवि किशन 

देश की लगभग हर भाषाओं की फ़िल्म में अपना सिक्का जमा चुके मेगा स्टार रवि किशन अब एक तेलगु फ़िल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका रवाना हो चुके हैं । अमेरिका जाने के क्रम में जहाज के वाई फाई से उन्होंने अपना फोटो जारी करते हुए बताया कि 50 दिन की इस शूटिंग शेड्यूल के दौरान उनका पूरा परिवार छुट्टी मनाने उनके साथ है । उन्होंने बताया की ईस् फ़िल्म में वो अपनी अन्य तेलगु फिल्मो के विपरीत पोजेटिव लीड रोल में हैं । उल्लखनीय है कि हाल ही में रांची में प्रियंका चोपड़ा की भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग पूरी कर वे सीधे अमेरिका रवाना हो गए । दक्षिण भारतीय फिल्मो में बड़े नाम बन चुके रवि किशन ने हाल ही में चार और बड़ी तेलगु फ़िल्म साइन की है ।  —-Uday...

Read More

रवि शेखर ने जीता दिल 

Posted by on May 13, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on रवि शेखर ने जीता दिल 

हालिया रिलीज़ सुपर स्टार रविकिशन और हॉट केक अंजना सिंह  अभिनीत फिल्म शहंशाह से भोजपुरिया परदे पर अवतरित हुए अभिनेता रवि शेखर सिन्हा ने अपने अभिनय से ना सिर्फ दर्शको का बल्कि फ़िल्मी पंडितों का भी दिल जीत लिया है।  रवि शेखर इस फिल्म में इंस्पेक्टर रास बिहारी की भूमिका में हैं और अभिनेत्री प्रियंका पंडित से प्यार करते हैं।  फिल्म में पान चबाते हुए उनकी संवाद अदायगी दर्शको को बहुत पसंद आ रही है।  यहां तक की फिल्म के प्रोमोशन के दौरान कई जगह दर्शको ने उन्हें मीठा पान भी खिलाया।  रवि शेखर ने शहंशाह में खुद अपनी आवाज में एक गाना भी गाया है जो उनके और प्रियंका पंडित के ऊपर फिल्माया गया है।  संगीत निर्देशक एस कुमार उनकी तारीफ़ करते हुए कहते हैं की रवि शेखर ने  प्रोफेशनल सिंगर की तरह गाना गाया है और गायन के...

Read More

करोड़ो  दिलों की धड़कन बने ’पवन सिंह’ 

Posted by on May 11, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on करोड़ो  दिलों की धड़कन बने ’पवन सिंह’ 

भोजपुरी गायिकी के सिरमौर व पावर स्टार पवन सिंह सोशल साईट्स यू ट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए पाँच करोड़ दिलों की धड़कन बन गए हैं। जी हाँ, पवन सिंह की पिछले वर्ष की सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म ’भोजपुरिया राजा’ का गाना ’छलकत हमरो जवनिया’ अनोखा रिकार्ड कायम करते हुए हाईएस्ट पाँच करोड़ व्यूज पार कर लिया है। इससे ज्यादा अब तक किसी भी गाने को व्यूज नहीं मिले हैं।  पवन सिंह और काजल राघवानी के ऊपर फिल्माये गये इस गाने को संगीतप्रेमी  बहुत पसंद कर रहे हैं। संगीत जगत में पहली बार किसी गायक-नायक ने एक नया इतिहास रचा है, जिससे भोजपुरी गीत-संगीत का परचम विश्व फलक पर लहर रहा है। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ’भोजपुरिया राजा’ के निर्माता सुधीर सिंह व सह निर्माता संदीप...

Read More