’निरहुआ हिन्दुस्तानी २’ से दुबारा इतिहास रचने को तैयार हैं ’निरहुआ’
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी २’ बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में १२ मई से धमाल मचाने वाली है, जिससे एक बार फिर से वे इतिहास रचने वाले हैं। जी हाँ, दिनेशलाल यादव निरहुआ ने २०१४ में प्रदर्शित सिल्वर जुबली भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से एक नया इतिहास बनाया था। जिससे भोजपुरी सिनेमा की दिशा और दशा में काफी बदलाव आया था। अब उसी फिल्म का सीक्वल ’निरहुआ हिन्दुस्तानी २’ को देखने के लिए दर्शकों में बहुत ही ज्यादा उत्सुकता बनी हुई है। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत, राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी २ के निर्माता राहुल खान है। निरहुआ और राहुल खान की यह हैट्रिक फिल्म है, इसके पहले इस जोड़ी ने सुपरडुपर हिट फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी’ और ’निरहुआ रिक्शवाला २’ दिया है। फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी...
Read Moreनिरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने जारी किया शादी करके फंस गया यार का ट्रेलर
चुनिंदा लेकिन बेहतरीन फिल्मो के म्यूजिक रिलीज़ करने के लिए प्रसिद्ध निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने आदित्य ओझा व नेहा श्री अभिनीत फिल्म शादी करके फंस गया यार का ट्रेलर जारी किया । निर्देशक अजय कुमार झा की इस फ़िल्म की चार मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत अभिनेता आदित्य ओझा के एक्शन से होती है लेकिन तुरत ही फ़िल्म के टाइटल के अनुरूप पति पत्नी का नोक झोंक , मान मनव्वल में तब्दील हो जाती है ।पत्नी की भूमिका में नेहा श्री नजर आती हैं । इसके साथ साथ संगीत का तड़का भी लगता रहता है । ट्रेलर में कॉमेडियन प्रकाश जैस और श्यामली श्रीवास्तव की जोड़ी को भी भरपुर स्थान दिया गया है । बीच बीच मे खलनायक संजय पांडे , अजय सूर्यवंशी के साथ एक्शन दृश्य भी है । ट्रेलर के आखिर में तनुश्री की एंट्री कहानी...
Read Moreअरविन्द अकेला कल्लू ने ‘रब्बा इश्क ना होवे’ के शूटिंग की पूरी
भोजपुरी फिल्मों के यूथ सुपरस्टार अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ ने भोजपुरी फिल्म ‘रब्बा इश्क ना होवे’ की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। एक वक्त ऐसा भी आया था जब कल्लू बढ़े हुए बाल, दाढ़ी में बबली गर्ल ऋतू सिंह के प्यार में पागल होते नजर आये। यह लुक काफी वायरल भी हुआ था। रियल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के कथाकार व निर्देशक प्रमोद शास्त्री है। जोकि लंबे अंतराल के बाद इस फिल्म से बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। फिल्म की पटकथा और संवाद एस के चैहान ने लिखा है। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता गौतम सिंह ( शगुन एसोसिएट ) है। इस फिल्म में जानेमाने संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने संगीत दिया है। फिल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, ऋतू सिंह, अवधेश मिश्रा, मनोज टाईगर, दीपक सिन्हा,...
Read Moreसीमा सिंह और मनोज टाईगर फिर एक साथ ‘बलमा सिपहिया’ में
भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह का जलवा रुपहले पर सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देता है। वे आईटम सांग के अलावा कभी – कभी हास्य व चरित्र भूमिकाएं भी निभाती हैं और उसमे भी उनके लाजवाब ठुमके का तड़का होता है। यही वजह है कि सीमा सिंह लगभग सभी सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। अभी हाल ही में सीमा ने निर्माता शिव नारायण सिंह द्वारा निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘बलमा सिपहिया’ की शूटिंग की हैं, जिसमे हास्य भूमिका में उनका साथ दे रहे हैं मनोज टाईगर उर्फ़ बताशा चाचा। उनकी जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। लेखक मनोज टाईगर हैं। इस फिल्म में केन्द्रीय भूमिका जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के खूबसूरत स्थलों पर की गई है। गौरतलब है कि मनोज टाईगर और...
Read Moreकंप्लीट हुई प्रमोद शास्त्री की रब्बा इश्क ना होवे
लगभग एक महीने की मैराथन शूटिंग के बाद निर्देशक प्रमोद शास्त्री की फ़िल्म रब्बा इश्क ना होवे की शूटिंग कंप्लीट हो गई है । रब्बा इश्क़ ना होवे की शूटिंग के दौरान ही फ़िल्म के लीड पेयर अरविंद अकेला कल्लू और ऋतु सिंह ने कई ऐसे फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए जिससे दर्शको की उत्सुकता फ़िल्म को लेकर काफी बढ़ गई है । शूटिंग समाप्ति के बाद पूरी यूनिट ने निर्देशक प्रमोद शास्त्री की कार्यप्रणाली की जबरदस्त तारीफ की । उल्लेखनीय है कि रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के कथाकार व निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता हैं गौतम सिंह और सह निर्माता हैं आनंद श्रीवास्तव । रब्बा इश्क़ ना होवे की पटकथा और संवाद लिखा है एस के चौहान ने जबकि मनोज मतलबी, एस के चौहान , श्याम देहाती, सुमित...
Read Moreतनी ताक दs…ठेठ भोजपुरिया फ़िल्म
भोजपुरी फिल्मों में एक ऐसे समूह ने प्रवेश किया है, जो वास्तव में भोजपुरी में पारिवारिक फ़िल्म बनाना चाहता है. हिंदी की टीवी इंडस्ट्री में अपने आप को स्थापित करने के बाद भोजपुरिया माटी के कलाकारों ने भोजपुरी में एक अच्छी फ़िल्म बनाकर यह दिखा दिया है की भोजपुरी में अच्छी फ़िल्म बन सकती है. जी मैं बात कर रहा हूँ, ‘तनी ताक दs की मर जाइ हो’ फ़िल्म की. कभी सास भी बहू थी का निर्देशन कर चुके भूपेश कुमार ने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है. वही आर राजकुमार जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके अजय यादव ने इस फ़िल्म में नकारात्मक भूमिका निभाई है. फ़िल्म के नायक की भूमिका में प्रियरंजन हैं. भोजपुरी के कई सीरियलों में प्रियरंजन ने मुख्य भूमिका निभाई है. इस फ़िल्म की दोनों नायिकाएं अंकिता दुबे और निकिता बटोला टीवी की...
Read More







