Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

रांची में  प्रियंका चोपड़ा की  फ़िल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग 

Posted by on May 2, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on रांची में  प्रियंका चोपड़ा की  फ़िल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग 

देसी गर्ल के नाम से मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग गुरुवार से रांची में शुरू हो गई ।  रांची के खेल गांव में पूजा अर्चना के साथ फिल्म की शुरुआत हुई । इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा के नाना अखौरी निरंजन कृष्ण , मामा अखौरी विनोद कृष्ण ,  पी आर डी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर राजीव बक्शी , फ़िल्म की निर्मात्री नेहा शांडिल्य,  सह निर्मात्री नीला अखौरी , झारक्राफ्ट की रेणु गोपीनाथ पणिकर , सुधा तिवारी , सुधाकर दवेदी  के अलावा काफी संख्या में सरकारी अधिकारी मौजूद थे । फ़िल्म की शुरुआत मेगा स्टार रवि किशन और नवोदित अभिनेत्री सपना गिल पर फिल्माए जा रहे गाने से हुई । इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने झारखंड सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि झारखंड में ना सिर्फ खूबसूरत लोकेशन है...

Read More

बाहुबली के साथ ही खुला आम्रपाली का राज 

Posted by on May 2, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on बाहुबली के साथ ही खुला आम्रपाली का राज 

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा यह सवाल हर तरफ गूंज रहा था । ठीक उसी तर्ज पर भोजपुरी फ़िल्म जगत में पिछले 15 दिनों से एक ही सवाल हर तरफ उठ रहा था कि क्या निरहुआ हिंदुस्तानी 2 में आम्रपाली दुबे सिर्फ गाने में ही है या अतिथि भूमिका में है ? फ़िल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर , 90 सेकेंड के टीजर और फूल लेंथ ट्रेलर में आम्रपाली की मौजूदगी नही के बराबर थी ।  कई वेबसाइट्स , यु ट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर भी हर ओर यही सवाल था । इस शुक्रवार को अचानक फ़िल्म का तीसरा पोस्टर लांच किया गया जिसमें आम्रपाली दुबे को जुबली स्टार निरहुआ के साथ दिखाया गया है । निरहुआ हिंदुस्तानी का एक पोस्टर जिसमे दूल्हे की भेषभूषा में निरहुआ खुले में शौच जाते दिख रहे हैं उस पोस्टर में अब...

Read More

रांची में जेनिसा संग रवि का ठुमका डिस्को में फिल्माया गया काशी अमरनाथ का गाना 

Posted by on May 2, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on रांची में जेनिसा संग रवि का ठुमका डिस्को में फिल्माया गया काशी अमरनाथ का गाना 

रांची , भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन ने नेपाली सुपर स्टार अदाकारा जेनिसा के सी के साथ रांची के एक पब में जम कर ठुमका लगाया । रांची के हूच बार मे पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा , निर्मात्री प्रियंका चोपड़ा , डॉ मधु चोपड़ा व डॉ नेहा शांडिल्य की फ़िल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग इन दिनों रांची में चल रही है । शूटिंग के दूसरे दिन एक गाने का फिल्मांकन किया गया । इस गाने में रवि किशन के साथ नेपाली फिल्मो की अदाकारा जेनिसा के सी नज़र आईं जबकि सुशील सिंह , गौरी शंकर , तुषार और रवि शंकर जायसवाल भी इस गाने में नज़र आये । कोरियोग्राफर संजय कोरबे ने मधुर गाने पर कुशल नृत्यांगना जेनिसा से खूबसूरत नृत्य पेश कराया । निर्देशक...

Read More

मनोरंजन से भरपूर अद्भुत फ़िल्म है रंगीला 

Posted by on May 2, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on मनोरंजन से भरपूर अद्भुत फ़िल्म है रंगीला 

ट्रेलर और पोस्टर की लॉन्चिंग के साथ ही दर्शको के बीच चर्चा का विषय बनी निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार व राजेश वर्मा की युवा सुपर स्टार प्रदीप पांडे चिंटू की अगली फिल्म रंगीला कई मामलों में भोजपुरी फ़िल्म जगत में मील का पत्थर साबित होने जा रही है । फ़िल्म के ट्रेलर में कुछ दृश्यों को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही है अब उस से पर्दा उठ गया है ।  बताया जा रहा है कि भोजपुरी फ़िल्म जगत में अब तक जितना ग्राफिक और स्पेशल इफेक्ट्स दर्शको ने देखा है , रंगीला का देख कर यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे की अब तक ऐसा नही देखा । मिली जानकारी के अनुसार , रंगीला के निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार ने  ग्राफिक्स और स्पेशल इफ़ेक्ट्स पर दिल खोल कर खर्च किया है ताकि दर्शको को एक भव्य फ़िल्म मिले...

Read More

काशी अमरनाथ की यूनिट ने दी विनोद खन्ना को श्रधांजलि 

Posted by on May 1, 2017 in News, Special News | Comments Off on काशी अमरनाथ की यूनिट ने दी विनोद खन्ना को श्रधांजलि 

रांची 27 अप्रैल , प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग इन दिनों झारखंड की राजधानी रांची में चल रही है । गुरुवार को शूटिंग के पहले दिन ही विनोद खन्ना की निधन की खबर मिली । फ़िल्म में काम कर रहे भोजपुरी के मेगा स्टार रवि किशन ने तत्काल शूटिंग बंद कर सेट पर ही एक शोक सभा का आयोजन किया जिसमें लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा , क्रिएटिव डायरेक्टर संजीव बोहरपी , कैमरामैन आर आर प्रिन्स , अभिनेत्री सपना गिल, प्रचारक उदय भगत , संजय पुजारी सहित यूनिट के सभी सदस्यों ने विनोद खन्ना की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा । इस मौके पर रवि किशन ने कहा कि एक अभिनेता के साथ साथ वे सफल राजनेता भी थे  ।...

Read More

प्रियंका चोपड़ा को बधाई देने पहुचे रवि ।  आज से रांची में शुरू होगी काशी अमरनाथ की शूटिंग ।

Posted by on Apr 26, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on प्रियंका चोपड़ा को बधाई देने पहुचे रवि ।  आज से रांची में शुरू होगी काशी अमरनाथ की शूटिंग ।

प्रियंका चोपड़ा व डॉ मधु चोपड़ा  की फ़िल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स की मराठी फिल्म वेंटिलेटर को बेस्ट डायरेक्टर सहित तीन नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है । इसी खुशी में प्रियंका चोपड़ा के मुम्बई आगमन पर यहां एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया । इस मौके पर भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार व प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ के अमरनाथ यानी रवि किशन भी उस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा व डॉ मधु चोपड़ा को बधाई देने पहुचे । रवि किशन ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि छोटे से शहर से निकल कर एक अंतरराष्ट्रीय स्टार तक का सफर तय करने में उन्होंने काफी मेहनत की है । उल्लेखनीय है कि रवि किशन गुरुवार से प्रियंका चोपड़ा की ही फ़िल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग झारखंड की राजधानी रांची में कर रहे...

Read More