पटना साहिब में श्रेया की अरदास
बिना किसी फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही भोजपुरी की हॉट केक बनी अभिनेत्री श्रेया मिश्रा ने बिहार की राजधानी पटना स्थित गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली पटना साहिब जाकर अरदास की । अपनी फिल्म खिलाड़ी भैया की शूटिंग पूरी कर मुम्बई लौटने के क्रम में पटना रुकी श्रेया ने सिख धर्मावलंबियों के पवित्र स्थल पटना साहिब जाने से खुद को रोक नही पाई और शनिवार की शाम पवित्र गुरुद्वारा में जाकर अरदास की । नंगे पांव गुरुद्वारे पहुची श्रेया ने बताया की यहां आकर उन्हें असीम सुखद अनुभूति हुई । उल्लेखनिय है कि भोजपुरी फ़िल्म अर्जुन से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाली श्रेया आज कल फ़िल्म जगत की हॉट केक बनी हुई है । श्रेया की अभी तक एक भी फ़िल्म रिलीज़ नही हुई है लेकिन उनके पास फिल्मो की कतार हैं । इंद्रा फिल्म्स...
Read Moreहिट फिल्मों की हैट्रिक की तैयारी में राहुल खान
भोजपुरी फ़िल्म जगत में ऐसे कम निर्माता ही हुए हैं जिनकी लगातार दो फ़िल्म रिलीज हुए साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई हो । पहली फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी ने जहां शांत पड़ी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज में तूफान बन कर आई वही दूसरी फिल्म निरहुआ रिक्शा वाला 2 ने सफलता का परचम लहराया । इन दोनों फिल्मो के निर्माता थे युवा निर्माता राहुल खान । अब राहुल खान लेकर आ रहे हैं निरहुआ हिंदुस्तानी 2 । निर्माता राहुल खान की निरहुआ हिंदुस्तानी 2 आगामी 12 मई को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है और फ़िल्म के आगमन के पूर्व ही ऐसा लगने लगा है कि फ़िल्म जबरदस्त सफलता की ओर अग्रसर होगी क्योंकि पोस्टर और ट्रेलर जारी करते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई । भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी...
Read Moreअब तूफानी की बारी
भोजपुरी फ़िल्म जगत के तीसरे चरण की शुरुआत भले ही मेगा स्टार रवि किशन की फ़िल्म सैयां हमार से हुई हो पर इसे गति मिली गायन के क्षेत्र से अभिनय के मैदान में कूदे मनोज तिवारी मृदुल , दिनेश लाल यादव निरहुआ , पवन सिंह और खेसारी लाल यादव द्वारा । अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ने जा रहा है तूफानी लाल यादव का । तूफानी लाल यादव एलबम की दुनिया के बड़े नाम माने जाते हैं और उनके एक दो नही बल्कि कई दर्जन गाने जबरदस्त हिट हुए हैं । यू ट्यूब पर तो उनके वीडियो के आते ही दर्शको की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है । यही नही उन्हें स्टंट का बादशाह भी कहा जाता है । वे बाइक और घोड़े पर खड़े होकर करतब दिखाने की कला में माहिर है और वे लिम्का बुक...
Read Moreप्रोमोशन की तैयारी में जुटी टीम शहंशाह
भोजपुरी फ़िल्म जगत की बहुचर्चित फ़िल्म शहंशाह के रिलीज़ की तारीख ज्यों ज्यों करीब आ रही है फ़िल्म से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है । बिहार झारखण्ड में फ़िल्म 5 मई को रिलीज हो रही है । इसी सिलसिले में निर्माता विवेक रस्तोगी ने निर्देशक आनंद गहतराज के साथ प्रोमोशन की रूप रेखा तय की । इस मौके पर हॉट केक अंजना सिंह , प्रियंका पंडित , अभिनेता रवि शेखर सिन्हा , राजन मोदी , संगीतकार एस कुमार , प्रचारक उदय भगत आदि मौजूद थे । विवेक रस्तोगी ने बताया कि आगामी 4 मई को पटना में फ़िल्म के सभी प्रमुख कलाकार मीडिया से रु ब रु होंगे और अगले दो दिन सघन प्रोमोशन करेंगे । इस दौरान पटना के अलावा कई अन्य शहरों में भी कलाकार दर्शको के साथ बैठकर फ़िल्म का लुत्फ उठाएंगे ।...
Read Moreअर्जुन के ट्रेलर में दिखा श्रेया का हॉट अंदाज
भोजपुरी फिल्मो की हॉट गर्ल श्रेया मिश्रा , जिनकी कोई फिल्म अभी तक रिलीज़ नही हुई पर सबकी जुबान पर जिनकी चर्चा है उनकी पहली झलक आखिरकार आम दर्शको को मिल ही गई । श्रेया की पहली फ़िल्म अर्जुन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है । जैसा कि कयास लगाया जा रहा है श्रेया का ग्लैमरस लुक इस फ़िल्म में देखने को मिलेगा और आशा के अनुरूप ऐसा हुआ भी । ट्रेलर में जहां फ़िल्म के हीरो मयूर एक्शन करते नज़र आये हैं वही श्रेया रोमान्स और अपनी भाव भंगिमा से दर्शको को लुभाते नज़र आई है । श्रेया की डायलाग डिलीवरी और अंदाज़ काफी आकर्षक है । उल्लेखनीय है कि श्रेया मिश्रा भोजपुरी फ़िल्म जगत की एक मात्र ऐसी अभनेत्री बन गई है जिनकी भले ही कोई फिल्म रिलीज ना हुई हो पर उनकी चर्चा जोरों पर...
Read Moreनक्सली हमले पर आहत हुए राजू सिंह माही
भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर अभिनेता राजू सिंह माही ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा की ये सहादत बेकार नहीं जाएगी । इस हमले से काफी दुःखित माही ने कहा की बहुत दुःख होता है जब हमारे आर्मी और जवानो पे धोखे से हमले किये जाते है। भारत का हर सैनिक सीने पे गोली खाने की हिम्मत रखता है लेकिन चंद धोखेबाज़ अपने आदत से लाचार है और हमेशा धोखे से वार करते है। राजू सिंह माही ने इस हमले में शहीद सभी जवानो को नमन करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दी और परिवार वालो को हिम्मत देने की कामना की। श्री माही ने इस हमले के हर अपराधी को सीधा गोली मार देने की मांग करते हुए कहा की आज हर हिंदुस्तानी को एक जुट होकर अपने जवानो का...
Read More







