दिल्ली में भाजपा की लहर – शुभी शर्मा
भोजपुरी फिल्मो की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ चुनाव प्रचार में व्यस्त है । शुभी ना सिर्फ रोड शो में भाग ले रही है बल्कि उम्मीदवारों की चुनावी सभा को भी संबोधित कर रही है । शुभी शर्मा ने बताया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में आम लोगो का गजब का रुझान दिख रहा है और इसकी बड़ी वजह है लोगो का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा । उन्होंने कहा कि मोदी जी की शैली और दिल्ली में अध्यक्ष बनने के बाद मनोज तिवारी जी का सघन प्रचार अभियान और आम लोगो की समस्या को सुन कर उसके निराकरण के उपाय ढूंढने के कारण आम लोगो को भाजपा पर भरोसा हो गया है और वे...
Read Moreरंगीला ने बढ़ाई दर्शको की उत्सुकता
भोजपुरी फिल्मो के युवा सुपर स्टार प्रदीप पांडे चिंटू की बहुचर्चित फ़िल्म रंगीला को लेकर दर्शको के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है । यू ट्यूब पर जहां इसके ट्रेलर की व्यू दस लाख को पार कर गई है वही सोशल मीडिया पर फ़िल्म के ट्रेलर की चर्चा जोरों पर है । दर्शक ट्रेलर को लेकर तरह तरह की अटकलें लगा रहे हैं । उल्लेखनीय है कि रंगीला में ग्राफिक की बहुलता है और निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार ने ग्राफिक वर्क्स में दिल खोल कर ख़र्च किया है । फ़िल्म के ट्रेलर में रंगीला चिंटू यमराज की भूमिका में भी दिखे हैं और फ़िल्म के उस पार्ट की अपनी अलग भव्यता है । रंगीला में प्रदीप पांडे चिंटू की रोमांटिक जोड़ी तनुश्री और मॉडल एक्ट्रेस पूनम दुबे के साथ है । आदि शक्ति एंटरटेनमेंट व सोहम फिल्म्स की रवि सिन्हा...
Read MoreBhojpuri Film Shahanshah is Releasing on 5th May
भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन और हॉट केक अंजना सिंह अभिनीत शहंशाह आगामी 5 मई को बिहार झारखंड में रिलीज़ हो रही है । फ़िल्म के निर्माता रोहित के सिंह व विवेक रस्तोगी ने इसकी घोषणा की है । मुम्बई में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में महानायक कुणाल सिंह , रवि किशन , अंजना सिंह , खलनायक राजन मोदी, वर्ल्ड वाइड म्यूजिक के रत्नाकर कुमार और प्रचारक उदय भगत की मौजूदगी में यह घोषणा की गई । रवि किशन ने इस मौके पर कहा कि शहंशाह हर वर्ग के दर्शको को ध्यान में रखकर बनाई गई फ़िल्म है जिसमे एक्शन , इमोशन और रोमांस का तड़का है ।फ़िल्म का म्यूजिक काफी कर्णप्रिय है जिसे कम्पोज किया है एस कुमार ने । उल्लेखनीय है की निर्देशक आनंद गहतराज व निर्माता रोहित के सिंह – विवेक रस्तोगी की फ़िल्म...
Read Moreजब रिपोर्टर रवि किशन ने लिया अध्यक्ष मनोज तिवारी का साक्षात्कार
कभी एक दूसरे के घुर विरोधी और आज गहरे मित्र बने भोजपुरी फ़िल्म जगत के दो शहंशाह आजकल चर्चा में हैं । दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी जहां राजनीति के मैदान में मील के पत्थर साबित हुए हैं वही रवि किशन देश की हर भाषा की फिल्मो में अपने नाम का डंका बजाने के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर दिल्ली नगर निगम के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं । दोनों ने अपने सघन प्रचार से दिल्ली को भगवामय कर दिया है । रविवार को दोनों ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया । दोनों धुरंधरों ने पत्रकारों के हर सवाल के सटीक जवाब से पत्रकारों को तो संतुष्ट किया ही पर एक पल ऐसा भी आया जब रवि किशन खुद पत्रकार की भूमिका में...
Read MoreBhojpuri Film Radhe – Shooting completed
अभिनय के क्षेत्र से फ़िल्म निर्माण में उतरी अभिनेत्री नेहा श्री की बतौर निर्मात्री पहली फ़िल्म राधे की शूटिंग गुजरात के राजपिपला में रिकॉर्ड समय मे पूरी हो गई है । शूटिंग पूरी कर लौटे मेगा स्टार रवि किशन ने बताया कि लंबे अरसे के बाद उन्होंने एक संपूर्ण भोजपुरी फ़िल्म में काम किया है जिसमे हर वो मसाला है जिसे दर्शक पसंद करते हैं । उन्होंने निर्देशक व इस फ़िल्म के संगीतकार रितेश ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि देवरा बड़ा सतावेला की तरह राधे भी एक म्यूजिकल हिट साबित होगी । उन्होंने निर्मात्री नेहा श्री की तारीफ करते हुए कहा कि सेट पर अच्छे अच्छे निर्माता परेशान हो जाते हैं लेकिन नेहा श्री ने अभिनय और निर्माण दोनों ही भूमिका का निर्वाह बखूबी किया । रवि किशन ने नेहा श्री की तारीफ करते हुए कहा कि...
Read Moreप्रियंका को रिझाने रवि शेखर ने गाया गाना
भोजपुरी की मल्टीस्टारर फ़िल्म शहंशाह से भोजपुरिया परदे पर अवतरित हो रहे अभिनेता रवि शेखर सिन्हा अपनी को स्टार प्रियंका पंडित को रिझाने के लिए गाना गाने लगे हैं और गाना भी ऐसा जिसने उन्होंने प्रियंका की बनावट का बखूबी चित्रण किया है । रवि शेखर ने जो गाना परदे पर और अपनी ही आवाज़ में स्टूडियो में संगीत निर्देशक एस कुमार के मार्गदर्शन में गाया है उनके बोल हैं – बड़ा निक लागे तोहर डार लचकौवा ये रानी , करब प्यार हचकौवा ये रानी। संगीत निर्देशक एस कुमार ने बताया की रवि शेखर ने प्रोफेशनल सिंगर की तरह गाना गाया है जो दर्शको को परदे पर बहुत पसंद आने वाला है । उल्लेखनीय है की निर्देशक आनंद गहतराज व निर्माता रोहित के सिंह – विवेक रस्तोगी की फ़िल्म शहंशाह का निर्माण प्रेजेंट मेकर कॉर्पोरेशन व डिवाइन मूवीज के...
Read More







