देसी स्टार समर सिंह और शिल्पी राज की जुगलबंदी ने मचाया तहलका, ‘बदरवा ए धनिया’ गाना एसएफसी म्यूजिक ने किया रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर और लोकप्रिय देसी स्टार समर सिंह ने मानसून की दस्तक के साथ ही भोजपुरी संगीत जगत में अपने बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना से बम्पर बरसात शुरू कर दिया है। बता दें कि करोड़ों दिलों पर राज कर रहे समर सिंह ने ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज के एक नया धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘बदरवा ए धनिया’ अपने फैन्स और ऑडियंस के बीच लेकर आये हैं। ये गाना ‘एसएफसी म्यूजिक’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है, जोकि रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सावन और बरसात के इस सुहाने मौसम में यह गाना दर्शकों के दिलों पर सीधे दस्तक दे रहा है। बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक गाना के वीडियो में देसी स्टार समर सिंह ने खूबसूरत एक्ट्रेस आस्था सिंह के बारिश में आग लगाने का काम किया है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार और सिजलिंग लग रही है कि फैंस इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं। गाने के बोल इतने प्यारे हैं कि ये सीधे जुबान पर चढ़ जाते हैं।
एसएफसी म्यूजिक पर प्रस्तुत इस वीडियो सांग में देसी स्टार समर सिंह ने बरसात में भीगकर गजब का परफार्मेंस संगीतप्रेमियों का दिल जीत लिया है। इस गाने के खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले बोल गीतकार आलोक यादव ने लिखे हैं, जबकि इसे अपनी बेहतरीन धुनों से संगीतकार अभिराम पांडे ने सजाया है। वीडियो का निर्देशन कई सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर जेम्स पार्कर ने किया है, जिन्होंने गाने के हर एक फ्रेम को बहुत ही खूबसूरती और सलीके से शूट किया है। डीओपी गौरव राय, मनीष, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, क्रिएटिव हेड एसके आनंद यादव, योगेश मौर्य, एडिटर पप्पू वर्मा, रवि यादव हैं। परिकल्पना समर मोदी, मेकअप दिव्या तिवारी, निशान का है। प्रोडक्शन मैनेजर टीके सिंह (दादा) हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है।
इस गीत को लेकर समर सिंह ने कहा कि ‘एसएफसी म्यूजिक पर रिलीज होते ही इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ये गाना एक कम्पलीट पैकेज है, जिसमें बेहतरीन गायकी, शानदार अभिनय, धमाकेदार डांस और कमाल का डायरेक्शन देखने को मिल रहा है। यह गाना आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकता है।’

देसी स्टार समर सिंह का बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘बदरवा ए धनिया’ एसएफसी म्यूजिक पर हुआ रिलीज, बारिश में दिखा समर सिंह और आस्था सिंह का जलवा







