Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

काशी अमरनाथ के सेट पर पहुचे पर्यटन मंत्री

काशी अमरनाथ के सेट पर पहुचे पर्यटन मंत्री

झारखंड की राजधानी रांची में चल रही बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग देखने और कलाकारों से मिलने आये राज्य के पर्यटन मंत्री अमर वावड़ी में ना सिर्फ सेट पर कुछ वक्त बिताया बल्कि क्लेप देकर शूटिंग की शुरुआत भी की । पिछले दिनों पर्यटन व कला संस्कृति मंत्री अमर वावड़ी रांची स्थित खेलगांव पहुचे और निर्मात्री डॉ मधु चोपड़ा , डॉ नेहा शांडिल्य , मेगा स्टार रवि किशन सहित पूरी यूनिट से मुलाकात की । सदिच्छा भेंट के बाद वे उस  लोकेशन पर भी गए जहां शूटिंग की तैयारी चल रही थी । लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा के एक्शन कहने के बाद उन्होंने क्लेप देकर शूटिंग की शुरुआत कराई ।

इस मौके पर सह निर्मात्री डॉ नीला अखौरी , एसोसिएट प्रोड्यूसर रवि शंकर जायसवाल , डॉ सुधा तिवारी , सुधाकर दवेदी , उदय भगत , संजय पुजारी आदि भी मौजूद थे । डॉ मधु चोपड़ा ने झारखंड सरकार व प्रशासन द्वारा मिल रहे सहयोग के लिए झारखंड सरकार की सराहना की । उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स और रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही काशी अमरनाथ में मेगा स्टार रवि किशन , जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ , आम्रपाली दुबे , नवोदित अभिनेत्री सपना गिल , अनूप अरोरा  , सोनिया मिश्रा , गौरी शंकर , सुनीता शर्मा और सुशील सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं । फ़िल्म की शूटिंग झारखंड के खूबसूरत लोकेशन पर की जा रही है ।  ——-Uday Bhagat (PRO)