Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

वाइस मोंक फिल्म्स ने रिलीज किया तबादला  –  मिली अच्छी शुरुआत 

वाइस मोंक फिल्म्स ने रिलीज किया तबादला  –  मिली अच्छी शुरुआत 

भोजपुरी की बहुचर्चित फ़िल्म तबादला 2 जून को बिहार और झारखंड के 95 सिनेमा घरों में वाइस मोंक फिल्म्स द्वारा रिलीज़ की गई । पवन सिंह , अक्षरा सिंह , सुशील सिंह अभिनीत इस फ़िल्म के निर्देशक हैं विनोद तिवारी । उल्लेखनीय है बतौर डिस्ट्रीब्यूटर वाइस मोंक फिल्म्स की यह पहली भोजपुरी फ़िल्म है लेकिन इसके बाद कई बड़ी फिल्मो के रिलीज़ का राइट्स इन्होंने खरीदा है ।

वाइस मोंक फिल्म्स के सत्यम शिवम ने बताया कि उनकी कंपनी फिल्मो के भव्य रिलीज़ की हिमायती है ताकि निर्माताओं को न्याय मिल सके और फ़िल्म को भी अपना विस्तार मिल सके । तबादला में पवन सिंह पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं । उनके एक्शन के साथ साथ अक्षरा सिंह के साथ उनका रोमान्स , सुशील सिंह के साथ अदावत और मधुर संगीत के कारण दर्शको का भरपूर प्यार तबादला को मिल रहा है । तबादला का संगीत एंटर 10 भोजपुरी ने जारी किया है जो पहले से ही दर्शको को दीवाना बना रही है ।—-Uday Bhagat (PRO)