’निरहुआ हिन्दुस्तानी २’ से दुबारा इतिहास रचने को तैयार हैं ’निरहुआ’
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी २’ बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में १२ मई से धमाल मचाने वाली है, जिससे एक बार फिर से वे इतिहास रचने वाले हैं। जी हाँ, दिनेशलाल यादव निरहुआ ने २०१४ में प्रदर्शित सिल्वर जुबली भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से एक नया इतिहास बनाया था। जिससे भोजपुरी सिनेमा की दिशा और दशा में काफी बदलाव आया था। अब उसी फिल्म का सीक्वल ’निरहुआ हिन्दुस्तानी २’ को देखने के लिए दर्शकों में बहुत ही ज्यादा उत्सुकता बनी हुई है। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत, राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी २ के निर्माता राहुल खान है। निरहुआ और राहुल खान की यह हैट्रिक फिल्म है, इसके पहले इस जोड़ी ने सुपरडुपर हिट फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी’ और ’निरहुआ रिक्शवाला २’ दिया है। फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी...
Read Moreनिरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने जारी किया शादी करके फंस गया यार का ट्रेलर
चुनिंदा लेकिन बेहतरीन फिल्मो के म्यूजिक रिलीज़ करने के लिए प्रसिद्ध निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने आदित्य ओझा व नेहा श्री अभिनीत फिल्म शादी करके फंस गया यार का ट्रेलर जारी किया । निर्देशक अजय कुमार झा की इस फ़िल्म की चार मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत अभिनेता आदित्य ओझा के एक्शन से होती है लेकिन तुरत ही फ़िल्म के टाइटल के अनुरूप पति पत्नी का नोक झोंक , मान मनव्वल में तब्दील हो जाती है ।पत्नी की भूमिका में नेहा श्री नजर आती हैं । इसके साथ साथ संगीत का तड़का भी लगता रहता है । ट्रेलर में कॉमेडियन प्रकाश जैस और श्यामली श्रीवास्तव की जोड़ी को भी भरपुर स्थान दिया गया है । बीच बीच मे खलनायक संजय पांडे , अजय सूर्यवंशी के साथ एक्शन दृश्य भी है । ट्रेलर के आखिर में तनुश्री की एंट्री कहानी...
Read Moreअरविन्द अकेला कल्लू ने ‘रब्बा इश्क ना होवे’ के शूटिंग की पूरी
भोजपुरी फिल्मों के यूथ सुपरस्टार अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ ने भोजपुरी फिल्म ‘रब्बा इश्क ना होवे’ की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। एक वक्त ऐसा भी आया था जब कल्लू बढ़े हुए बाल, दाढ़ी में बबली गर्ल ऋतू सिंह के प्यार में पागल होते नजर आये। यह लुक काफी वायरल भी हुआ था। रियल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के कथाकार व निर्देशक प्रमोद शास्त्री है। जोकि लंबे अंतराल के बाद इस फिल्म से बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। फिल्म की पटकथा और संवाद एस के चैहान ने लिखा है। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता गौतम सिंह ( शगुन एसोसिएट ) है। इस फिल्म में जानेमाने संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने संगीत दिया है। फिल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, ऋतू सिंह, अवधेश मिश्रा, मनोज टाईगर, दीपक सिन्हा,...
Read Moreप्रगति पर ग़दर 2
इंदिरा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही ग़दर 2 की शूटिंग इन दिनों मुम्बई के विभिन्न लोकेशन पर चल रही है । निर्माता संजय सिंह राजपूत व राजेश त्रिपाठी की ग़दर 2 के संगीतकार व निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद जबकि कार्यकारी निर्माता हैं शम्मी तिवारी । दो दर्जन से भी अधिक सितारों से सजी इस फ़िल्म में एक्शन स्टार विशाल सिंह , गायन के क्षेत्र से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखे प्रमोद प्रेमी यादव , नवोदित अभिनेता किशन राय , माही खान , निशा दुबे, पायल पांडे , श्रेया मिश्रा , अनिता व्यास , भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर राजू सिंह माही , उमेश सिंह , देव सिंह , अयाज़ खान, प्रेम दुबे , बालेश्वर सिंह , अवधेश सिंह , गोपाल राय , बृजेश त्रिपाठी , अनूप अरोरा , भोजपुरिया काका अरुण सिंह, उल्हास कुड़वा ,...
Read Moreसीमा सिंह और मनोज टाईगर फिर एक साथ ‘बलमा सिपहिया’ में
भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह का जलवा रुपहले पर सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देता है। वे आईटम सांग के अलावा कभी – कभी हास्य व चरित्र भूमिकाएं भी निभाती हैं और उसमे भी उनके लाजवाब ठुमके का तड़का होता है। यही वजह है कि सीमा सिंह लगभग सभी सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। अभी हाल ही में सीमा ने निर्माता शिव नारायण सिंह द्वारा निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘बलमा सिपहिया’ की शूटिंग की हैं, जिसमे हास्य भूमिका में उनका साथ दे रहे हैं मनोज टाईगर उर्फ़ बताशा चाचा। उनकी जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। लेखक मनोज टाईगर हैं। इस फिल्म में केन्द्रीय भूमिका जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के खूबसूरत स्थलों पर की गई है। गौरतलब है कि मनोज टाईगर और...
Read More







