अब लंदन की उड़ान भरेंगे निरहुआ आम्रपाली
भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी फिल्मो की सुपर स्टार अदाकारा आम्रपाली दुबे अब बिहार यू पी और मुम्बई से निकल लंदन की उड़ान भरने वाले हैं । आप सोच रहे होंगे शायद उनकी कोई फिल्म लंदन में रिलीज़ होगी तो आप गलत है क्योंकि भोजपुरी फ़िल्म जगत में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी फ़िल्म के लगभग 90 प्रतिशत फिल्मो की शूटिंग लंदन , बेल्जियम , ब्राजील सहित 5 अन्य देशों में की जाएगी । निरहुआ चलल लंदन नाम की इस फ़िल्म के लेखक हैं संतोष मिश्रा जबकि निर्देशक हैं चंद्रा पंत । पशुपति नाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही इस फ़िल्म के निर्माता हैं सोनू खत्री और सूरज खड़का । जुबली स्टार निरहुआ ने बताया कि निरहुआ चलल लंदन भोजपुरिया परिवेश की कहानी पर ही आधारित फिल्म होगी...
Read Moreहॉट केक अंजना ने सड़क पर लगाये ठुमके
बिहार-झारखंड में रिलीज हुई चर्चित भोजपुरी फिल्म शहंशाह के प्रोमोशन पर शुक्रवार को फिल्म की टीम बिहार के हाजीपुर स्थित नेशनल सिनेमा हॉल और समस्तीपुर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल में पहुंची। इस दौरान भोजपुरी फिल्म की हॉट केक के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री अंजना सिंह ने दर्शकों का अभिवादन किया। साथ ही दर्शकों की मांग पर फिल्म के कई गाने गाये। बाद में अभिनेत्री दर्शकों की भीड़ में चली गयी और फिल्म के गाने पर दर्शकों के साथ ठुमके लगाने लगी। अपने बीच हॉट अभिनेत्री को देख दर्शकों में सेल्फी लेने की होड़ मच गयी। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रोमोशन के दौरान फिल्म की अभिनेत्री अंजना सिंह के अलावे अभिनेता रवि शेखर सिन्हा, खलनायक राजन मोदी, निर्माता विवेक रस्तोगी, प्रचारक उदय भगत, कुंदन कुमार और अमित शुक्ला आदि भी थे। उक्त फिल्म के टाइटल...
Read Moreरंगीला ताऊ ’ का देसी अंदाज़ -अनिल बेदाग-
सिनेमाई परदे पर इन दिनों हरियाणा का जलवा है। हरियाणावी लोगों की लट्ठमार बोली या जोशीले व गरजदार आवाज़ जब सुनने को मिलती है, तो कहना ही पड़ता है कि सामने वाले में अच्छा दमखम है। इसलिए तो फिल्मों में हरियाणवी पात्रों की दमदार प्रेजेंस उन्हें दूसरों से अलग कर रही है। धारावाहिकों पर अगर नज़र डालें, तो वहां भी कोई न कोई कैरेक्टर हरियाणा की खड़ी बोली में अपना रौब दिखाता मिलेगा, मानों हरियाणवी किरदारों से पंगा लेना खतरे से खाली नहीं। अगर संगीत की बात करें, तो हरियाणवी संगीत ने भी कुछ फिल्मों में अपनी दमदार प्रस्तुति दिखाई है और फिल्मों में दिखाए गए उस खास गीत को करोड़ों श्रोताओं ने पसंद किया है। कहने का मतलब ये है कि हरियाणवी बोली हो या वहां का संगीत, अब दोनों ही मामलों में उस राज्य की छाप अपनी...
Read Moreरंगमंच में अंजन श्रीवास्तव की गोल्डन जुबली —अनिल बेदाग—
गोल्डन जुबली या स्वर्ण जयंती वर्ष। ये शब्द सुनकर चेहरे पर खुशी छा जाती है। हर शख्स अपने उम्र की गोल्डन जुबली मनाना चाहता है लेकिन ऐसा अवसर किसी किसी को मिलता है। एक दौर ऐसा भी था जब फिल्मों की गोल्डन जुबली मनाई जाती थी। तब निर्माता व वितरकों के यहां दीये जलते थे। सेलिब्रेशन होता था, पर अब मल्टीप्लेक्स के चलते गोल्डन जुबली जैसे शब्द लुप्त होते जा रहे हैं, पर नहीं। एक अभिनेता ऐसा भी है जिसने गोल्डन जुबली शब्द की गरिमा को बचाए रखा है और वो चाहता है कि गोल्डन जुबली का अस्तित्व कभी खत्म न हो, इसलिए कला से जुड़ा वो शख्स या कलाकार एक खास मौके को भी गोल्डन जुबली के रूप में सेलिब्रेट कर रहा है। ये कलाकार है अंजन श्रीवास्तव। रंगमंच व सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम। बता दें कि...
Read MoreCONGRATS TO WRITER-DIRECTOR – SHUBHANSHU SATYADEO FOR SELECTION OF HIS MAIDEN VENTURE ‘WIN MARATHON’ IN THE CANNES FILM FESTIVAL
THE CANNES FILM FESTIVAL…is considered amongst the biggest festival in the world and filmmakers always strive that their movies get an entry into it, as India produces thousands of films every year in different languages on artistic and commercial front and handful of them are selected for the said festival. In this matter, debutant director Shubhanshu Satyadeo is very fortunate that his maiden venture ‘Win Marathon’ has been selected for the ‘Cannes Film Festival’ for the ‘Feature Film Category’. Indeed, a great achievement, happy and proud moment for the entire unit of the said film. ‘Win Marathon’ has story-screenplay penned by Shubhanshu Satyadeo, dialogues are written by trio Shubhanshu Satyadeo, Gokul Rastogi and Neeraj Anand, a writer-producer, who also became a part of the direction team at a later stage. Coming from an educational background of teachers, Shubhanshu Satyadeo,...
Read More







