बिहार और झारखण्ड में 21अप्रैल से गूंजेगा “एक्शन राजा”आप के नज़दीकी सिनेमाघरों में।
आये दिन कई फिल्में बनती है जिसमे दर्शको के मनोरंजन के लिए रोमांस,लव स्टोरी,एक्शन होता है लेकिन 21अप्रैल को बिहार और झारखण्ड में दर्शको के बिच एक ऐसी फ़िल्म प्रदर्शित होने जा रही है जिसमे हर तरह के धमाकेदार एक्शन होंगे जिसे दर्शको ने इससे पहले कभी देखा न होगा.अनुष्का फिल्म्स एंटरप्राइज के बैनर तले बनी फ़िल्म “एक्शन राजा” दर्शको का मनोरंजन अपनी कहानी से तो करेगी लेकिन फ़िल्म में दर्शाये एक्शन सीन दर्शको को सिनेमाघरों में सीटिया और तालिया बजाने पर मजबूर कर देगी।एक्शन स्टार यश कुमार और नेहाश्री अभिनियत इस फ़िल्म का निर्माण कमल किशोर शाहू ने किया है और निर्देशक किया है संजय श्रीवास्तव ने जिन्होंने एक धमाकेदार एक्शन से भरपूर फ़िल्म बनायीं है . इस फ़िल्म के सभी गाने काफी कर्णप्रिय है जिसमे संगीत छोटे बाबा ने दिया है .फ़िल्म में यश कुमार ,नेहाश्री ,...
Read Moreप्रियंका को रिझाने रवि शेखर ने गाया गाना
भोजपुरी की मल्टीस्टारर फ़िल्म शहंशाह से भोजपुरिया परदे पर अवतरित हो रहे अभिनेता रवि शेखर सिन्हा अपनी को स्टार प्रियंका पंडित को रिझाने के लिए गाना गाने लगे हैं और गाना भी ऐसा जिसने उन्होंने प्रियंका की बनावट का बखूबी चित्रण किया है । रवि शेखर ने जो गाना परदे पर और अपनी ही आवाज़ में स्टूडियो में संगीत निर्देशक एस कुमार के मार्गदर्शन में गाया है उनके बोल हैं – बड़ा निक लागे तोहर डार लचकौवा ये रानी , करब प्यार हचकौवा ये रानी। संगीत निर्देशक एस कुमार ने बताया की रवि शेखर ने प्रोफेशनल सिंगर की तरह गाना गाया है जो दर्शको को परदे पर बहुत पसंद आने वाला है । उल्लेखनीय है की निर्देशक आनंद गहतराज व निर्माता रोहित के सिंह – विवेक रस्तोगी की फ़िल्म शहंशाह का निर्माण प्रेजेंट मेकर कॉर्पोरेशन व डिवाइन मूवीज के...
Read Moreनिरहुआ ने क्यों कहा ना देखे उनकी यह फ़िल्म ?
भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी एक फ़िल्म ना देखने की अपील अपने प्रशंसकों से की है । अपने अधिकृत फेसबुक पेज पर उन्होंने अगले महीने रिलीज़ हो रही फिल्म बॉर्डर पाकिस्तान के संबंध में कहा है कि उन्होंने इस नाम की किसी भी फ़िल्म में काम नही किया है । जब छानबीन की तो पता चला यह फ़िल्म साल 2014 में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचाने वाली फिल्म पटना से पाकिस्तान को हिंदी में डब कर रिलीज़ किया जा रहा है । फ़िल्म का जो पोस्टर बनाया गया है उसे फ़िल्म से कुछ लेना देना नही है । दर्शक फ़िल्म देखने जाएंगे तो खुद को ठगा महसूस करेंगे । उल्लेखनीय है कि यह फ़िल्म निरहुआ की होम प्रोडक्शन फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के रिलीज़ के अगले सप्ताह ही रिलीज़ किया...
Read Moreशहंशाह में वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि गीत
रविकिशन की बाबू वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि आगामी ५ अप्रेल को बिहार झारखंड में रिलीज़ हो रही बहुचर्चित फिल्म शहंशाह का ट्रेलर और एक दिन पहले ही यु ट्यूब में रिलीज़ हुए एक गाने में अस्सी साल की उम्र में अंग्रेज़ो के दांत खट्टे कर देने वाले वीर पुरुष बाबू कुंवर सिंह को दबंगो के दबंग बताते हुए श्रद्धांजलि दी गई है। इस गाने के संगीतकार व गीतकार हैं एस कुमार। इस गाने को फिल्म में वीर कुंवर सिंह की जयंती पर मेगा स्टार रविकिशन पर फिल्माया गया है, जबकि इस गाने में अभिनेत्री अंजना सिंह और प्रियंका पंडित भी दर्शको के बीच नज़र आ रही हैँ। उल्लेखनीय है की शहंशाह की डबिंग समाप्त हो गयी है । निर्देशक आनंद गहतराज व निर्माता रोहित के सिंह – विवेक रस्तोगी की फ़िल्म शहंशाह का निर्माण प्रेजेंट मेकर कॉर्पोरेशन व...
Read Moreभाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार में उतरे खेसारी लाल यादव
भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भाजपा उम्मीदवारो के लिए जम कर चुनाव प्रचार किया । इसी क्रम में उन्होंने वार्ड नंबर 20 के उम्मीदवार विजय भगत के चुनावी मंच को भी संबोधित किया । इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भाजपा अध्यक्ष अमित शाह , दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जम कर तारीफ की । मनोज तिवारी को अपना बड़ा भाई बताते हुए उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि पूर्वांचल का बेटा आज दिल्ली में भाजपा की कमान संभाले हुए है । उन्होंने विजय भगत की जिताने की अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने झुग्गी झोपड़ी वालो के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया उन्हें जितना बहुत जरूरी है । —–Uday Bhagat...
Read More







