निरहुआ सटल रहे का फर्स्ट लुक रिलीज़
होली पर रिलीज हो रही बहुचर्चित फिल्म निरहुआ सटल रहे का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया है । फर्स्ट लुक देखकर ही अंदाज़ा लग जाता है कि निरहुआ सटल रहे मनोरंजन से भरपूर फिल्म होगी ।पोस्टर में निरहुआ एक खाट उठाये हुए हैं जिसपर आम्रपाली लेटी है और उसके ऊपर से हवाई जहाज उड़ता हुआ दिखाई देता है । भोजपुरी की आम फ़िल्मी पोस्टर की तरह ना तो इसमें आग का गोला ही दिखता है और ना ही खून से सना नायक या खलनायक ही । इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी है । मुस्कान मूवीज इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्माता नासिर जमाल व आसमा जमाल की इस फिल्म के निर्देशक हैं मोहसिन खान । युवा निर्देशक मोहसिन खान इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म जगत में पदार्पण कर रहे हैं...
Read Moreपहली नज़र को सलाम के प्रीमियर में शामिल होंगी बॉलीवुड हस्तियां
भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म पहली नज़र को सलाम के रिलीज़ की तारीख ज्यों ज्यो निकट आ रही है , फिल्म को लेकर दर्शको में उत्सुकता उतनी ही बढ़ गई है । इस शुक्रवार 24 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म का पोस्टर बिहार के कोने कोने में चिपका है । राजधानी पटना और सभी प्रमुख शहरो में तो होर्डिंग और पोस्टर की भरमार है । बिहार में फिल्म के वितरक माँ सोना फिल्म्स के राकेश कुमार सिंह ने बताया कि फिल्म के गानो और सिनेमा घरों में चल रहे फिल्म के ट्रेलर पर दर्शक काफी तालियां बजा रहे हैं । इस फिल्म से भोजपुरिया परदे पर उतर रहे और भोजपुरिया धनुष कहे जाने वाले अभिनेता राज रणजीत के संवाद अदायगी और अंतरा बनर्जी के साथ रोमांटिक दृश्यों पर भी दर्शको का बेजोड़ प्रतिसाद मिल रहा है । रिलीज़...
Read Moreप्रवेश लाल संग अंजना की होली
होली के रंगीन मौसम के आते ही भोजपुरिया क्षेत्रो में होली के एल्बम की भरमार लग जाती है लेकिन बाजार पर वर्चस्व रहता है कुछ गिने चुने गायकों का ही । भोजपुरी के जुबली स्टार निरहुआ हर साल होली पर अपनी आवाज का जादू बिखेरते है और भोजपुरिया होली गानो में उनकी बादशाहत कायम रहती है । इस साल भी उनके होली का ऑडियो एल्बम रिलीज कर दिया गया है जो श्रोताओं के बीच धूम मचा रही है । हाल ही में उन गानो का वीडियो शूट भी किया गया । भोजपुरी की सुपर हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ साथ प्रवेश लाल ने भी अपने गानो पर भोजपुरी की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह के संग जम कर होली खेला । उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश...
Read Moreधूमधाम से मना बेबी विशा सिंह का जन्मदिन
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी के मैनेजर व अभिनेता विकास सिंह बिरप्पन की सुपुत्री बेबी बिशा सिंह का द्वीतीय जन्मदिन भोजपुरी के कई नामी सितारों की मौजूदगी में मनाया गया । इस मौके पर बेबी विशा सिंह को आशीर्वाद देने के लिए समाजसेवक उद्द्योगपति आनंद बिहारी यादव , इन्डियन आयडल के होस्ट प्रसिद्द पारितोष त्रिपाठी , सुपर स्टार खेसारी लाल यादव , राकेश मिश्रा , संगीता तिवारी , प्रकाश जैस , विजय मिश्रा , इंदु सोनाली , श्यामली श्रीवास्तव , प्रियंका सिंह , प्रिया सिंह , सतेंद्र सिंह , रमेश यादव , बिनोद मिश्रा , प्रमोद पांडे , रंजीत सिंह , सोनू पांडे , संतोष सिंह साहित अनेक जाने माने लोग मौजूद थे...
Read Moreक्रिश पाठक की ऊंची उड़ान – अनिल बेदाग –
ऊंची उड़ान हर कोई भरना चाहता है लेकिन जोशीले लोग ही ऐसी ख्वाहिश पूरी कर पाते हैं। अभिनेता क्रिश पाठक का भी सपना था कि वो अपनी एयरहोस्टेस मॉम की तरह ऊंची उड़ान भरे, पर कुदरत के रंग देखिए कि 23 साल का यह जोशीला युवक आज छोटे परदे पर ऊंची उड़ान भरने में कामयाब हो गया है कि क्योंकि आज वो स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे निर्देशक निखिल आडवाणी के धारावाहिक पीओडब्ल्यू का अहम पात्र है। क्रिश 23 साल का है, पर धारावाहिक में उनके कैरेक्टर का नाम अयान खान है जिनके पिता ईमान खान को पाकिस्तान में बंदी बना लिया गया था। पिता एयरफोर्स में थे, पर हालात ऐसे बने कि वह पाकिस्तानी सेना के चंगुल में फंस गए। धारावाहिक में ऐसी सिचुएशन पैदा की गई है कि पिता पाकिस्तान से दिल्ली एयरपोर्ट पर आते हैं...
Read More







