Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

ग़दर की सक्सेस पार्टी को जश्न मनाया राजू सिंह माही ने

Posted by on Jul 20, 2016 in Hindi News | Comments Off on ग़दर की सक्सेस पार्टी को जश्न मनाया राजू सिंह माही ने

किसी भी व्यक्ति विशेष के लिए इससे बढ़ कर और ख़ुशी की क्या बात हो सकती हैं कि किसी मुख्य कार्य को सफल बनाने में उसका मुख्य योगदान रहा हो। फिर इंसान खुद की ख़ुशी को नहीं छुपा पाता और सबके सामने थिरक कर अपनी खुशी जगजाहिर कर ही देता है। कुछ ऐसा ही हुआ राजू सिंह माही के साथ। जी हां, मौका था राजू सिंह माही अभिनीत भोजपुरी फिल्म ग़दर की सक्सेस पार्टी का। आपको बता दें कि इस पार्टी का आयोजन बिहार में ग़दर द्वारा अपने सफलता का परचम लहराने के बाद किया गया। इस पार्टी में राजू सिंह माही थिरक कर अपनी खुशी का इज़हार कर सक्सेस पार्टी को जम कर जश्न मनाया। विदित हो कि इस फिल्म में राजू सिंह माही एक आतंकवादी सरगना की भूमिका में है। जो फिल्म की नायिका नेहा सिंह को...

Read More

धीरज कुमार और ज़ूबी कोचर का नया धारावाहिक यारों का टशन सब टीवी पर २६ जुलाई से शुरू होगा।

Posted by on Jul 20, 2016 in Hindi News | Comments Off on धीरज कुमार और ज़ूबी कोचर का नया धारावाहिक यारों का टशन सब टीवी पर २६ जुलाई से शुरू होगा।

क्रिएटिव आई लिमिटेड की नयी सीरियल यारों का टशन २६ जुलाई से शुरू होगा जो सब टीवी पर आयेगा। इस सीरियल के निर्माता हैं धीरज कुमार और ज़ूबी कोचर। सह निर्माता हैं सुनील गुप्ता। इस सीरियल सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े सात बजे आयेगा। इस सीरियल में राकेश बेदी ,अनिरुद्ध दवे ,मालिनी कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।  ...

Read More

भोजपुरी फिल्म हीरोगीरी पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर

Posted by on Jul 20, 2016 in Hindi News | Comments Off on भोजपुरी फिल्म हीरोगीरी पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर

वैसे तो फिल्म मनोरंजन का साधन माना जाता है, मगर देखा जाय तो हर फिल्म में कोई ना कोई सन्देश छुपा होता है। ऐसे ही समाज को आईना दिखाने के लिए फिल्म हीरोगीरी का निर्माण किया जा रहा है। यश मूवी मेकर के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म हीरोगीरी  पोस्ट प्रोडक्शन तेज गति से मुंबई में किया जा रहा है। इस फिल्म के  निर्माता निर्मल चौधरी  हैं। फिल्म का निर्देशन जाने माने फिल्म निर्देशक मनोज एस तोमर हैं। सहायक निर्देशक हरीश गुप्ता, मुकेश ओझा हैं। गीतकार वीरेन्द्र पाण्डेय के लिखे गीतों को मशहूर संगीतकार मधुकर आनंद ने संगीत से सजाया हैं। इस फिल्म का कथा, पटकथा वीरेन्द्र पाण्डेय ने लिखा है और संवाद लिखा है संजय राय ने। फिल्म अभिनेता आनंद ओझा मुख्य भूमिका में अपनी अलग छाप छोड़ते नजर आएंगे। फिल्म में हीरो का किरदार बेहद ही दिलचस्प प्रस्तुत किया गया है। इनके साथ भोजपुरी  सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा काजल राघवानी और अर्चना सिंह बहुत ही आकर्षक किरदार में नजर आएँगी। छायांकन अरुण पलस्कर, कोरियोग्राफर जेडी , फाइट एक्शन चन्द्र पन्त का...

Read More

अरविन्द अकेला का *देवघर ब्यूटीफुल लागता* की धूम

Posted by on Jul 20, 2016 in Hindi News | Comments Off on अरविन्द अकेला का *देवघर ब्यूटीफुल लागता* की धूम

युवा दिलों की धड़कन गायक व नायक अरविन्द अकेला कल्लू ने अपना कांवर भजन का एलबम ‘देवघर ब्यूटीफुल लागता’ बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को भक्तिभाव में विभोर कर उन्हें झूमाने के लिए सावन के पवित्र माह में लेकर आये हैं। जिसके गाने शिव भक्तों व संगीत प्रेमियों के बीच में धूम मचा रहे हैं। ‘देवघर ब्यूटीफुल लागता’ नाम से इस कांवर भजन का ऑडियो वीडियो अल्बम वेब म्यूजिक द्वारा जारी किया गया है। जिसे सुन बाबा के भक्तगण मंत्रमुग्ध होकर झूम रहे हैं। गीतों को अरविन्द अकेला कल्लू ने अपने सुमधुर स्वर से स्वरबद्ध किया है।   गीत आर आर पंकज, पंकज बसुधरी व सुनील सागर ने लिखा है तथा संगीतकार आशीष वर्मा ने संगीत से सजाया है। परिकल्पना अरबिन्द कुमार मिश्रा का...

Read More

ग़दर की सक्सेस पार्टी धूमधाम से मनाया गया

Posted by on Jul 20, 2016 in Hindi News | Comments Off on ग़दर की सक्सेस पार्टी धूमधाम से मनाया गया

इन्द्रा फिल्म्स इंटरनेशनल प्रस्तुत इन एसोसिएट विजय लक्ष्मी फ़िल्म इंटरनेशनल प्रस्तुत एवं राजपूत फ़िल्म फैक्टरी कृत भोजपुरी फ़िल्म ग़दर ने जो धमाल बॉक्स ऑफिस पर मचाया है उससे पूरा भोजपुरी सिनेमा जगत बहुत खुश है। सुपरस्टार पावन सिंह की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म ग़दर ने कई सालों के भोजपुरी बॉक्स ऑफिस  रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया इतिहास रच कर जो कीर्तिमान स्थापित किया उसी के उपलक्ष्य में सक्सेस पार्टी का आयोजन मुंबई में कर पार्टी को धूमधाम से मनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार ईद के त्यौहार पर बिहार में रिलीज की गई भोजपुरी फ़िल्म ग़दर ने पहले सप्ताह में ग्रास 1 करोड़ 14 लाख का व्यवसाय की है साथ दूसरे सप्ताह में भी रिकॉर्ड व्यवसाय के साथ-साथ शानदार सफलता का परचम लहरा रही है। वाकई यह भोजपुरी सिनेजगत के लिए बहुत ही ख़ुशी की बात है। इस फिल्म मे यंग्रीयंग मैन पवन सिंह आयरनमैन के रूप...

Read More