Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

भोजपुरी हॉरर फिल्म ” बाप रे बाप ” बहुत जल्द प्रदर्शित की जाएगी !

Posted by on Jun 24, 2016 in Hindi News | Comments Off on भोजपुरी हॉरर फिल्म ” बाप रे बाप ” बहुत जल्द प्रदर्शित की जाएगी !

भोजपुरी में बनी अब तक की हॉरर फिल्मों में कुछ फिल्मों ने ऐतिहासिक सफलता पाई हैं तो वहीँ पर कुछ फिल्मों ने समाज की कुरीतियों को भी उजागर किया है । ऐसी ही एक कहानी के साथ बनी भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘बाप रे बाप ‘ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन में एडिटिंग हो रही फिल्म शीघ्र ही प्रदर्शन के लिए तैयार है । हॉरर और कॉमेडी के तालमेल से बनी इस फिल्म का नृत्य और निर्देशन जी .जे रॉक्स द्वारा किया गया है, जिन्होंने भोजपुरी में पहली बार हॉरर और कॉमेडी का तड़का एक साथ लगाया है । फिल्म का लेखन आँचल सोनी ने किया है जो की फिल्म की निर्मात्री भी है । फिल्म बाप रे बाप में गौरव झा,आँचल सोनी,रितु पाण्डेय,ग्लोरी,सोनू झा,सी.पी.भट्ट,राम मिश्रा,देव सिंह,करन पाण्डेय,अरुण सिंह,और उमेश सिंह मुख्य भूमिकाओं में है. फिल्म...

Read More

जावेद अली ने केयरलेस के लिए गीत रिकॉर्ड किया

Posted by on Jun 23, 2016 in Hindi News | Comments Off on जावेद अली ने केयरलेस के लिए गीत रिकॉर्ड किया

मैड मीडिया प्रा. लि. के बैनर तले बन रही हिन्दी फीचर फिल्म केयरलेस का गीत रिकॉर्डिंग शुरू हो गई है। मुंबई के ज़िप ट्रैक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक जावेद अली के सुमधुर स्वर में गीत रिकॉर्ड किया गया। जिसे स्वरबद्ध किया मशहूर संगीतकार बाबा जागीरदार ने। गीतकार अहमद सिद्दिकी ने गीत लिखा है। इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के फिल्म निर्माता पंकज कुमार की यह फिल्म मनोरंजन के साथ साथ समाज को सन्देश भी देगी। आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर इस फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन कर कर रहे हैं अलोक श्रीवास्तव, जिन्होंने अब तक कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। फिल्म के लाईन प्रोड्यूसर अनिल श्रीवास्तव, प्रोडक्शन हेड प्रेरणा हैं। कलाकार अनिल श्रीवास्तव एवं प्रेरणा प्रमुख भूमिका में नज़र आने वाले हैं। मुख्य कलाकारों का चयन जारी है, जिनकी घोषणा अतिशीघ्र ही की जायेगी।...

Read More

अरविन्द अकेला कल्लू का “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान

Posted by on Jun 23, 2016 in Hindi News | Comments Off on अरविन्द अकेला कल्लू का “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान

युवा दिलों की धड़कन गायक व नायक अरविन्द अकेला कल्लू ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान चलाया है। इन्होंने यह अभियान अपनी गायन शैली के जरिये बिहार, उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में शुरू किया है। इस मुहीम में इनका साथ दे रही है वेब म्यूजिक कंपनी। इस म्यूजिक कंपनी द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” शीर्षक से ऑडियो अल्बम जारी किया गया है। जिसे संगीतप्रेमियों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। शीघ्र ही वीडियो भी जारी किया जायेगा। गीतों को अरविन्द अकेला कल्लू ने अपने सुमधुर स्वर से स्वरबद्ध किया है। गीत आज़ाद सिंह ने लिखा है तथा संगीतकार आशीष वर्मा में संगीत से सजाया है। परिकल्पना अरबिन्द मिश्रा का है।  लगातार कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग की व्यस्तता के बावजूद अरविन्द अकेला कल्लू  समय निकालकर बीच बीच में स्टेज शो भी कर लेते हैं। शो के...

Read More

मैथिली फिल्म दूल्हा चोर की डबिंग समाप्त

Posted by on Jun 23, 2016 in Hindi News | Comments Off on मैथिली फिल्म दूल्हा चोर की डबिंग समाप्त

कांति फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित मिथिला की ऐतिहासिक एवं दहेज प्रथा पर आधारित नारी को सशक्त बनाने वाली महिला प्रधान मैथिली फिल्म दूल्हा चोर की डबिंग समाप्त कर ली गई है। इस फिल्म में गायक से नायक बने कुमार घनश्याम और भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय सिनेतारिका कल्पना शाह एक साथ रोमांचक अंदाज़ में नज़र आएंगे। सुप्रसिद्ध भजन गायक एन के झा *श्याम जी* की पहली मोस्ट वेटेड मैथिली फिल्म दूल्हा चोर समाज को संदेश  व नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देगी। फिल्म के निर्माता सुप्रसिद्ध भजन गायक एन के झा ’श्याम जी’ तथा महेश मिश्रा हैं। ये पहली बार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण कर नारी को सशक्त करने लिए कदम बढाये हैं। कई  धारावाहिक व कई फिल्म के सुप्रसिद्ध निर्देशक वीरेन्द्र पासवान इस फिल्म के निर्देशक हैं। मिथिला रत्न से सम्मानित अभिराज झा के लिखे गीतों को सुमधुर संगीत से सजाया है सुरेश आनंद ने।   पार्श्वगायन पद्मश्री...

Read More

समाज का आईना है “द लास्ट टेल ऑफ़ कायनात”

Posted by on Jun 23, 2016 in Hindi News | Comments Off on समाज का आईना है “द लास्ट टेल ऑफ़ कायनात”

एक ओर जहाँ फ़िल्म दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनाई जाती है, वहीं  फ़िल्म के जरिये समाज को आईना भी दिखाया जाता है। जी हाँ, बॉलीवुड एवं पॉलीवुड की कई फिल्मों का सफल निर्देशन कर चुके फ़िल्म निर्देशक इक़बाल बक्श के निर्देशन में बन रही हिन्दी फ़िल्म “द लास्ट टेल ऑफ़ कायनात” की शूटिंग हो चुकी है तथा पोस्ट प्रोडक्शन कार्य किया जा रहा है। आर.एम. सिने इंटरटेनमेन्ट एवं राजरप्पा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फ़िल्म के निर्माता रिज़वान मलिम, राजीव गौतम हैं। यह दर्शकों का मनोरंजन तो करेगी ही  साथ ही साथ समाज में मैसेज भी जायेगा। फ़िल्म के निर्देशक इकबाल बक्श ने हर एक दृश्य को बेहद रोमांचक बनाया है।   सिनेमा हाल में हर एक सीन के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जायेगी। जिसके बिना पर यह दावा किया जा सकता है कि...

Read More