वीरेन्द्र ठाकुर की वापसी कबहूँ साथ नाही छूटी से
सिनेमा के प्रति दीवानगी और कुछ कर गुजरने के जज्बा के धनिक फिल्म निर्माता वीरेन्द्र ठाकुर पुनः फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतर गए हैं। इन्होंने पहला सफल निर्माण यशोदा काजरे (यशोतुलशी क्रियेशन) प्रस्तुत उच्चतम गुणवत्ता का भोजपुरी म्यूजिकल वीडियो कबहूँ साथ नाही छूटी का किया है। जिसका मुम्बई के कंट्री क्लब में भव्य लॉन्चिंग नगर सेवक अनंत सुतार के कर कमलों द्वारा धूमधाम से किया गया। म्यूजिकल वीडियो की निर्मात्री गीता काजरे हैं। अब तक का सबसे मँहगा यह म्यूजिकल वीडियो बनाकर इन्होंने एक मिशाल कायम की हैं। सहनिर्माता वीरेन्द्र ठाकुर तथा निर्देशक बिन्देश कुमार हैं। गीतकार पिन्टू गिरी तथा संगीतकार सावन कुमार हैं। इस अल्बम में परफार्म करने वाले कलाकार पुरुषोत्तम सिंह लहरी, वीरेन्द्र सिंह चौहान निरहू, संजना साहनी, बिंदेश कुमार, दत्ता सुतार हैं। गायक पुरुषोत्तम सिंह लहरी और गायिका ममता रावत हैं। छायांकन किया है डी के शर्मा व प्रदीप शर्मा ने। एडिटिंग नकुल के प्रसाद के पी एन पी स्टूडियो...
Read Moreनेहा श्री बॉलीवुड में भी
हिमांचल की रहने वाली एवं दिल्ली में पली बढ़ी राजस्थानी क्वीन व भोजपुरी की लाडली सिनेतारिका नेहा श्री अब बॉलीवुड में भी नज़र आ रही है। 8 अप्रैल से मुंबई सहित भारत के कई सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की गई हिन्दी फिल्म हम हैं वंडर बॉयज का प्रोमोशनबहुत जोर शोर से किया गया है। नेहा श्री ने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो गयी हैं। इन्होंने साबित कर दिया है कि कलाकार के लिए कोई भी भाषा में काम करना मुश्किल नहीं है। इस फ़िल्म में नेहा श्री बहुत ही सशक्त भूमिका में हैं। नेहा श्री कहती हैं कि “मैं एक कलाकार हूँ, मेरे लिए सभी भाषा बहुत ही प्यारी है। अब तक हिन्दी सिनेमा के साथ साथ राजस्थानी, भोजपुरी, मराठी, हरियाणवी, मैथिली आदि भाषा की फिल्मों में मैं काम कर चुकी हूँ। मैं हमेशा सभी भाषाओं में काम करते रहना चाहती हूँ।” हिन्दी फिल्म...
Read Moreमैथिली फिल्म दूल्हा चोर की एडिटिंग शुरू
कांति फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित मिथिला की ऐतिहासिक एवं दहेज प्रथा पर आधारित नारी को सशक्त बनाने वाली महिला प्रधान मैथिली फिल्म दूल्हा चोर की एडिटिंग कार्य तेज गति से किया जा रहा है। सुप्रसिद्ध भजन गायक एन के झा ’श्याम जी’ की पहली मोस्ट वेटेड मैथिली फिल्म दूल्हा चोर में गायक से नायक बने कुमार घनश्याम और लोकप्रिय सिनेतारिका कल्पना शाह रोमांटिक जोड़ी के रूप में रुपहले परदे अतिशीघ्र ही नजर आने वाले हैं। यह फिल्म समाज को संदेश व नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी। फिल्म के निर्माता सुप्रसिद्ध भजन गायक एन के झा ’श्याम जी’ हैं। ये पहली बार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण कर नारी को सशक्त करने लिए कदम बढाये हैं। जिनको फिल्म निर्माता महेश मिश्रा तन मन से अपना सहयोग दे रहे हैं। कई धारावाहिक व कई फिल्म के सुप्रसिद्ध निर्देशक वीरेन्द्र पासवान इस फिल्म के...
Read Moreइंतकाम -एक सत्य कथा का शानदार मुहूर्त सम्पन्न।
इंतकाम -एक सत्य कथा का शानदार मुहूर्त सम्पन्न। शांतनु फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही हिन्दी फ़िल्म ” इन्तकाम:एक सत्य कथा” का भब्य मुहूर्त गत दिन टेस्ट ऑफ गैंग्स कैफेटेरिया ओशिवारा में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिस्ठ कलाकार गोविन्द नामदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इस फ़िल्म के निर्मातागण है राजेश पांडेय, सूरज प्रकाश गुप्ता, मनोज तिवारी, तथा अनिल गुप्ता और इस फ़िल्म के निर्देशक हैं दीपक सिन्हा। संगीतकार संजय शर्मा, नृत्य संतोष सर्वदर्शी और कैमरा-मैन नानू एस.राजपूत हैं फ़िल्म के नायक राहुल पाठक है जबकी आईटम क्वीन संभावना सेठ इस फ़िल्म का विशेष आकर्षण होंगी।इस फ़िल्म के लिए शेष कलाकार एवं तकनीशियन का चयन जारी है। “इंतकाम-एक सत्य कथा” एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें बदले की कहानी एक सामाजिक कहानी के ताने बाने बुनती आगे बढ़ती है। फ़िल्म में संगीत भी एक सबल...
Read Moreमिस्टर बिहार को मिला अम्बेडकर रत्न
दस साल बाद मिस्टर बिहार आदित्य मोहन को उनकी पहली कर्मभूमि पर दुबारा सम्मान मिला। दस साल पहले पटना से अपने मॉडलिंग कॅरियर की शुरुआत करते समय मिस्टर बिहार बने। और अब दस साल बाद पटना में उन्हें अम्बेडकर रत्न से सम्मान किया गया। परंतु 2 दिन बाद अपने मारवाड़ी नाटक में व्यस्त होने के कारण मिस्टर बिहार इस आयोजन में नहीं पहुँच सके और उनकी अनुपस्थिति में उनके पिताजी श्री मदन मोहन दूबे जी ने अवार्ड लिया। चूँकि 17 को मिस्टर बिहार का मारवाड़ी नाटक मुंबई के पाँच सितारा होटल ताज में होना था। उसी के रिहर्सल और तैयारी अत्यंत व्यस्त थे। यह नाटक भगवान श्रीकृष्ण और उनके भक्त नरसी मेहता पर आधारित है। जिसमें मिस्टर बिहार कृष्ण की भूमिका निभायी है और नरसी का किरदार किया है नाटक के निर्देशक राजस्थानी रंगमंच के नट सम्राट राजेश प्रभाकर मंडलोई ने। ये रंगमंच...
Read More







