Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

Gunghat Mein Ghotala At Final Stage of Completion

Gunghat Mein Ghotala At Final Stage of Completion

प्रगति पर घूंघट में घोटाला

रहस्य रोमांच और कॉमेडी से भरपूर फ़िल्म घूंघट में घोटाला का पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर है । फ़िल्म की एडिटिंग की समाप्ति के बाद अब फ़िल्म की डबिंग भी अंतिम चरण में है । घूंघट में घोटाला के नायक प्रवेश लाल यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी डबिंग की एक फोटो पोस्ट कर यह जानकारी अपने फैंस को दी है । निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड  के बैनर तले  निर्माता दिनेश लाल यादव निरहुआ व निर्देशक मंजुल ठाकुर की इस फ़िल्म में प्रवेश लाल यादव , मणि भट्टाचार्य , रिचा दीक्षित के साथ  किरण यादव , आशीष सेन्द्रे , समर्थ चतुर्वेदी , रीमा सिंह, तेज बहादुर यादव , संतोष श्रीवास्तव , सलीम अंसारी , हेम लाल कौशल आदि मुख्य भूमिका में हैं ।

घूंघट में घोटाला के संगीतकार है मधुकर आनंद व रजनीश मिश्रा जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल यादव , आजाद सिंह व श्याम देहाती ।  कैमरामैन हैं तोरण राजपूत व सिद्धार्थ राजपूत जबकि एक्शन डायरेक्टर हैं अंडलीब पठान । फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता है हरिकेश यादव। फ़िल्म की पटकथा मंजुल ठाकुर और अरविंद तिवारी ने लिखी है जबकि संवाद अरविंद तिवारी का है । उल्लेखनीय है कि सफलता के पर्याय बन चुके  निर्देशक मंजुल ठाकुर की घूंघट में घोटाला का विषय वस्तु इतना दमदार है कि दर्शको द्वारा इसे हाथों हाथ उठा लेने की संभावना व्यक्त की जा रही है । ——–Uday Bhagat (PRO)