Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

सन्तराम के निर्देशन में निर्माता मनोज बनोडे व खेमचन्द खडगी की ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग शुरू खलीलाबाद में

Posted by on Mar 4, 2026 in Bhojpuri Films | Comments Off on सन्तराम के निर्देशन में निर्माता मनोज बनोडे व खेमचन्द खडगी की ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग शुरू खलीलाबाद में

भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार मिश्रा लंबे अरसे बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ में नजर आने वाले हैं। ऐड वन फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले बन रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला संत कबीर नगर के खलीलाबाद में जोर शोर से की जा रही है। मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक सन्तराम के निर्देशन में निर्माता मनोज बनोडे और खेमचन्द खडगी द्वारा बनाई जा रही यह फिल्म न केवल मनोरंजन, बल्कि सामाजिक बदलाव और देशभक्ति की भावना को समेटे हुए है। इस फिल्म में यश कुमार मिश्रा केंद्रीय भूमिका में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे उनके साथ मुख्य अभिनेत्रियां मधु सिंह राजपूत और मनीषा यादव अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली हैं। फ़िल्म में यश कुमार मिश्रा का पावर-पैक एक्शन अवतार और दोनों अभिनेत्रियों की...

Read More

प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ की शूटिंग शुरू हुई भदोही में

Posted by on Feb 11, 2026 in Bhojpuri Films | Comments Off on प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ की शूटिंग शुरू हुई भदोही में

फिल्म निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ की शूटिंग भव्य पैमाने पर मुहूर्त करके शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यूथ स्टार प्रेम सिंह और स्टार अभिनेत्री रक्षा गुप्ता की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिये प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता और निर्देशक विजय यादव की तिकड़ी की चर्चा फिल्मी गलियारों में जोरों पर है। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से बिग लेवल पर उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के महाराजगंज के विभिन्न क्षेत्रों में शुरू कर दी गई है। इस फिल्म की पारिवारिक और भावनात्मक कहानी दर्शकों के दिलों को छूने वाली है। मजबूत निर्देशन, भावनात्मक कहानी, दमदार अभिनय और संगीत के साथ यह फिल्म आने वाले समय में दर्शकों के बीच खास...

Read More

रॉयल मूवी वर्ल्ड बैनर की भोजपुरी फिल्म ‘हमार भइया’ की शूटिंग समाप्त

Posted by on Feb 7, 2026 in Bhojpuri Films | Comments Off on रॉयल मूवी वर्ल्ड बैनर की भोजपुरी फिल्म ‘हमार भइया’ की शूटिंग समाप्त

फिल्म निर्माता अजीत मिश्रा भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री करके लगातार फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। इसी क्रम में निर्माता अजीत मिश्रा द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘हमार भइया’ की शूटिंग भव्य पैमाने पर कंप्लीट कर दी गई है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक अरुण तिवारी ने संभाला है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में कुणाल सिंह राजपूत, रानी शर्मा, गौरव उपाध्याय, सुधा यादव, संजय पांडेय दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करने वाले हैं। ये फ़िल्म सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों पर गहरा प्रभाव डालने वाली है और समाज को जागरूक करने का संदेश भी देगी। गौरतलब है कि रॉयल मूवी वर्ल्ड बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘हमार भइया’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के ग्राम भोरापुर, भटवार, इटाये आदि विभिन्न क्षेत्रों में की गई है।...

Read More

पवन सिंह और समर सिंह अभिनीत फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग शुरू किया प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने

Posted by on Dec 20, 2025 in Bhojpuri Films | Comments Off on पवन सिंह और समर सिंह अभिनीत फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग शुरू किया प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह, देसी स्टार समर सिंह के साथ प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने बतौर निर्माता भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू कर दिया है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले विधिवत ग्रैंड मुहूर्त किया गया। फिल्म की शूटिंग शुरू होने और दो बड़े सुपरस्टार पवन सिंह और समर सिंह को लेकर फिल्म बनाने के लिए इमरोज अख्तर मुन्ना को चहुंओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देने का ताँता लगा हुआ है। गौरतलब है कि सामाजिक सरोकार, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी से सजी भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों पर की जा रही है। वाई सी प्रॉपर्टीज़ एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मारफा म्यूज़िक बैनर के तले बनाई जा रही फिल्म ‘दानवीर’ के निर्माता प्रेम पाल और अमृत कुमार हैं। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर...

Read More

सुपरहिट फिल्म ‘पावर स्टार’ से पवन सिंह और मधु शर्मा ने रचा नया इतिहास

Posted by on Jun 26, 2025 in Bhojpuri Films | Comments Off on सुपरहिट फिल्म ‘पावर स्टार’ से पवन सिंह और मधु शर्मा ने रचा नया इतिहास

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का पावर   और सुपरस्टार एक्ट्रेस मधु शर्मा ने ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर स्टार’ की अपार सफलता के साथ नया इतिहास रच दिया है। उनका जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल जमकर देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, समीर आफताब और फिरोज खान की चौकड़ी ने एक बार फिर फ़िल्म ‘पॉवर स्टार’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार से प्रदर्शित की गई पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ को बंपर ओपनिंग मिली है। तीसरे और चौथे दिन भी दर्शकों का हुजूम आनंद मंदिर सिनेमा हॉल पर देखने को मिला। पवन सिंह और मधु शर्मा की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज...

Read More

निर्माता रत्नाकर कुमार और धीरू यादव की बहुचर्चित फिल्म काली मेहंदी का ट्रेलर हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव के दिखे अलग-अलग रूप

Posted by on Jun 21, 2025 in Bhojpuri Films | Comments Off on निर्माता रत्नाकर कुमार और धीरू यादव की बहुचर्चित फिल्म काली मेहंदी का ट्रेलर हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव के दिखे अलग-अलग रूप

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक हिट से लेकर सुपरहिट तक फिल्म देने वाले निर्माता रत्नाकर कुमार एक बार फिर से अपनी एक अलग कहानी लेकर आ रहे हैं. रत्नाकर कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘काली मेहंदी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. जिस देखकर ऐसा लग रहा है कि भोजपुरी में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी ऐसी कहानी के ऊपर फिल्म नहीं बनी है. काली मेहंदी के ट्रेलर को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया है. जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है. फिल्म के ट्रेलर में माही श्रीवास्तव एक गरीब घर की लड़की दिखाई गई है लेकिन अचानक से ही उन्हें कभी आयकर विभाग अफसर के रूप में तो कभी डांसर के रूप में दिखाया गया है. जिसे देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म की कहानी काफी...

Read More