फिल्म निर्देशक धनंजय तिवारी ने भोजपुरी फिल्म के सेट पर भोजपुरी भाषा में ही बातचीत करने के लिए उठाया ऐतिहासिक कदम
भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह और अभिनेता विशाल तिवारी के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ की शूटिंग कंप्लीट हो गई है। फिल्म निर्देशक धनंजय तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता मनोज के गुप्ता हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के गोपीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ की शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक धनंजय तिवारी ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पर शूटिंग के सेट पर कड़ा निर्देश देते हुए सबसे कहा कि ‘भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग के सेट सब लोग भोजपुरी में ही बात करें… जो भी क्रू मेंबर भोजपुरी में बात नहीं करेगा, उसे फाइन देना पड़ेगा।’ इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ‘हम सब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग यूपी और...
Read Moreपवन सिंह और समर सिंह अभिनीत फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग शुरू किया प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह, देसी स्टार समर सिंह के साथ प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने बतौर निर्माता भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू कर दिया है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले विधिवत ग्रैंड मुहूर्त किया गया। फिल्म की शूटिंग शुरू होने और दो बड़े सुपरस्टार पवन सिंह और समर सिंह को लेकर फिल्म बनाने के लिए इमरोज अख्तर मुन्ना को चहुंओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देने का ताँता लगा हुआ है। गौरतलब है कि सामाजिक सरोकार, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी से सजी भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों पर की जा रही है। वाई सी प्रॉपर्टीज़ एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मारफा म्यूज़िक बैनर के तले बनाई जा रही फिल्म ‘दानवीर’ के निर्माता प्रेम पाल और अमृत कुमार हैं। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर...
Read Moreरत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी गीत ‘चाँद’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
कश्मीरी गर्ल बनकर माही श्रीवास्तव ने अपने फैंस और ऑडियंस के लिए कश्मीर की कली का एहसास करा रही हैं। वह भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी गीत ‘चाँद’ लेकर आईं हैं। बता दें कि करोड़ों दिलों की धड़कन भोजपुरिया सिनेप्रेमियों की लाडली मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों नये-नये स्वैग के साथ अपने हुश्न का जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं। इस गीत ‘चाँद’ के जरिये एक बार फिर माही श्रीवास्तव कातिल अदाओं से अपने फैंस एवं ऑडियंस का दिल जीत रही हैं। उनकी दिलकश अदाओं से सजा ये सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव कश्मीरी पोशाक पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं और अपने खूबसूरती और नजाकत से सभी को दीवाना मस्तना बना रही हैं।...
Read Moreसिर्फ़ 6 साल के मोहम्मद अशर ने ग्रीन वर्ल्ड मीडिया प्रोडक्शन की हिंदी वेब सीरीज “कच्चे रिश्ते पार्ट 2” में मुख्य भूमिका निभाई
मुम्बई. प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है. इसका ताजा उदाहरण है मात्र 6 साल के मोहम्मद अशर जिन्होंने निर्देशक बी एस अली की हिंदी वेब सीरीज “कच्चे रिश्ते पार्ट 2” में मुख्य भूमिका निभाई है. दिग्गज ऐक्टर रमेश गोयल ने भी इस वेब सीरीज में काम किया है और वह मोहम्मद अशर के दादा की भूमिका में नजर आएंगे. ठाणे के रहने वाले चाइल्ड ऐक्टर ने ग्रीन वर्ल्ड मीडिया प्रोडक्शन की हिंदी सीरीज मे मेन लीड किया है जिनकी शूटिंग हो गई है. जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा. अल्ताफ अहमद और हुदा रहमान के पुत्र मोहम्मद अशर को डांस और गायकी का शौक है. निर्माता निर्देशक बी एस अली द्वारा नए कलाकारों को मौका दिया जा रहा है और उन्हें अभिनय की ट्रेनिंग भी दी जाती है. उनकी ही खोज हैं मोहम्मद अशर जो अपने प्रोजेक्ट को...
Read Moreसिर्फ़ 11 साल की रिद्धि मंगेश पाटिल ने ग्रीन वर्ल्ड मीडिया प्रोडक्शन की हिंदी वेब सीरीज “कच्चे रिश्ते पार्ट 2” में रमेश गोयल के साथ किया अभिनय
मुम्बई. सिर्फ 11 साल की रिद्धि मंगेश पाटिल ने अपने अभिनय से सबको आश्चर्यजनक कर दिया है. उनकी प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं है. रिद्धि मंगेश पाटिल ने निर्देशक बी एस अली की हिंदी वेब सीरीज “कच्चे रिश्ते पार्ट 2” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. दिग्गज ऐक्टर रमेश गोयल ने भी इस वेब सीरीज में काम किया है और उन्होने रिद्धि मंगेश पाटिल की अदाकारी की प्रशंसा की है. भिवंडी ठाणे की रहने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस ने ग्रीन वर्ल्ड मीडिया प्रोडक्शन की हिंदी सीरीज मे बहुत अच्छा रोल किया है जिनकी शूटिंग हो गई है. जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा. शौक अभिनय, खेल मंगेश कमलाकर पाटिल और मोना मंगेश पाटिल की पुत्री रिद्धि मंगेश पाटिल को अभिनय और खेल का शौक है. उन्हें मराठी, हिंदी, अंग्रेजी भाषाएं आती है. उनके पिता एस्टेट एजेंट हैं जबकि माता ब्यूटीशियन हैं....
Read More







