Bhojpuri Film Ye Ishq Bada Bedardi Hai Releasing On 7 Dec In Mumbai & Gujarat
7 दिसंबर को मुंबई – गुजरात में रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म ‘ये इश्क बड़ा बेदर्दी है’ बिहार में शानदार कलेक्शन के बाद अब क्वीन ऑफ भोजपुरी रानी चटर्जी, अभिनेता रोहित राज यादव व गुंजन पंत की फिल्म ‘ये इश्क बड़ा बेदर्दी है’ 7 दिसंबर से मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद फिल्म के अभिनेता रोहित राज यादव ने दी। रोहित ने बताया कि जिंदगी के किसी न किसी मोड़ पर हर इंसान इश्क के दर्द में तड़पा है। कुछ इसी थीम पर आधारित है मेरी भोजपुरी फिल्म ‘इश्क बड़ा बेदर्दी है’, जिसे बिहार में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि मेरी इस फिल्म को मुंबई और गुजरात में भी लोग पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी बेहद इंटरेस्टिंग और इंटरटेनिंग है। फिल्म में प्रेम की उस अवधारणा...
Read MoreAjay Dixit Starrer Sanam Pardesiya Shooting In Progress In Mumbai
अजय दीक्षित की फिल्म ‘सनम परदेसिया’ की शूटिंग शुरू बेटवा बाहुबली फेम भोजपुरी अभिनेता अजय दीक्षित की फिल्म ‘सनम परदेसिया’ की शूटिंग विरार में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अजय दीक्षित के अपोजिट अनुश्री साहूनजर आयेंगी। फिल्म के निर्माता शकुन साहू हैं और निर्देशक सुनील मोटवानी हैं। सुनील मोटवानी ने फिल्म के बारे में बताया कि ‘सनम परदेसिया’ पूरी तरह से पारिवारिक है। इसमें रोमांस, कॉमेडी और एक्शन भरपूर होगा। फिल्म की हर कड़ी एक दूसरे से जुड़ी है, तो लोगों को यह फिल्म अंतिम घंटे तक बांधे रखेगी। शिवकाली क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘सनम परदेशिया’ को लेकर अजय दीक्षित ने कहा कि ‘सनम परदेसिया’ मेरे लिए खास है। मुझे इस फिल्म की कहानी बेहद पसंद आयी। उम्मीद है जब फिल्म बनकर सिनेमाघरों में होगी, तब यह दर्शकों को भी पसंद आयेगी। फिल्म...
Read MoreSaket Giri Busy In Shooting Of Film Jeet In Mumbai
जीत की शूटिंग में व्यस्त हैं साकेत गिरी कमाल के अभिनेता साकेत गिरि अपने अभिनय का लोहा मनवाने सिनेमा के रुपहले परदे पर धमाकेदार अंदाज में अवतरित होने जा रहे हैं। जी हाँ, अभिनय प्रवीण साकेत गिरी पी एंड एस प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म जीत से धमाल मचाने वाले हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के रमणीय स्थलों पर जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म में साकेत फुल एक्शन मूड में हैं। केंद्रीय भूमिका में उनके साथ सिनेस्टार रितेश पांडे दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता सुनील गिरी हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने भोजपुरिया राजा, सत्या, धड़कन, वांटेड जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन महेश वेंकेट का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख पप्पू हैं। मुख्य भूमिका...
Read MoreLalten Bhojpuri Film Muhurat Held In Mumbai
संतोष रेनू यादव की भोजपुरी फिल्म ‘लालटेन’ का भव्य मुहूर्त मुंबई में संपन्न सुपर म्यूजिक और फिल्म्स इंटरटेंमेंट व सी एच म्यूजिक और फिल्म्स प्रा. लि. की फिल्म गायक अभनेता संतोष रेनू यादव की भोजपुरी फिल्म ‘लालटेन’ का भव्य मुहूर्त मुंबई के अंधेरी स्थित व्यंजन बैंकेट हॉल संपन्न हो गया। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जु़ड़े कई लोग उपस्थित रहे और उन्होंने फिल्म के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। संतोष रेनू यादव ने कहा कि फिल्म का नाम काफी अट्रैक्टिव है और कैची है। साथ ही इस टायटल से गांव कनेक्शन जुडा नजर आता है, जो भोजपुरी फिल्मों का बेस भी है। फिल्म ‘लालटेन’ के निर्देशक धीरू यादव हैं। इस औसर पर पावर स्टार संजीव मिश्रा ,दिनेश बागदी ,ज़ितेंदर झा उपस्थित थे धीरू यादव ने बताया कि ‘लालटेन’ काफी अच्छी कांसेप्ट वाली फिल्म है। इसकी कहानी अखलाक खान...
Read MoreMusic Of Bhojpuri Film Rani Weds Raja To Launch On 27th November 2018
27 नवंबर को लांच होगा रानी चटर्जी की फिल्म ‘रानी वेडस राजा’ का म्यूजिक भोजपुरी फिल्मों की सबसे सफल अभिनेत्री रानी चटर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रानी वेडस राजा’ का म्यूजिक 27 नवंबर को व्यंजन स्वीट्स, दशवारा लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में लांच होगा। इसके लिए अनोखे अंदाज में तैयारियों चल रही है। भोजपुरी सिनेमा में यह पहली बार होगा, जब किसी फिल्म के म्यूजिक लांच का इनविटेशन डिजिटली तैयार किया गया है। यह इनविटेशन काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव है। बता दें कि फिल्म ‘रानी वेडस राजा’ का म्यूजिक मशूहर म्यूजिक कंपनी वेब लांच करेगी। फिल्म में रानी चटर्जी के अपोजिट रीतेश पांडेय नजर आएंगे । प्रशांत कुमार गिरी प्रस्तुत सुभा क्रियेएशन बैनर की भोजपुरी फिल्म ‘रानी वेडस राजा’ की निर्मात्री वंदना गिरी हैं और प्रशांत कुमार गिरी ने इसे निर्देशित किया है। प्रशांत कुमार गिरी ने बताया...
Read MoreDirector Brij Bhushan’s Bhojpuri Film Kajal Shooting In Progress In Mumbai
निर्देशक ब्रज भूषण की भोजपुरी फिल्म ‘काजल’ की शूटिंग शुरू मुंबई मे ए आर डिजिटल इंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही काजल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘काजल’ की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। फिल्म प्रोड्यूसर अदिल अहमद और निर्देशक ब्रज भूषण हैं। फिल्म को लेकर सभी सेट पर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए निर्देशक ब्रज भूषण ने कहा कि ‘काजल’ वीमेन ओरिएंटेड और पारिवारिक फिल्म है, जिसमें काजल यादव का दमदार भूमिका दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म का नाम ‘काजल’ बेहद संजीदगी के साथ रखा गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की पूरी कास्ट अपना हंड्रेड परसेंट दे रही है और उम्मीद है हम जल्दी ही शूटिंग खत्म कर इसे रिलीज करेंगे। वहीं, फिल्म के सेट पर काजल यादव ने कहा कि फिल्म ‘काजल’ की कहानी काफी अच्छी...
Read More







