एंटर 10 ने रिलीज़ किया आतंकवादी का टीजर एक्शन से भरपुर है फिल्म , दर्शको में बढ़ी जिज्ञासा
भोजपुरी जगत को बहुचर्चित म्यूजिक कंपनी एंटर 10 म्यूजिक ने होली पर रिलीज हो रही निर्माता प्रेम राय निर्देशक एम आई राज की सुपर स्टार खेसारी लाल यादव व शुभी शर्मा अभिनीत फिल्म आतंकवादी का टीजर रिलीज़ कर दिया है । रिलीज के कुछ ही घंटों में टीजर का व्हाट्सएप्प वर्जन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । इस डेढ़ मिनट के टीजर में खेसारी लाल यादव और शुभी शर्मा को आतंकवादी की भेष भूषा में दिखाया गया है । बॉलीवुड के जाने माने खलनायक रंजीत पाकिस्तानी की भूमिका में नज़र आ रहे हैं । खेसारी लाल आतंकी भले ही हों पर जब रंजीत द्वारा हिंदुस्तान के खिलाफ करवाई की बात कही जाती है तो उसमें देश प्रेम की भावना नज़र आती है। टीजर में वी ऍफ़ एक्स इफेक्ट काफी खूबसूरत नज़र आता है और प्रतीत होता है फिल्म...
Read Moreअनारा गुप्ता को मिला वेलेंटाइन डे गिफ्ट
भोजपुरी फिल्मो की सुपर स्टार अदाकारा अनारा गुप्ता के लिए इस साल का वेलेंटाइन डे बहुत खास रहा क्योंकि उन्हें गिफ्ट के रूप में मिली उनकी ड्रीम कार फॉर्च्यूनर । अनारा को यह तोहफा दिया उनके बॉय फ्रेंड नेता अभिनेता करण सिंह प्रिन्स ने । उल्लेखनीय है कि करण सिंह प्रिन्स और अनारा गुप्ता इन दिनों अपनी फिल्म दिल है हिंदुस्तानी की तैयारी में व्यस्त है । फिल्म में दोनों की रोमांटिक जोड़ी है । निर्देशक पराग पाटिल की इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही की जायेगी । अनारा गुप्ता ने बताया कि करण ने फॉर्च्यूनर गिफ्ट कर उन्हें चौंका दिया क्योंकि उन्हें आशा नहीं थी करण गिफ्ट में उनकी ड्रीम कार फॉर्च्यूनर देगा । बहरहाल , ग्लैमर वर्ल्ड की इस हॉट जोड़ी का परदे पर दीदार आम लोगो को जल्द ही होगा...
Read Moreफिल्मफेयर अवार्ड में सितारों से भिड़ेंगे टी आर पी मामा
सुपर डांसर के टी आर पी मामा और इंडियन आइडल के होस्ट पारितोष त्रिपाठी फिल्म फेयर अवार्ड शो में बॉलीवुड के सभी नामी गिरामी सितारों के साथ रेड कार्पेट पर दो दो हाथ करते नज़र आएंगे । 18 फरवरी की शाम सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे फिल्म फेयर अवार्ड शो में पारितोष अपने इंडियन आइडल के ही होस्ट करण वाही के साथ शो में शामिल होने वाले सभी कलाकारों से रूबरू होंगे और उनसे अनूठे सवाल और अनूठे जवाब पर चुटीले बहस करते नज़र आएंगे । उल्लेखनीय है कि महुआ टीवी के एक शो से छोटे परदे पर कदम रहने वाले पारितोष की गिनती उनके चुटीले अंदाज़ के कारण छोटे परदे के बड़े एंकर के रूप में की जाने लगी है । सुपर डांसर में टी आर पी मामा के रूप में ख्याति पा चुके पारितोष फिलहाल...
Read Moreरितिका के दिल के करीब है रंग
भोजपुरी फिल्मो की मशहूर अदाकारा रितिका शर्मा की बहुचर्चित फिल्म रंग अगले सप्ताह यानी २४ फरवरी को सम्पूर्ण भारत में एक साथ रिलीज़ हो रही है। खूबसूरत वादियों में फिल्मांकन , मधुर संगीत , इमोशन और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रितिका एक्शन स्टार विराज भट्ट और चॉकलेटी स्टार अरविन्द अकेला कल्लू के साथ नज़र आएगी। रितिका रंग में अपने किरदार को लेकर काफी रोमांचित है और बताती है की रंग की कहानी में हर वह रंग है जो दर्शको को बांधे रखेगा। उन्होंने अपने किरदार के बारे में बताया की एक निराशा भरी जिंदगी में जब कोई प्यार रुपी रौशनी नज़र आती है तो जिंदगी संवर जाती है , कुछ ऐसा ही किरदार उनका है। अपने किरदार का विस्तृत रूप से खुलासा ना करते हुए रितिका ने बताया की उनका यह किरदार उनके दिल के करीब है।...
Read Moreथाईलैंड में भोजपुरिया धमक , – आनंद बिहारी यादव, अभिषेक यादव , राजू सिंह माही और उदय भगत सम्मानित
थाईलैंड के प्रसिद्द शहर पटाया में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2017 में भोजपुरिया धमक देखने को मिला । गुड डील्स फिल्म द्वारा आयोजित इस मेगा इवेंट में जीविका ग्रुप के आनंद बिहारी यादव , यश भारती सम्मान से सम्मानित कमांडो ट्रेनर अभिषेक यादव , भोजपुरी के चर्चित खलनायक राजू सिंह माही और फिल्म प्रचारक उदय भगत का सम्मान किया गया । इस मौके पर थाईलैंड की राजकुमारी डॉ राजदर्शरी ज्यांकुरा , थाईलैंड के सेना प्रमुख जनरल मोन्त्री सुपापोर्न, कर्नल कासेम वंगताल, हांगकांग की प्रिंसेस एनी के अलावा फिलीपींस की प्रिंसेस भी मौजूद थी । इस इवेंट के आयोजक बॉबी खान , शहीम खान , सुनील सिंह निक्कू आदि थे । पटाया में आयोजित इस मेगा शो में देश के विभिन्न हिस्से के अलावा विदेशों में रहने वाली भारतीय मूल की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया । समारोह की जज...
Read Moreहोली पर गूंजेगा पाकिस्तान में जय श्रीराम
आजकल देश के युवाओं में देशभक्ति की भावना काफी बढ़ गई है और अपने देश पर टेढ़ी नजर रखने वालो की ईंट से ईंट बजाने का जज्बा उनके दिलो में रहता है। एक ऐसे ही जज्बे से ओतप्रोत फिल्म पाकिस्तान में जय श्रीराम होली के अवसर पर रिलीज़ हो रही है। राजपूत फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह और बबलू एम गुप्ता की रमाकांत प्रसाद निर्देशित इस फिल्म की कई खासियत है। पूरी फिल्म अपनी भव्यता के लिए तो चर्चा में है ही साथ ही बिग बॉस में झंडा गैर कर बाहर आई मोनालिसा ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सबसे पहले इसी फिल्म की शूटिंग पूरी की वो भी रिवेल स्टार भोजीवुड के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत के साथ। उल्लेखनीय है भूपेंद्र विजय सिंह की राजपूत फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर...
Read More







