24 फरवरी को रिलीज होगी रंग
एक्शन , इमोशन और रोमांस से भरपूर फिल्म रंग आगामी 24 फरवरी को रिलीज़ हो रही है । संगीतमय फिल्म रंग के सभी गाने पहले ही भोजपुरिया दर्शको की जुबान पर चढ़ गई है , यही नहीं रंग भोजपुरी की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसके पोस्टर की जबरदस्त तारीफ़ हुई है ।उल्लेखनीय है कि डी जे मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता दीपक जैन और निर्देशक बाली है । फ़िल्म में अरविन्द अकेला कल्लू व रीतिका के साथ विराज भट्ट , संजय पांडे, उमेश सिंह , संजय वर्मा , गोपाल राय , जमाल खान , वैभव राय , पलक तिवारी, सोनिया मिश्रा , प्रिया पांडे , डॉ यादवेंद्र यादव , श्रद्धा नवल आदि मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सीमा सिंह , ग्लोरी और पूनम गौतम ने भी अपने नृत्यों का जलवा इस...
Read More24 फरवरी से पहली नज़र को सलाम
कई महीनो से भोजपुरिया दर्शको के बीच चर्चा का विषय बनी भोजपुरिया धनुष राज रंजीत की पहली फिल्म पहली नज़र को सलाम 24 फरवरी को रिलीज हो रही है । पहली नज़र को सलाम का ट्रेलर हाल ही में बीते जमाने के सुपर स्टार जितेंद्र के हाथों एक भव्य समारोह में रिलीज़ किया गया था और अगले दिन इसे यु ट्यूब पर जारी कर दिया गया था । लगभग 4 मिनट का यह ट्रेलर यु ट्यूब और सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब देखी और शेयर की जा रही है । इस ट्रेलर में नवोदित अभिनेता राज रंजीत और अभिनेत्री के रोमान्स और प्यार को पाने की जद्दोजहद के साथ साथ एक्शन को भी बखूबी दर्शाया गया है । उल्लेखनीय है कि पहली नज़र को सलाम का निर्माण राज म्यूजिक एंटरटेनमेंट एन्ड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया...
Read Moreनसीब के सेट पर मना संजय यादव का जन्मदिन
बिहार विधानसभा में काराकाट विधानसभा को प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक व भोजपुरी फिल्मों के जाने माने कलाकार संजय यादव का जन्मदिन उनकी आगामी फिल्म नसीब के सेट पर मनाया गया । गुजरात के संजान में इन दिनों वे निर्माता रंजीत सिंह व निर्देशक मिराज खान की फिल्म नसीब की शूटिंग कर रहे हैं । शनिवार की शाम शूटिंग समाप्ति के बाद निर्माता निर्देशकों ने बिना संजय यादव की जानकारी के एक खूबसूरत केक मंगवाया और उन्हें सरप्राइज़ दिया । इस मौके पर फिल्म के कलाकार गुंजन सिंह , अभिनेत्री प्रियंका महाराज , काजल मिश्रा , मनीष चतुर्वेदी आदि भी मौजूद थे । केक काटने के बाद ख़ुशी जाहिर करते हुए संजय यादव ने यूनिट के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया ।...
Read Moreएंटर 10 ने जारी किया आतंकवादी का संगीत
अपने लॉंचिंग से ही भोजपुरी फिल्म जगत में चर्चित हुई म्यूजिक कंपनी एंटर 10 ने होली पर रिलीज होने जा रही सुपर स्टार खेसारी लाल यादव , शुभी शर्मा अभिनीत फिल्म आतंकवादी का संगीत और ट्रेलर जारी किया है । श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले निर्मित आतंकवादी के निर्देशक हैं एम आई राज , निर्माता हैं प्रेम राय जबकि कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं । आतंकवादी में खेसारी लाल यादव व शुभी शर्मा के साथ बॉलीवुड के चर्चित खलनायक रंजीत, बालकलाकार श्रेयस राय, मनोज टाईगर, गोपाल राय, अवधेश मिश्रा , करण पांडे, अनूप अरोड़ा, जय सिंह, प्रिया सिंह,लोटा तिवारी, अभय राय ,जसवीर सिंह जस्सी जैसे नामी गिरामी अभिनेता है । आतंकवादी के संगीतकार हैं मधुकर आनंद , जिन्होंने हर गानों को मनोरंजन की चाशनी में भिगो कर पेश किया है जो भोजपुरी संगीत के दीवानों को बहुत पसंद...
Read Moreभोजपुरिया परदे पर नई सनसनी कंचन सिंह का आगाज
भोजपुरिया परदे पर इन दिनों एक नई सनसनी का धमाकेदार तरीके से आगाज होने जा रहा है । कंचन सिंह नाम की इस बिहारी बाला की पहली फिल्म प्रतिघात जल्द ही भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है । मूलतः बिहार के सिवान के एक छोटे से गाँव मोरा की रहने वाली कंचन सिंह दिल्ली में पली बढ़ी है । कंचन का अभिनय के क्षेत्र में आगमन की कहानी भी दिलचस्प है । उन्होंने बतौर मेक अप आर्टिस्ट इस क्षेत्र में काम शुरू किया था , पर उनकी खूबसूरती और भाव भंगिमा में अभिनेत्री वाली झलक देख कर एक निर्देशक ने उन्हें अभिनय के क्षेत्र में आने का अवसर प्रदान किया । कंचन अपने एक को आर्टिस्ट मनोज पंडित को इसका श्रेय दिये हुए बताती है कि ग्लैमर वर्ल्ड में आने के लिए मानसिक रूप से तैयार होने...
Read Moreजिगर के सेट पर अंजना ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह ने अपनी फिल्म जिगर के सेट पर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है । यह रिकॉर्ड है उनके फेसबुक लाइव का , जिन्हें 15 लाख लोगो ने देखा है । गुजरात के भुज में पूर्वांचल टाकीज की फिल्म जिगर की शूटिंग कर रही अंजना सिंह लंच टाइम में फेसबुक पर लाइव आयी । लाइव आने का उद्देश्य 14 फरवरी को क़तर की राजधानी दोहा में आयोजित एक शो की जानकारी अपने दोहा के फैन्स को देना था । इस शो में भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय जोड़ी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ अंजना सिंह भी हिस्सा ले रही है । 20 मिनट तक फेसबुक पर लाइव रही अंजना सिंह के उस वीडियो को अभी तक 15 लाख से भी अधिक लोगो ने देखा...
Read More







