Enterr 10 enters in Music industries
भोजपुरी फिल्मों का नंबर वन चैनल भोजपुरी सिनेमा , एंटरटेनमेंट चैनल दंगल और म्यूजिक चैनल एंटर 10 अब संगीत के क्षेत्र में उतर चुकी है । एंटर 10 म्यूजिक नाम की इस कंपनी ने फिल्म और उसके संगीत को कोने कोने तक पहुचाने के लिए एक वृहद् योजना भी तैयार की है । भोजपुरी सिनेमा , दंगल और एंटर 10 एक जाना माना नाम है अब कंपनी ने इसे विस्तार रूप देते हुए संगीत के क्षेत्र में उतरने का फैसला किया है और एंटर 10 नाम से एक म्यूजिक कंपनी भी खोली है । संगीत के क्षेत्र में काफी प्रतिस्पर्धा है और इनके बीच अपनी अलग पहचान और निर्माता निर्देशकों , गायकों को अधिक से अधिक पब्लिसिटी देने के उद्देश्य से कंपनी ने अपने संगीत का प्रोमोशन डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ साथ अपने तीनो चैनलों पर करने का फैसला...
Read Moreभोजपुरी पंचायत के सर्वे में अव्वल रहे निरहुआ आम्रपाली
बम बम बोल रहा है काशी सर्वाधिक लोगो की पसंद भोजपुरी क्षेत्र की अग्रणी पत्रिका भोजपुरी पंचायत ने अपना सालाना सर्वे जाहिर कर दिया है । सर्वे में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को जहां साल 2016 का सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता माना गया है वहीँ आम्रपाली दुबे अभिनेत्रियों में अग्रिम रही । 2016 की सबसे पॉपुलर फिल्म रही प्रियंका चोपड़ा की बतौर निर्मात्री पहली फिल्म बम बम बोल रहा है काशी । भोजपुरी पंचायत के संपादक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ सालों से भोजपुरी पंचायत साल भर का लेखा जोखा आम दर्शको के समक्ष रख कर उनसे उनकी राय मांगी जाती है । यह सर्वे सोशल मीडिया द्वारा किया जाता है और मेल पर जवाब आमंत्रित किया जाता है ताकि पारदर्शिता बनी रहे । उन्होंने बताया कि अभिनेता में जहां निरहुआ अव्वल रहे वहीँ अभिनेत्रियों में...
Read Moreअनारा गुप्ता के रोड शो में उमड़ी भीड़
भोजपुरी की सुपर स्टार अदाकारा अनारा गुप्ता ने उत्तराखंड में हो रहे विधान सभा चुनाव में एक निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में जम कर चुनाव प्रचार किया और रोड शो किया , जिसमे काफी भीड़ उमड़ी । अनारा गुप्ता ने पिछले दिनों धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार संजय श्रीवास्तव के लिए चुनाव प्रचार किया । उन्होंने ना सिर्फ विशाल सभा को संबोधित किया बल्कि उम्मीदवार के साथ रोड शो भी किया । रोड शो का आलम यह था कि दून की सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी थी , लोग अनारा गुप्ता की झलक पाने के लिए बेताब नज़र आ रहे थे । उल्लखनीय है कि हाल ही में अनारा गुप्ता को राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव व उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना स्टार प्रचारक बनाया है । गत लोकसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में...
Read Moreभोजपुरी सिनेमा के अच्छे दिन आ गए – निरहुआ
भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अभी तक सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज को नई सौगात के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की है । दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में केंद्र सरकार के सुचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रथम भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल के उदघाटन समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा को एक मुकाम मिले और भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए , इसके लिए बरसों से लोग प्रयास में लगे हैं । उन्होंने मनोज तिवारी और सुचना प्रसारण राज्यमंत्री कर्नल राजवर्धन राठौड़ को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन दोनों के प्रयास से ही पहली बार सरकार द्वारा भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है । इस आयोजन से भोजपुरी सिनेमा के अच्छे दिन आ गए हैं । उल्लेखनीय...
Read Moreअनारा गुप्ता ने भोजपुरी की मान्यता को लेकर उठाई आवाज
भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार अदाकारा अनारा गुप्ता ने भोजपुरी को आठवी अनुसूची में दाखिल कराये जाने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित धरने में शामिल हुई । धरने का आयोजन पूर्वांचल एकता मंच , वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन और अखिल भारतीय साहित्य सम्मलेन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था । इस मौके पर साहित्य, समाजसेवा से जुड़े हजारो लोग मौजूद थे । धरने में अपना विचार प्रकट करते हुए उन्होंने आश्चर्य जताया कि कई छोटी भाषाओं को आठवी अनुसूची में जगह मिल गई है लेकिन भोजपुरी को क्यों नहीं मिली , जबकि भोजपुरी भाषा, साहित्य और सिनेमा तीनो ही समृद्ध है । उन्होंने सरकार से मांग की की भोजपुरी को तत्काल संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए ताकि उपेक्षा का दंश झेल रही इस भाषा और इस भाषा से जुड़े लोगो...
Read Moreपूर्वांचल टाकीज की जिगर की शूटिंग शुरू
साजन चले ससुराल 2 और बेटा जैसी भव्य फिल्म बनाकर भोजपुरिया जनमानस में जगह बनाने में सफल रही फिल्म निर्माण कंपनी पूर्वांचल टाकीज की अगली फिल्म जिगर की शूटिंग शुरू हो चुकी है । गुजरात के भुज में फिल्म के मुहूर्त के साथ शूटिंग की शुरुआत हुई । मुहूर्त के मौके संयोगिता फिल्म्स के आलोक कुमार भी पूरी यूनिट को बधाई देने के लिए मौजूद थे । निर्माता विकास कुमार और निर्देशक प्रेमांशु सिंह की इस फिल्म में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अंजना सिंह की रोमांटिक जोड़ी है । इन दोनों का साथ दे रहे हैं रितु सिंह, गौरव झा, मनोज टाईगर, रीना रानी, देव सिंह, गौरी शंकर, वैभव राय , संतोष पहलवान और सुशील सिंह । फिल्म के संगीतकार हैं अविनाश झा घुंघरू जबकि गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, मनोज मतलबी, आज़ाद सिंह और प्रमोद...
Read More







