रंग जमाने आ रहे हैं विराज कल्लू और रितिका
अपने फर्स्ट लुक पोस्टर से ही भोजपुरिया दर्शको के बीच कौतूहल कायम कर चुकी फिल्म रंग अब प्रदर्शन के लिए तैयार है । फिल्म के टीजर और ट्रेलर लॉन्च के साथ ही फिल्म को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है और दर्शक अपने अपने ढंग से सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी को लेकर चर्चा कर रहे हैं । कोई विराज भट्ट और अरविन्द अकेला कल्लू के एक्शन की तारीफ़ कर रहा है , कोई फिल्म के गानों की तो कोई कल्लू और रितिका के रोमान्स की चर्चा कर रहा है । इन सबके बीच सीमा सिंह का तड़का भी लोगो को खूब भा रहा है । उल्लेखनीय है कि डी जे मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता दीपक जैन और निर्देशक बाली है । फ़िल्म में अरविन्द अकेला कल्लू व रीतिका के साथ विराज...
Read More17 फरवरी से पहली नज़र को सलाम
कई महीनो से भोजपुरिया दर्शको के बीच चर्चा का विषय बनी भोजपुरिया धनुष राज रंजीत की पहली फिल्म पहली नज़र को सलाम 17 फरवरी को रिलीज हो रही है । पहली नज़र को सलाम का ट्रेलर हाल ही में बीते जमाने के सुपर स्टार जितेंद्र के हाथों एक भव्य समारोह में रिलीज़ किया गया था और अगले दिन इसे यु ट्यूब पर जारी कर दिया गया था । लगभग 4 मिनट का यह ट्रेलर यु ट्यूब और सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब देखी और शेयर की जा रही है । इस ट्रेलर में नवोदित अभिनेता राज रंजीत और अभिनेत्री के रोमान्स और प्यार को पाने की जद्दोजहद के साथ साथ एक्शन को भी बखूबी दर्शाया गया है । उल्लेखनीय है कि पहली नज़र को सलाम का निर्माण राज म्यूजिक एंटरटेनमेंट एन्ड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया...
Read Moreमेहन्दी लगा कर रखना का प्रोमोशन शुरू 3 फरवरी को रिलीज़ होगी फिल्म
पटना से पाकिस्तान जैसी भव्य फिल्म बना कर चर्चा में आये भोजपुरी के युवा निर्माता अनंजय रघुराज और संगीतकार से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने वाले रजनीश मिश्रा की फिल्म मेहंदी लगा कर रखना का प्रोमोशन शुरू हो चुका है । आगामी 3 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस बहुचर्चित फिल्म के कलाकार सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी इन दिनों बिहार में हैं । प्रोमिशन् की शुरुआत इन कलाकारों ने डी डी बिहार के लाइव शो का हिस्सा बन कर किया । इसके बाद वे मीडिया से रूबरू हुए । उल्लेखनीय है कि फिल्म का संगीत पहले से ही सुपर हिट हो चुका है और स्टेज शो के बादशाह खेसारी लाल यादव अपने हर शो में इस फिल्म के गाने गाते है जिसपर दर्शक झूम उठते हैं । निर्माता अनंजय रघुराज और निर्देशक रजनीश...
Read Moreशुरू हुई प्रियंका चोपड़ा की भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ
पिछले साल बम बम बोल रहा है काशी से भोजपुरी फिल्म जगत में बतौर निर्मात्री कदम रखने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ की शूटिंग मकर संक्रांति के अवसर पर शुरू हो गई है । पर्पल पेबल पिक्चर्स और रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म की निर्मात्री हैं प्रियंका चोपड़ा, डॉ मधु चोपड़ा और नेहा शांडिल्य । फिल्म में रवि किशन , निरहुआ मुख्य भूमिका में हैं जबकि उनका साथ दे रही हैं आम्रपाली दुबे और सपना गिल । सपना गिल की इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म जगत में एंट्री हो रही है । लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की इस फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में सुशील सिंह, मनोज टाईगर , ब्रिजेश त्रिपाठी, अनूप अरोड़ा, सोनिया मिश्रा , अयाज़ खान, आदि मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर...
Read MoreAnjana Singh Signed For Jigar
पूर्वांचल टाकीज की जिगर में अंजना भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक अंजना सिंह के लिए मकरसंक्रांति ख़ास तोहफा लेकर आया है। भोजपुरी पटल पर तेजी से उभरी निर्माता विकास कुमार की पूर्वांचल टाकीज ने उन्हें यह तोहफा दिया है अपनी तीसरी फिल्म जिगर के लिए उन्हें अनुबंधित कर । निर्देशक प्रेमांशु सिंह की इस फिल्म का संगीत अविनाश झा घुँघरू ने तैयार किया है तो इसके गीतकार हैं प्यारेलाल कवी जी , मनोज मतलबी, आजाद सिंह और प्रमोद शाकुंतलम । जिगर में अंजना सिंह भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के अपोजिट हैं । वैसे तो निरहुआ के साथ अंजना सिंह साल 2016 में भी दो फिल्मो पूर्वांचल टाकीज की ही बेटा और सी पी आई मूवीज की मोकामा जीरो किलोमीटर में काम कर चुकी है पर जिगर में दोनों की जोड़ी का अंदाज़ अनूठा होगा...
Read Moreरवि किशन, निरहुआ, खेसारी लाल ने मधुवेन्द्र राय के जन्मदिन को बनाया यादगार
’जीविका फिल्म्स’ के फिल्म निर्माता मधुवेन्द्र राय का जन्मदिन मुंबई ड्रिंकिंग कल्चर पब में फिल्मी सितारों के बीच बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ दिन पर भोजपुरी सिनेमा के शहंशाह रवि किशन, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’ और सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने पहुंचकर मधुवेन्द्र राय के जन्मदिन को यादगार बना दिये। इनके साथ ही भोजपुरी सिनेमा के महानायक कुणाल सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, प्रवेश लाल यादव, यश कुमार, राकेश मिश्रा, सुशील सिंह, संजय पाण्डेय, प्रकाश जैस, विकास सिंह वीरप्पन, करन पाण्डेय, कुणाल आदित्य, अभय सिन्हा, रत्नाकर कुमार, विकास सिंह, दिनेश यादव, मधुकर आनंद, शिवनारायण सिंह, नागेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, राहुल खान, प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह तथा अभिनेत्रियों में आम्रपाली दूबे, काजल राघवानी, अंजना सिंह, अनारा गुप्ता, सीमा सिंह, पूनम दूबे, ऋतू सिंह, प्रियंका पंडित, निशा दूबे, पुष्प शुक्ला, प्रियंका महाराज, पार्श्वगायिका इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह सहित फिल्म...
Read More







