Ravi Kishen’s Varanasi 2006 Om Puri’s Last Film Not Salman Khans Tubelight
सलमान की ट्यूबलाइट नहीं रवि किशन की वाराणसी 2006 होगी ओम पुरी की आखिरी फिल्म प्रख्यात अभिनेता ओम पुरी के निधन के बाद से ही मीडिया में लगातार खबर आ रही है कि सलमान खान की ट्यूबलाइट उनकी आखिरी फिल्म है लेकिन हकीकत यह है कि ओम पुरी की आखिरी फिल्म सलमान खान के साथ नहीं बल्कि भोजपुरी के मेगा स्टार रवि किशन के साथ होगी । वाराणसी 2006 नाम की यह फिल्म बनारस में हुए सिरियल ब्लास्ट पर आधारित है जिसमे ओम पुरी रवि किशन, रायमा सेन, राहुल देव , मुकुल देव , कमलेश सावंत आदि के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे । मनीष पॉल के साथ रणबंका का निर्देशन कर चुके अभिनेता से निर्देशक बने आर्यमान रामसे इस फिल्म के निर्देशक हैं । फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों बनारस में हुई थी और संभवतः यह फिल्म...
Read MoreDev Upaadhyay Announces New Film Kaahe Ham Pyaar Kaeele
देव उपाध्याय कर रहे हैं ’काहे हम प्यार कईली’ का निर्माण जाने माने व्यवसायी व फिल्म निर्माता देव उपाध्याय सेजल सॉफ्टवेयर प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ’काहे हम प्यार कईली’ का निर्माण उच्च तकनिकी के साथ करने कर रहे हैं। जिसका निर्देशन करेंगे फिल्म निर्देशक दीपक त्रिपाठी। अभी हाल ही में मुम्बई के सना रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका खुशबू जैन की सुमधुर आवाज में गीत रिकॉर्ड करके संगीतमय मुहूर्त किया गया। जिसे संगीतबद्ध किया है संगीतकार अविनाश पाठक व उमेश यादव ने। फिल्म के लेखक देव उपाध्याय हैं तथा पटकथा व संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। गीतकार विश्वनाथ राजपुरी, दिलकेश व यादव राज हैं। कार्यकारी निर्माता अरविन्द उपाध्याय हैं। छायांकन शिवा चैधरी, नृत्य महेश आचार्य, मयंक अशोक व अजीत, मारधाड़ सुरेन्द्र शर्मा का है। फिल्म के मुख्य कलाकार का चयन जारी है। मुहूर्त के शुभ अवसर पर गोपाल खेमानी,...
Read Moreनिरहुआ के इस गाने के नाम है सर्वाधिक व्यू का रिकॉर्ड
संचार क्रान्ति के इस दौर में फिल्मो के गाने हो या अल्बम के आजकल यु ट्यूब दर्शको के पसंद का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है ऐसे में लोगो के जेहन में सवाल उठना लाजमी है यु ट्यूब पर भोजपुरी का सबसे लोकप्रिय गाना कौन सा है। आजकल भोजपुरी के कई गाने एक ऐसे हैं जिन्हें एक करोड़ से अधिक बार देखा गया है लेकिन सर्वाधिक बार देखे जाने वाले गाने का रिकॉर्ड है भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म आखिरी रास्ता का एक गाना ये हो पीया जिसे अभी तक तीन करोड़ बत्तीस लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। निर्देशक सुब्बा राव गोसावी की इस फिल्म में निरहुआ के अलावा पाखी हेगड़े , रिंकू घोष और मोनालिसा थी। सर्वाधिक बार देखे जाने वाले इस गाने को निरहुआ और मोनालिसा के ऊपर...
Read Moreभोजपुरिया खलनायको ने कायम की एकता की मिसाल
भोजपुरी फिल्म जगत में लगभग 50 खलनायक हैं और बिना किसी संगठन या असोसिएशन के वे लोग मात्र एक व्हाट्सएप्प ग्रुप द्वारा खुद को संगठित किये हुए हैं । पिछले साल 23 अप्रैल को खलनायको ने अपने ग्रुप एंटी हीरोज के माध्यम से एक छत के नीचे आकर एकता को मजबूती प्रदान की थी । मंगलवार को वे सभी एक बार फिर इकट्ठा हुए और ना सिर्फ एक दूसरे का दुःख सुख बांटा बल्कि ग्रुप के तीन सदस्यों हीरा लाल यादव, उमेश सिंह और देव सिंह का सामूहिक जन्मदिन मनाया । तीनो खलनायको का जन्मदिन इसी सप्ताह होने के कारण ही ग्रुप ने तीनों खलनायको की जानकारी के बिना उन्हें सरप्राइज़ देने हेतु ये फैसला किया । नियत समय पर सभी एंटी हीरोज इकट्ठा हुए और धूम धाम से जन्मदिन सेलिब्रेट किया । इस मौके पर एक परिचर्चा भी...
Read Moreआम्रपाली दुबे को मिला जन्मदिन का अनूठा तोहफा
भोजपुरी फिल्मो की सुपर अदाकारा आम्रपाली दुबे के लिए इस साल का जन्मदिन काफी अनूठा रहा क्योंकि उन्हें एक ऐसा तोहफा मिला जिसे पाने की चाहत हर कलाकार को होती है । अक्टूबर में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म मोकामा 0 किलोमीटर ने बॉक्स ऑफिस पर धूम तो मचाई ही थी साथ ही इस फिल्म के दो गानो ने यु ट्यूब पर धमाल मचाते हुए एक करोड़ से ज्यादा लोगो द्वारा देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया है । मोकामा 0 किलोमीटर का संगीत रिलीज़ करने वाली कंपनी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के रत्नाकर कुमार ने बताया कि मोकामा 0 किलोमीटर के दो गाने – सौतिनिया के चक्कर में और खोला ना किवारिया , दोनों को एक एक करोड़ से ज्यादा की व्यूअर शिप मिली है । संभवतः मोकामा 0 किलोमीटर पहली भोजपुरी फिल्म है जिसके दो गानो का व्यूअर शिप एक...
Read Moreपायस पंडित ने नववर्ष पर सिद्धिविनायक के दरबार में मनाया जन्मदिन
भोजपुरी सिनेजगत की नवोदित अदाकारा पायस पंडित ने अपना जन्मदिन मुम्बई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में नववर्ष के पावन मौके पर गणपति बप्पा का दर्शन एवं पूजा अर्चना करके मनाया। उसके बाद उसी दिन साथ शाम चार बजे पहली बार सोशल साईट्स फेसबुक पर लाईव चैट कर पायस ने अपने प्रशंसकों व शुभचिंतकों को नववर्ष की ढे़रों शुभकामनायें व बधाईयाँ दी और उनका हाल चाल भी जाना। विदित हो कि शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली भोजपुरी फिल्म टकराव से पायस पंडित भोजपुरी सिने जगत में पदार्पण कर रही हैं। इस फिल्म में वे एक दमदार भूमिका में रुपहले परदे पर अपनी अभिनय व नृत्य कला का जलवा बिखेरने वाली हैं साथ सोम यादव के साथ इनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को लुभायेगी। इस फिल्म के जरिये पायस पंडित भोजपुरिया दर्शकों को अपने अदाओं से दिवाना बनायेंगी। फिल्म का निर्देशन इकबाल बक्श...
Read More







