Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

माँ पूर्णा गिरी में दिखेंगी पूनम दुबे 

Posted by on Apr 8, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on माँ पूर्णा गिरी में दिखेंगी पूनम दुबे 

भोजपुरी फिल्मो की मॉडल एक्ट्रेस पूनम दुबे अपनी ग्लैमरस भूमिका के लिए जानी जाती है लेकिन पहली बार पूनम एक सामाजिक धार्मिक फिल्म माँ पूर्णा गिरी में एक सभ्य भारतीय नारी के रूप में दिखेंगी । भोजपुरी में फिल्म निर्माण व फाइनेंस में सेंचुरी लगा चुकी आदि शक्ति इंटरटेनमेंट द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है । आदि शक्ति इंटरटेनमेंट के दुर्गा प्रसाद मजूमदार ने बताया कि प्रसिद्द जागरण गायक लखबीर सिंह लक्खा और राजेश कुमार खन्ना के साथ मिलकर इस बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत फिल्म के गानो की रिकॉर्डिंग के साथ हो चुकी है । फिल्म के संगीतकार हैं दुर्गा नटराज । उन्होंने बताया कि माँ पूर्णा गिरी आध्यात्मिकता की झलक लिए हुए एक सामाजिक फिल्म होगी और इस फिल्म फिल्म से लखबीर सिंह लक्खा के पुत्र राजदीप सिंह अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाले...

Read More

राधे के प्रेम में रवि 

Posted by on Apr 8, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on राधे के प्रेम में रवि 

भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन के प्रेम के चर्चे बरसो से फिल्म इंडस्ट्रीज में होते रहे हैं पर अब उनके एक अनूठे प्रेम की चर्चा जोरों पर हैं । उनका यह नया प्यार है राधे । दरअसल राधे एक हाथी का नाम है जो उनकी एक भोजपुरी फिल्म में उनका साथी बना है । सेट पर से निकली चर्चा के अनुसार रवि किशन राधे के साथ काफी घुल मिल गए हैं । रवि किशन ने खुद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर राधे के साथ वाला अपना एक फोटो डाला है जिसमे वे पानी के पाइप से पानी डालकर राधे को स्नान करा रहे हैं । आपको बता दें कि रवि किशन का जानवरो से प्रेम काफी पुराना है । उनके घर और कार्यालय में कई विदेसी नस्ल के कुत्ते हैं । बहरहाल , रवि किशन का राधे...

Read More

सदभावना चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा माता की चौकी का आयोजन 

Posted by on Apr 8, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on सदभावना चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा माता की चौकी का आयोजन 

मुंबई। प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी मुम्बई के भायंदर पूर्व काशी नगर में  धूमधाम से माता की चौकी का भव्य आयोजन संपन्न किया गया। जिसका आयोजन सदभावना चेरिटेबल ट्रस्ट प्रदीप फाउंडेशनद्वारा लोगो की सुख शांति और समृद्धि के लिये करवाया गया । जिसमें सैंकडों महिलाओं व पुरूषों ने माता रानी के चरणों में माथा टेका और मंगल कामना की। चौकी के भव्य कार्यक्रम में गायक अमर सिंह,महिला गायिका प्रियंका सिंह,संतोष शर्मा झांकी ग्रुप और उनकी टीम के भक्ति भजनों पर भक्तजन जमकर झूमे । वहीं भगवान श्री कृष्ण के मनमोहने रूप ने भक्तों को खासा आकर्षित किया, तो दूसरी ओर सुदामा ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ती में लीन होकर जमकर नृत्य किया जिसे देखने वाले भक्त भी आश्चर्य चकित रहे गये। इस भाग दौड भरी जिंदगी में लोग इतना अस्त व्यस्त हो गये हैं कि किसी के...

Read More

ग़दर मचाने को तैयार श्रेया 

Posted by on Apr 8, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on ग़दर मचाने को तैयार श्रेया 

भोजपुरी फिल्म जगत की नई सनसनी बन कर उभरी हॉट गर्ल श्रेया मिश्रा की अभी तक एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है पर उनके पास फिल्मो की कतार लग गई है । श्रेया ने हाल ही में इंद्रा फिल्म्स इंटरनेशनल की बहुचर्चित फिल्म ग़दर 2 साइन की है जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी । उल्लेखनीय है कि अर्जुन से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाली श्रेया ने इसके तुरंत बाद नसीब की शूटिंग पूरी की और इन दिनों खिलाड़ी भैया की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं। यही नहीं श्रेया ने इस दौरान कई फिल्में साइन की है जिनमे पटना सुपरफास्ट , घराना आदि शामिल है । ग़दर 2 के निर्माता संजय सिंह राजपूत है जबकि फिल्म में भोजपुरी जगत के कई नामचीन कलाकारों के साथ साथ भोजपुरिया सुलतान राजू सिंह माही भी है । फिल्म...

Read More

कंप्लीट हुई द वॉयेज ऑफ़ नरभक्षी

Posted by on Apr 8, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on कंप्लीट हुई द वॉयेज ऑफ़ नरभक्षी

अनूठे विषय वस्तु पर बन रही सी एम डी एस प्रोडक्शन की फिल्म द वॉयेज ऑफ़ नरभक्षी की शूटिंग पूरी हो गई है । महाराष्ट्र के पालघर के खूबसूरत लोकेशन पर इस फिल्म को निर्माता निर्देशक मंदिल मंजीत सिंह व कैमरामैन चिन्मय धारप ने इसे फिल्माया है । द वॉयेज ऑफ़ नरभक्षी की खासियत है इसकी अनोखी कहानी और गीत संगीत । फिल्म की कहानी लिखी है सुनील सागर ने , संगीतकार हैं रितेश मिश्रा जबकि गीत व स्क्रिप्ट निर्देशन का जिम्मा उठाया है  प्रणव वत्स ने । लगभग आधे घंटे के इस शार्ट फिल्म से फिल्म जगत के कई जाने माने लोग जुड़े हैं जैसे फिल्म के एडिटर संतोष मंडल प्रकाश झा की फिल्मो के एडिटर हैं जिन्होंने गंगाजल , आरक्षण , राजीनीति सहित कई बड़ी फिल्मो की एडिटिंग की है । इसी तरह फिल्म के स्टाइलिस्ट संतोष...

Read More

नई सोच नई कहानी बयां करती है निरहुआ सटल रहे 

Posted by on Apr 8, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on नई सोच नई कहानी बयां करती है निरहुआ सटल रहे 

भोजपुरी फिल्मो पर एक ही तरह की कहानी , एक ही तरह की सोच का आरोप लगता रहता है और काफी हद तक इसमें सच्चाई भी है । अगर आप इससे ऊब गए हैं तो निरहुआ सटल रहे जरूर देखना चाहिए । नई कहानी , नई सोच और निर्देशन में नवीनता लिए हुए निरहुआ सटल रहे पिछले शुक्रवार को बिहार में रिलीज़ हुई है जबकि इस शुक्रवार को मुम्बई में रिलीज़ हो रही है । आपको बता दें कि निरहुआ सटल रहे नाम के एक एलबम ने बरसो पहले भोजपुरिया जगत में धूम मचाई थी और उसी एलबम से आज के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का उदय हुआ था, अब उसी एलबम का विस्तार एक फ़िल्म के रूप में किया गया है । मुस्कान मूवीज के बैनर तले निर्माता नासिर जमाल की इस फ़िल्म का निर्देशन किया...

Read More