Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

14 अप्रैल को  रिलीज़ होगी तेरे जैसा यार कहाँ 

Posted by on Apr 1, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on 14 अप्रैल को  रिलीज़ होगी तेरे जैसा यार कहाँ 

भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह की बहुचर्चित फिल्म तेरे जइसा यार कहां 14 अप्रैल से बिहार झारखण्ड व मुम्बई गुजरात के दर्शको के समक्ष होगी ।फिल्म में पवन सिंह एक बार फिर दमदार भूमिका में नजर आयेंगे। इस फिल्म में पवन सिंह का जबरदस्त एक्शन व स्टंट के साथ साथ बेहतरीन संवाद भी दर्शकों को देखने के लिये मिलेगा। इस फिल्म में दिग्गज कलाकार के बीच एक ऐसा कलाकार भी है जिसके काम की तारीफ खुद निर्देशक रवि भूषण भी जम कर करते हैं । वह कलाकार है जादू नाम का एक प्रशिक्षित कुत्ता, जिसने पवन सिंह के सुख दुःख के साथी के रूप में अपने किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म में पवन सिंह के अपोजिट हैं काजल राघवानी। इस फिल्म की एक और खासियत है इस फिल्म से भोजपुरी फिल्मो के महानायक कुणाल...

Read More

रवि सिन्हा को मिला भोजपुरी गौरव सम्मान 

Posted by on Apr 1, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on रवि सिन्हा को मिला भोजपुरी गौरव सम्मान 

भोजपुरी में एक दर्जन से भी अधिक फिल्मो का निर्माण कर चुके निर्देशक रवि सिन्हा को भोजपुरी गौरव सम्मान से नवाजा गया है । उन्हें यह सम्मान भोपाल में आयोजित एक समारोह में मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता बाबु लाल गौड़ के हाथों प्रदान किया गया । समारोह का आयोजन भोजपुरी एकता मंच द्वारा किया गया था । उल्लखनीय है कि बिहार के गया के मूल निवासी रवि सिन्हा ने हिंदी फिल्म जगत से भोजपुरी फिल्म जगत की ओर रुख किया था और उन्होंने भोजपुरी के सभी दिग्गज कलाकारों को निर्देशित किया है । उनकी अगली फिल्म आदि शक्ति एंटरटेनमेंट की दुर्गा प्रसाद मजूमदार निर्मित रंगीला है जो जल्द ही प्रदर्शित होगी । फिलहाल वे एक सामाजिक हिंदी फिल्म माँ पूर्णा देवी के प्री प्रोडक्शन में व्यस्त हैं । रवि सिन्हा ने बताया कि भोजपुरी गौरव सम्मान पाना गौरव की...

Read More

माँ काली  के रूप में आम्रपाली 

Posted by on Apr 1, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on माँ काली  के रूप में आम्रपाली 

भोजपुरी फिल्मो की सुपर हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे इस नवरात्रि में माँ काली के अवतार में दिखी । माँ काली का यह रूप उन्होंने अपनी फिल्म बलमा सिपहिया के एक दृश्य के लिया धरा है । अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आम्रपाली दुबे ने अपने रूप वाले इस फोटो को शेयर करते हुए प्रसन्नता जाहिर की है और लिखा है माँ दुर्गा के नवरात्रि में माँ काली का रूप धरने का पल काफी अद्भुतं रहा । आम्रपाली दुबे के इस रूप वाले फोटो को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिसाद मिला है ।  उनके सहयोगी कलाकारों के साथ साथ आम लोगो ने भी उनके इस रूप की सराहना की है ।  —-Uday Bhagat...

Read More

अब बलमा सिपहिया बने निरहुआ 

Posted by on Apr 1, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on अब बलमा सिपहिया बने निरहुआ 

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बलमा सिपहिया बने हुए हैं । निरहुआ ने अपने सोशल साइट्स पर वहाँ की एक फोटो को शेयर किया है जिनमे वे सिपाही की वेश भूषा में दिख रहे हैं । निर्माता शिव नारायण सिंह व निर्देशक प्रेमांशु सिंह की बलमा सिपहिया की शूटिंग इन दिनों आजमगढ़ के विभिन्न लोकेशन पर चल रही है । फिल्म का लेखन किया है बताशा चाचा मनोज टाईगर ने जो खुद इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में है जबकि खलनायक संजय पांडे भी पुलिस अधिकारी की भूमिका है । भोजपुरी फिल्मो की सुपर हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे निरहुआ के अपोजिट हैं । जुबली स्टार निरहुआ ने बताया कि फिल्मो में अक्सर पुलिस अधिकारियों की कर्तव्यपरायणता या उनके अन्य पहलुओ को दर्शाया जाता है लेकिन पुलिस अधिकारी...

Read More

जब आम्रपाली को मिला दादी का आशीर्वाद 

Posted by on Apr 1, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on जब आम्रपाली को मिला दादी का आशीर्वाद 

उत्तर प्रदेश में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त भोजपुरी की सुपर हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे इन दिनों काफी खुश है क्योंकि इन दिनों उन्हें अपनी दादी माँ का साथ शूटिंग के दौरान मिल रहा है । उत्तर प्रदेश के भेलवाई में निर्माता शिवनारायण सिंह और निर्देशक प्रेमांशु सिंह की फिल्म बलमा सिपहिया की शूटिंग चल रही है । शूटिंग स्थल से कुछ ही घंटों की दुरी पर आम्रपाली दुबे की दादी माँ का मायका है । मूलतः गोरखपुर की रहने वाली आम्रपाली के लिए यह शूटिंग तब ख़ास हो गया जब उनकी दादी माँ शूटिंग के दौरान उनके साथ ही रहने को राजी हो गई । आम्रपाली दुबे ने बताया कि बचपन से ही दादी माँ का साथ उन्हें बहुत पसंद था । शूटिंग में व्यस्तता के कारण एक दूरियां सी बन गई थी और फोन ही...

Read More

काजल ने पवन को कहा तेरे जइसा  यार कहा 

Posted by on Apr 1, 2017 in Latest News, Special News | Comments Off on काजल ने पवन को कहा तेरे जइसा  यार कहा 

भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह व अभिनेत्री काजल राघवानी की केमेस्ट्री एक बार फिर से दर्शको को रोमांचित  करने वाली है।  दोनों को एक बार फिर साथ लाने का काम किया है लेखक निर्देशक रवि भूषण ने अपनी फिल्म तेरे जइसा  यार कहाँ में ।  एक्शन रोमांस और रोमांच से भरपूर इस फिल्म में पवन सिंह के कई शेड्स दर्शको को दिखेंगे।   रवि भूषण और पवन सिंह की जोड़ी ने इसके पूर्व गुंडई राज और डकैत जैसी सुपर हिट फिल्में भोजपुरी फ़िल्म जगत को दी है । गुंडई राज में रवि भूषण ने पवन सिंह को एक डॉन बना दिया था तो डकैत में डकैत लेकिन इस फ़िल्म में पवन सिंह एक अनूठी भूमिका में होंगे । फ़िल्म में पवन सिंह के अपोजिट हैं काजल राघवानी । इस फ़िल्म की एक और खासियत है...

Read More