Manish Chaturvedi playing shooter in Haseena
हसीना में मनीष का खतरनाक अंदाज़ अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर बनी अपूर्व लाखिया की फिल्म हसीना में भोजपुरी फिल्मो के चर्चित अभिनेता मनीष चतुर्वेदी का खतरनाक अंदाज़ देखने को मिलने वाला है । दो दर्जन से भी अधिक फिल्मो और कई धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके मनीष ने हाल ही में हसीना की शूटिंग पूरी की है । मूल रूप से पटना के रहने वाले मनीष ने पटना रंगमंच से अपने कैरियर की शुरुआत की । लंबी कद काठी के ही मैन की छवि वाले मनीष भोजपुरी की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं और इन दिनों अपनी अगली फिल्म रफ़्तार की तैयारी में व्यस्त हैं । मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि हिंदी फिल्म जगत , धारावाहिक जगत और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज तीनो में तालमेल बिठाना...
Read Moreबाबा वैधनाथ के दरबार में अंजना सिंह
भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह ने झारखण्ड के देवघर स्थित बाबा वैधनाथ धाम जाकर पूजा अर्चना की ।उनके साथ उनके निजी स्टाफ की टीम भी साथ थे । अंजना सिंह इन दिनों झारखण्ड में अपनी अगली फिल्म लव एक्सप्रेस की शूटिंग कर रही है । इस दौरान ही उन्होंने शूटिंग से थोड़ा वक्त निकाल कर देवघर गई और पूजा अर्चना की । उल्लेखनीय है कि अंजना सिंह की गिनती भोजपुरी की व्यस्ततम अभिनेत्रियों में होती है । हाल ही में उन्होंने निरहुआ के साथ पूर्वांचल टाकीज की जिगर की शूटिंग पूरी की है और इस फिल्म के बाद अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी । अंजना ने बताया कि बाबा वैधनाथ के दरबार में जाकर असीम सुखद अनुभूति मिली है...
Read Moreवायरल हुआ निरहुआ हिंदुस्तानी 2का फर्स्ट लुक
बहुचर्चित हिंदुस्तानी 2 का फर्स्ट लुक विधिवत लॉन्चिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । हिन्दू नववर्ष के अवसर पर निरहुआ हिंदुस्तानी 2 की टीम से ही जुड़े किसी ने इसे व्हाट्सएप्प ग्रुप में डाला और देखते ही देखते मात्र कुछ घंटों में ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर यह वायरल हो गया । फर्स्ट लुक के इस अनोखे पोस्टर में निरहुआ को महाराष्ट्र के नंबर वाले पीले रंग के बजाज के स्कूटर पर सब्जी लादकर लाते हुए दिखाया है और उनके कपडे शादी में पहने जाने वाले कपडे हैं । पोस्टर में दूसरी तरफ एक नई अभिनेत्री को आधुनिक परिधानों में फुटबॉल लिए दिखाया गया है । भोजपुरी फिल्मो के आम पोस्टर से यह बिलकुल अलग है । निर्माता राहुल खान व निर्देशक मंजुल ठाकुर ने बताया कि फर्स्ट लुक की लॉन्चिंग की...
Read Moreभोजपुरी सिनेमा अब सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर
भोजपुरी की नंबर वन मूवी चैनल ना सिर्फ दर्शको की तादात और टीआरपी में ही सभी चैनलो पर भारी है बल्कि दर्शको की पहुच में भी अब्बल नंबर पर है। भोजपुरी सिनेमा अब लगभग सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गया है। पिछले दिनों चैनल ने वीडियोकॉन डिजिटल से करार किया है और अब वहाँ भी चैनल नंबर ८६० के रूप में उपलब्ध है। इसके अलावा भोजपुरी सिनेमा टाटा स्काई , एयरटेल डिजिटल, डिश टीवी , फ्री डिश और डेन केबल नेटवर्क पर पहले से ही उपलब्ध है। उल्लखेनीय है की भोजपुरी सिनेमा के पास भोजपुरी फिल्मो की बड़ी लाइब्रेरी है जिसमे सभी बड़े सितारों की सैकड़ो फिल्मे उपलब्ध है। हाल ही में कंपनी ने एंटर १० नाम की म्यूजिक कंपनी की शुरुआत की है जो शुरू होते ही भोजपुरी जगत पर छा गई है। फिल्मो और उनके गांव...
Read Moreअब नच बलिये मे जय श्रीराम
भोजपुरी जगत की बहुचर्चित फिल्म पाकिस्तान में जय श्रीराम की जोड़ी बिग बॉस फेम मोनालिसा और भोजपुरी के बाहुबली विक्रांत सिंह की जोड़ी छोटे परदे के नामी शो नच बलिये में दिखाई दे रहे हैं । यह पहला मौका है जब भोजपुरी फिल्म जगत की कोई जोड़ी नच बलिये में अपना जलवा बिखेर रही है । उल्लेखनीय है कि राजपूत फिल्म फैक्टरी के बैनर तले निर्मित फिल्म पाकिस्तान में जय श्रीराम का निर्माण कर रहे हैं दबंग निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह व बबलू एम गुप्ता हैं जबकि निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद । अभिनेत्री मोनालिसा ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सर्वप्रथम इसी फिल्म की शूटिंग की थी । बिग बॉस से काफी लोकप्रियता हासिल कर चुकी इस जोड़ी के नच बलिये का हिस्सा बनने से पाकिस्तान में जय श्रीराम के प्रति भी आम दर्शको की...
Read Moreअब कपिल के शो में दिखेंगे पारितोष
कम समय में ही छोटे परदे के बड़े सितारे बन कर उभरे पारितोष त्रिपाठी की उपलब्धि में एक और अध्याय जुड़ गया है । इन्डियन आयडल के बाद अब पारितोष छोटे परदे के हिट शो कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे । पारितोष ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे अब इस शो का हिस्सा बन चुके हैं । यह पूछे जाने पर की क्या वे सुनील ग्रोवर ( गुत्थी ) का स्थान ले रहे हैं ? उन्होंने कहा कि उनका स्थान कोई नहीं ले सकता मैं तो बस अपना कुछ अलग किरदार लोगो के समक्ष प्रस्तुत करूँगा । उल्लेखनीय है कि एक क्षेत्रीय चैनल के एक शो से अपना सफर शुरू करने वाले पारितोष ने अपनी प्रतिभा के बल पर आज हास्य जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है । बहरहाल , पारितोष के अंदाज़ के दीवानों...
Read More







