मऊ महोत्सव की तैयारी में जुटे अमित
सौ से भी अधिक म्यूजिक एल्बम का निर्माण और भोजपुरिया कलाकारों के स्टेज शो का आयोजन कर चुके अमित सोनी इन दिनों मऊ महोत्सव की तैयारी में जोर शोर से जुट गए हैं । पिछले कई सालों से उत्तर प्रदेश के मऊ में होने वाले इस महोत्सव में इस साल भी कई भोजपुरिया कलाकार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे । अमित सोनी ने बताया कि 9 अप्रैल को हो रहे इस महोत्सव में भरत शर्मा , गोपाल राय और मदन राय जैसे दिग्गजो के साथ साथ आज के दौर के सुपरस्टार गायक अभिनेता राकेश मिश्रा , यश मिश्रा , अरविन्द अकेला कल्लू , समर सिंह , निशा पांडे , रवि यादव , विजय बबाली सहित कई कलाकार अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे । महोत्सव के सफल आयोजन के लिए युवाओं की एक टीम दिन रात मेहनत कर रहे हैं...
Read Moreमिशन बनारस पर पूनम दुबे
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस राजनीति का केंद्र विंदू बन गया था । सारी राजनितिक गतिविधियों का संचालन यहीं से हो रहा था । अब मॉडल एक्ट्रेस पूनम दुबे भी एक ख़ास मिशन से बनारस में हैं । दरअसल पूनम का मिशन बनारस एक फिल्म है जिसकी शूटिंग बनारस और आस पास के रमणीक स्थल पर किया जा रहा है । वर्मा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता हैं कमलेश वर्मा – संजय वर्मा, निर्देशक हैं दिनेश कुमार बंजारा जबकि कार्यकारी निर्माता हैं रानी पांडे । मिशन बनारस में पूनम दुबे की रोमांटिक जोड़ी नमित तिवारी के साथ है जबकि अन्य प्रमुख कलाकारों में संजय पांडे, नीलम पांडे और आयटम क्वीन सीमा सिंह आदि हैं । पूनम ने बताया कि मिशन बनारस आपराधिक पृष्ठभूमि पर बन रही है पर...
Read Moreअब्बास मस्तान की मशीन से निकले ईशान ने जीता दिल
अब्बास मस्तान की फिल्म मशीन से अभिनय के क्षेत्र में उतरने वाले नवोदित अभिनेता ईशान शंकर ने अपने अभिनय , नृत्य और संवाद अदायगी से सबका दिल जीत लिया है । रिलीज़ से एक दिन पूर्व प्रेस और तकनीशियनों के लिए रखे गए शो में ईशान सबके केन्द्रविन्दु बन कर उभरे । मशीन में ईशान की दोहरी भूमिका है । रोमांटिक थ्रिलर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में मुस्तफा है पर फिल्म ईशान के ही इर्द गिर्द घूमती नज़र आती है । फिल्म की समाप्ति के बाद सबकी जुबान पर ईशान का ही नाम सुनने को मिल रहा था । मशीन में ईशान एक लवर बॉय है जो अभिनेत्री कियारा को बहुत प्यार करता है लेकिन उसकी हत्या कर दी जाती है । अभिनेत्री कियारा को भी मारने का प्रयास किया जाता है जिसे ईशान का कमांडो जुड़वा भाई...
Read Moreखेसारी के जन्मदिन पर प्रियंका का ठुमका
भोजपुरी फिल्मो की जिद्दी गर्ल प्रियंका महाराज ने सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर जम कर ठुमका लगाया । आतंकवादी के प्रोमोशन के लिए बिहार गए खेसारी लाल यादव ने पटना के एक होटल में अपना जन्मदिन मनाया । अभिनेत्री प्रियंका महाराज भी होली पर अपने घर पटना में ही मौजूद थी । जन्मदिन समारोह में जम कर नाच गाना हुआ । प्रियंका महाराज ने सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो अपलोड किया है जिसमे वह खेसारी लाल के सुपर हिट गाना सैयां अरब गइले ना पर जम कर ठुमका लगाते दिख रही है । जन्मदिन समारोह में फिल्म व राजनितिक जगत की कई हस्तियां मौजूद थे । प्रियंका ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि खेसारी लाल यादव एक संपूर्ण अभिनेता है । उनके साथ फिल्म में काम करने का मौका तो नहीं मिला पर...
Read Moreइंटर 10 ने जारी किया बाबरी मस्जिद का ट्रेलर
माँ केला देवी फिल्म्स के बैनर तले बनी बहुचर्चित फिल्म बाबरी मस्जिद का ट्रेलर भोजपुरी की तेजी से उभर कर छा जाने वाली म्यूजिक कंपनी एंटर 10 ने जारी कर दिया है । चार मिनट पैंतालीस मिनट के इस ट्रेलर में ना सिर्फ मधुर गानो की झलक है बल्कि नवीनता लिए एक्शन भी है । ट्रेलर में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के प्रेम के प्रति व्याकुलता के साथ साथ अवधेश मिश्रा , संजय पांडे, अयाज़ खान , मनीष चतुर्वेदी , देव सिंह और बृजेश त्रिपाठी के भी किरदार को करीने से सजाया गया है । धीरेंद्र चौबे कृत , निर्माता रोहन व पल्लव की इस फिल्म के निर्देशक हैं देव पांडे जिनकी पिछली फिल्म इच्छाधारी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी । उल्लेखनीय है कि एंटर 10 म्यूजिक ने हाल ही में खेसारी लाल यादव की...
Read Moreजब मोदी से मिलकर भावुक हुए रवि किशन
भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन इन दिनों प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के रंग में रंगे नज़र आ रहे हैं । पिछले दिनों मोदी से हुई उनकी मुलाकात के पल को उन्होंने अपने ब्लॉग पर शेयर किया है । उनके ब्लॉग को हम यहाँ शेयर कर रहे हैं । आप सभी को आपके अपने रवि किशन का प्रणाम। मैं पिछले कई सालों से आपसे हर सप्ताह मुखातिब होता आ रहा हूँ , कई तरह की बातें आपसे शेयर की। कई ऐसी बातें भी की जो किसी को नहीं पता पर इस बार मैं कुछ ऐसी बातें करने जा रहा हूँ जिसकी अनुभूति कुछ दिन पहले ही हुआ है । उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मैंने दो दर्ज़न से भी अधिक उम्मीदवारों के लिए मैंने चुनाव प्रचार किया था , जो जोश लोगो में भारतीय जनता पार्टी के लिए ,...
Read More







