खिलाड़ी भैया में श्रेया का अनोखा अंदाज़
भोजपुरी फिल्मों की नई सनसनी श्रेया मिश्रा का अनोखा अंदाज़ जल्द ही देखने को मिलेगा उनकी अगली फिल्म खिलाड़ी भैया में । खिलाड़ी भैया में श्रेया के अपोजिट हैं नवोदित अभिनेता रियाज़ आजमी । निर्माता निर्देशक कन्हैया कुशवाहा की इस फिल्म में आनंद मोहन , आयटम क्वीन सीमा सिंह और पूजा शर्मा अन्य भूमिका में हैं । श्रेया ने बताया कि खिलाड़ी भैया में वो एक बिंदास और नखड़े वाली लड़की की भूमिका में है । उल्लेखनीय है कि श्रेया की अभी तक एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है पर भोजपुरिया जगत में वह चर्चा का विषय बनी हुई है ।उनकी पहली फिल्म अर्जुन प्रदर्शन के लिए तैयार है जबकि दूसरी फिल्म नसीब की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है । खिलाड़ी भैया की शूटिंग इसी महीने के आखिर में बिहार में शुरू होगी...
Read Moreखेसारी के जन्मदिन पर प्रियंका का ठुमका
भोजपुरी फिल्मो की जिद्दी गर्ल प्रियंका महाराज ने सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर जम कर ठुमका लगाया । आतंकवादी के प्रोमोशन के लिए बिहार गए खेसारी लाल यादव ने पटना के एक होटल में अपना जन्मदिन मनाया । अभिनेत्री प्रियंका महाराज भी होली पर अपने घर पटना में ही मौजूद थी । जन्मदिन समारोह में जम कर नाच गाना हुआ । प्रियंका महाराज ने सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो अपलोड किया है जिसमे वह खेसारी लाल के सुपर हिट गाना सैयां अरब गइले ना पर जम कर ठुमका लगाते दिख रही है । जन्मदिन समारोह में फिल्म व राजनितिक जगत की कई हस्तियां मौजूद थे । प्रियंका ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि खेसारी लाल यादव एक संपूर्ण अभिनेता है । उनके साथ फिल्म में काम करने का मौका तो नहीं मिला पर...
Read Moreखेसारी संग दर्शको को दीवाना बना रही है शुभी
भोजपुरी फिल्मो की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा के अंदाज़ का जादू इन दिनों दर्शको के सर पर चढ़ कर बोल रहा है । पिछले शुक्रवार को बिहार में रिलीज़ हुई और इस शुक्रवार को मुंबई गुजरात में रिलीज़ हो रही शुभी शर्मा की आतंकवादी दर्शको को बहुत पसंद आ रही है । सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ शुभी शर्मा की जोड़ी को दर्शको ने हाथों हाथ लिया है । आतंकवादी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है साथ ही फिल्म के हर किरदार के हर दृश्य पर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो रहे हैं । आतंकवादी के रोमांटिक दृश्य हो या एक्शन दोनों में ही खेसारी – शुभी की जोड़ी ने जान डाल दिया है । निर्देशक एम आई राज ने हर दृश्य को करीने से पेश किया है । उल्लेखनीय है कि श्रेयस फिल्म्स के...
Read Moreजब मोदी ने थपथपाई रवि किशन की पीठ
भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन के लिए वह पल अद्भुत था जब करिश्माई व्यक्तित्व के मालिक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में उनका नाम लेकर पुकारा और उनकी पीठ थप थपाने के बाद एक मिनट तक उनके हाथों को थामे रखा । रवि किशन ने बताया कि कुछ ही मिनटों का वह पल उनके जीवन के अनमोल पलो में से एक बन गया । उन्होंने बताया कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वे पूर्वांचल में चुनाव प्रचार में जुट गए थे । दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी के साथ में कुछ रैलियों के अलावा लगभग दो दर्जन उम्मीदवारों के पक्ष में उन्होंने सभाएं की । उत्तर प्रदेश की जीत के बाद उन्हें दिल्ली बुलाया गया । प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करने के बाद उन्हें...
Read Moreशुरू हुई ग़दर 2
पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ग़दर के बाद अब ग़दर 2 की भी शुरुआत हो चुकी है । मुम्बई में ग़दर 2 की शुरुआत विधिवत पूजा अर्चना के पहले शॉट से की गई । इसके पूर्व निर्माता संजय सिंह राजपूत , भोजपुरिया सुलतान राजू सिंह माही , रवि सिंह राजपूत , कैमरामैन डी के शर्मा व शम्मी तिवारी ने नारियल तोड़ कर फिल्म की शुरुआत की । ग़दर 2 का निर्माण इंदिरा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले किया जा रहा है जिसके निर्माता हैं संजय सिंह राजपूत और राजेश तिवारी बच्चाजी । ग़दर के निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद जबकि कार्यकारी निर्माता हैं शम्मी तिवारी । ग़दर 2 के लेखक हैं सुरेंद्र मिश्रा और गीत संगीत विनय बिहारी का है । ग़दर 2 में आयरन मैन पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी है जबकि बर्सेटाइल एक्टर...
Read Moreपटना सुपरफास्ट पर सवार हुई श्रेया
भोजपुरी फिल्म जगत मे ऐसी कम ही अदाकारा हुई है जिनकी कोई भी फिल्म रिलीज हुए बिना काफी चर्चा हुई हो । नई सनसनी श्रेया मिश्रा उन्ही भाग्यशाली अभिनेत्रियों में से एक है । श्रेया की अभी तक एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है । उनकी पहली फिल्म अर्जुन जहां प्रदर्शन के लिए तैयार है वही दूसरी फिल्म नसीब की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है । श्रेया अब जल्द ही पटना सुपर फास्ट में सवार नज़र आएंगी । दरअसल पटना सुपर फास्ट श्रेया की अगली फिल्म का नाम है जिसके निर्माता हैं नौसाद सागर जबकि निर्देशक हैं अली हेमपाज व राकेश कुमार । पटना सुपर फास्ट में भोजपुरी फिल्म जगत के कोई चर्चित अभिनेता श्रेया के अपोजिट होंगे । श्रेया इस फिल्म में अपनी दोनों ही फिल्मो से अलग किरदार में होगी । अर्जुन में जहां वो...
Read More







