Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

Arvind Akelas Swarg Releasing On 15th September In Bihar

Arvind Akelas Swarg Releasing On 15th September In Bihar

अरविन्द अकेला कल्लू की ’स्वर्ग’ 15 सितम्बर से बिहार में होगी प्रदर्शित

फिल्म के निर्माण के दिनों से ही चर्चा में रही भोजपुरी युवा सुपरस्टार व युवा दिलों  की धड़कन अरविंद अकेला ‘कल्लू’ की बहुचर्चित महान पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ’स्वर्ग’ 15 सितम्बर बिहार सहित कई राज्यों में रिलीज की जा रही है। राम इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता रामअवध वी प्रजापति तथा निर्देशक शाद कुमार व राजेश पटेल हैं। फिल्म का ट्रेलर ’टीम फिल्म भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल पर लांच किया है, जो पहले से ही दर्शकों के बीच पॉपुलर हो चुका है। इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू, आदित्य मोहन, प्रिया शर्मा, निशा दूबे, ऋतू सिंह, निधि झा  और आइटम क्वीन सीमा सिंह फिल्म के गानों में दर्शकों को मनोरंजन करने वाले हैं।

फिल्म के लेखक लालजी यादव हैं। फिल्मों के जानेमाने गीतकार प्यारेलाल यादव, मनोज मतलबी, श्याम देहाती और मुन्ना दूबे ने फिल्म के गीत को लिखा है जबकि भोजपुरी के मशहूर संगीतकार छोटे बाबा और  श्याम देहाती ने मधुर संगीतों से सजाया है। कला नाजिर खान व नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ हीरा यादव का है। फिल्म के मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं तथा प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू, स्टाईलिश स्टार आदित्य मोहन, प्रिया शर्मा, निशा दूबे, अभिलाषा, संजय पाण्डेय, देव सिंह, गोपाल राय, अनूप अरोड़ा, प्रेम दूबे, जसवंत कुमार, किरण यादव, पल्लवी आदि हैं। मुख्य आकर्षण डांसिंग क्वीन सीमा सिंह हैं और मेहमान कलाकार बबली गर्ल ऋतू सिंह और लूलिया गर्ल निधि झा हैं। —-Ramchandra Yadav