Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

पाखी हेगड़े की पहल : बिहार के शैक्षणिक संस्थानों में लागू होगी फ्री सेल्फ-डिफेंस योजना

Posted by on Aug 10, 2026 in Bhojpuri News | Comments Off on पाखी हेगड़े की पहल : बिहार के शैक्षणिक संस्थानों में लागू होगी फ्री सेल्फ-डिफेंस योजना

बिहार प्रदेश की छात्राओं, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन तथा आत्मविश्वास को नया आयाम देने के उद्देश्य से एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी योजना की रूपरेखा तैयार की गई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में इस महत्वाकांक्षी योजना को शीघ्र से शीघ्र पूरे प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। मिली जानकारी के अनुसार पटना प्रवास के दौरान प्रसिद्ध अभिनेत्री, समाजसेविका एवं पूर्व शिक्षिका पाखी हेगड़े ने बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी से एक शिष्टाचार व औपचारिक भेंट की थी।  उसी समय उन्होंने ‘महिलाओं और छात्राओं को नि:शुल्क सेल्फ-डिफेंस (आत्मरक्षा) की ट्रेनिंग देने से संबंधित प्रस्ताव बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी के समक्ष रखा था।’ शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी ने इस जनहितैषी और बालिका सशक्तिकरण से जुड़े प्रस्ताव का...

Read More

प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की ग्यारह में से दूसरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग शुरू

Posted by on Aug 10, 2026 in Bhojpuri News | Comments Off on प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की ग्यारह में से दूसरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग शुरू

एक साथ 11 भोजपुरी फिल्म के निर्माण करने के क्रम में लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी के बैनर तले दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में स्टार एक्ट्रेस चाँदनी सिंह, एक्टर विष्णु मौर्य और एक्ट्रेस माधवी श्री हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य जी हैं, जिनका उद्देश्य एक साथ 11 फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करना और शूटिंग के दौरान ही कम से कम पाँच फिल्म की एडिटिंग कंप्लीट करना है। वो शूटिंग के साथ ही साथ ऑन सेट फिल्म की एडिटिंग भी करवा रही हैं। डायरेक्टर चंदन सिंह पूरी मेहनत एवं लग्न से पूरी यूनिट के साथ एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें कि विगत दिनों एक साथ 11...

Read More

चांदनी सिंह, राघव पांडेय, सौरभ सम्राट की भोजपुरी फिल्म ‘वीर वधू’ का ट्रेलर 5 अगस्त को ‘इन म्यूजिक भोजपुरी’ पर होगा रिलीज़

Posted by on Aug 3, 2026 in Bhojpuri News | Comments Off on चांदनी सिंह, राघव पांडेय, सौरभ सम्राट की भोजपुरी फिल्म ‘वीर वधू’ का ट्रेलर 5 अगस्त को ‘इन म्यूजिक भोजपुरी’ पर होगा रिलीज़

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति से ओतप्रोत भोजपुरी सिनेमा जगत की ऐतिहासिक  फिल्म ‘वीर वधू’ का ट्रेलर आगामी 5 अगस्त 2026 को प्रातः 7:00 बजे  प्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी ‘इन म्यूजिक भोजपुरी’ पर रिलीज होगी। फ़िल्म निर्माता गया कुमार द्वारा निर्मित की गई इस फिल्म का कुशल निर्देशन जाने माने निर्देशक अभिषेक दूबे ने किया है। यह फिल्म देश के वीर जवानों और उनकी वीरांगना पत्नियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की एक भावुक गाथा है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी जगत की स्टार एक्ट्रेस चांदनी सिंह वीर वधु के रूप में नजर आने वाली हैं। उनके साथ पॉपुलर एक्टर राघव पांडेय, सिंगर व एक्टर सौरभ सम्राट, राखी मिश्रा और दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय दिखाई देंगे। देश के वीर जवानों की बहादुरी और उनके परिवारों के अदृश्य त्याग को बड़े पर्दे पर जीवंत करने...

Read More

मणि भट्टाचार्य, सुगम सिंह, स्निग्धा सरकार, अंशुमान सिंह का गाना ‘नवरत्न तेल के जादू’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Posted by on Jul 7, 2025 in Bhojpuri News | Comments Off on मणि भट्टाचार्य, सुगम सिंह, स्निग्धा सरकार, अंशुमान सिंह का गाना ‘नवरत्न तेल के जादू’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गर्मी में ठंडी का एहसास दिलाने वाला ठंडा ठंडा कूल कूल तेल ‘नवरत्न तेल’ पर बनाया हुआ नया गाना ‘नवरत्न तेल के जादू’ ऑडियंस के बीच आ गया है। इस सांग के वीडियो में भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य और अभिनेता अंशुमान सिंह नवरत्न तेल की महिमा मंडित करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखने में बहुत प्यारा लग रहा है। उन दोनों स्टार की केमिस्ट्री बहुत प्यारी लग रही है, जैसे कि रीयल के शादीशुदा कपल हों। उनकी मस्ती भरा अंदाज देखते ही बन रहा है। इस गाने को अपनी मधुर और कर्णप्रिय आवाज में फेमस सिंगर सुगम सिंह और स्निग्धा सरकार ने गाया है। इस गाने में उनकी जुगलबंदी खूब सुनने को मिल रही है। गर्मी स्पेशल गाना ‘नवरत्न तेल के जादू’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर  रिलीज किया गया है,...

Read More

टुनटुन यादव, नेहा राज और चांदनी सिंह का भोजपुरी गाना ‘कs जना के डहले’ एवरेस्ट भोजपुरी से हुआ रिलीज

Posted by on Oct 6, 2023 in Bhojpuri News | Comments Off on टुनटुन यादव, नेहा राज और चांदनी सिंह का भोजपुरी गाना ‘कs जना के डहले’ एवरेस्ट भोजपुरी से हुआ रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में सिंगर एक्टर टुनटुन यादव अपने निराले अंदाज से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं तो पॉपुलर सिंगर नेहा राज अपनी बुलंद आवाज का जादू चला रही हैं। तो वहीं भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस चाँदनी सिंह अपनी अदाकारी से महफ़िल लूट लेती हैं। ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाके के साथ एंट्री करने वाली म्यूजिक कंपनी एवेरेस्ट भोजपुरी ने टुनटुन यादव, नेहा राज और चांदनी सिंह की तिकड़ी में बहुत ही मजेदार भोजपुरी सांग ‘कs जना के डहले’ लेकर आडियंस के बीच लेकर आई है। जो ‘एवेरेस्ट भोजपुरी’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह मस्ती भरा वीडियो सांग टुनटुन यादव और चांदनी सिंह पर पिक्चराइज किया गया है। वे दोनों स्टार पहली बार एक साथ किसी गाने में परफॉर्म किये हैं, जोकि देखते ही बनता है। इस गाने...

Read More

उत्तर प्रदेश में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की भोजपुरी फिल्म में ‘छठ के बरतिया’ की शूटिंग शुरू

Posted by on Oct 1, 2023 in Bhojpuri News | Comments Off on उत्तर प्रदेश में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की भोजपुरी फिल्म में ‘छठ के बरतिया’ की शूटिंग शुरू

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की नई भोजपुरी फिल्म ‘छठ के बरतिया’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म ‘छठ के बरतिया’ में स्मृति सिन्हा, माही श्रीवास्तव, अंशुमान मिश्र, समर्थ चतुर्वेदी, ऋतु पांडेय, प्रतिभा साहू, शुभकिशन शुक्ल, पंकज सिन्हा, अशोक गुप्ता, राजेश सिंह, अभिषेक उपाध्याय, सूर्य द्विवेदी, उज्ज्वल दुबे, दिलीप पांडेय, सौम्या, गुंजन तिवारी, अनामिका तिवारी एंड पारुल प्रिय सहित कई कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। इसकी शूटिंग उत्तरप्रदेश से लेकर मुंबई में की जाएगी। इस फिल्म में दर्शकों को छठ के व्रत की महिमा के बारे पता चलेगा कि ये व्रत लोगों के लिए कितना मायने रखता है। वही फिल्म में माही श्रीवास्तव भी नजर आने वाली है। निर्माता रत्नाकर कुमार और  कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि ये छठ के...

Read More