Pages Navigation Menu

The Entertainment World Latest News, Movies, Videos, Gossips & Photos

Ritesh Pandey’s full movieTohare Mein Basal Pran got 1 millionYoutube Views in a day

Ritesh Pandey’s full movieTohare Mein Basal Pran  got 1 millionYoutube Views  in a day

रितेश पांडेय  की फुल मूवी तोहरे में बसेला प्राण को मिले एक दिन में 1 मिलियन

अपनी गायिकी और अभिनय से हर किसी को दीवाना बना चुके सिनेस्टार रितेश पांडेय की भोजपुरी फिल्म तोहरे में बसेला प्राण पूरी मूवी को एक ही दिन में 1 मिलियन व्यूज यू ट्यूब पर मिले हैं। पूरी फिल्म को वेव म्यूजिक कम्पनी ने अपलोड किया है। इसी म्यूजिक कम्पनी ने इस फिल्म के सभी डिजीटल राइट्स महंगे दाम में खरीदे हैं। यह रितेश पांडेय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इतना व्यूज मिलना यह सिद्ध करता है कि उन्हें चाहने वालों की तादाद काफी है।

गौरतलब है कि राईज इंडिया प्रोडक्शन एवं जय हिन्द प्रोडक्शन इन असोसिएशन विद चौधरी सिने विजन के बैनर तले निर्मित फिल्म तोहरे में बसेला प्राण ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी। रितेश पांडेय और प्रियंका पंडित की जोड़ी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। उनकी यह रोमांटिक जोड़ी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर आई है, जिसे देखकर दर्शक खूब एन्जॉय कर रहे हैं। आईटम सांग में सीमा सिंह जबदरस्त डांस करती नजर आ रही हैं, जिससे दर्शक खूब आनंदित हो रहे हैं।

फिल्म के निर्माता भरत भूषण कुमार हैं। निर्देशक अमित वर्मा हैं। लेखक पप्पू प्रीतम हैं। गीतकार संतोष पुरी, मुन्ना दूबे, कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, विभाकर पांडेय, प्रेमसागर सिंह, विजय निर्मल के लिखे गीतों को संगीत दिया है छोटे बाबा व संतोष पुरी ने। नृत्य कानू मुखर्जी व कुमार प्रीतम, मारधाड़ प्रदीप खड़का का है। मुख्य कलाकार रितेश पांडेय, प्रियंका पंडित, बृजेश त्रिपाठी, आनंद मोहन, प्रेम दूबे, बंदनी मिश्रा, रत्नेश बरनवाल, प्रीति सिंह, प्रमोद गुप्ता, चन्दन कुमार चौधरी हैं। आईटम नृत्य सीमा सिंह का है। —-Ramchandra Yadav (PRO)