Ritesh Pandey Song Records 10 million Views On Youtube In Twenty Days
रितेश पांडे का बीस दिन में 1 करोड़ का रिकॉर्ड अपनी मधुर गायन शैली से जन जन में लोकप्रियता हासिल कर सिनेस्टार बने रितेश पांडे इन दिनों लगातार एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही समय समय पर वे संगीतप्रेमियों के लिए एक से बढ़कर एक अच्छे और मधुर गाने भी देते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों रितेश पांडे का गाया हुआ गाना गोरी तोर चुनरी के वीडियो को मात्र 20 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इसके पहले इस गाने के ऑडियो को भी बहुत ज्यादा प्यार मिल चुका है। यह गाना सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वेव से रिलीज किया गया है। गायक व नायक रितेश पांडे की लोकप्रियता का आलम यही है कि इतने कम समय में करोड़ों लोगों का उन्हें प्यार, आशीर्वाद मिलना बहुत बड़ी बात है। गोरी तोर चुनरी गाने को लिखा है गीतकार प्यारेलाल...
Read MoreShah Rukh Khan Arrives At Celebrity Talk Show
सेलेब्रिटी टॉक शो में पहुंचे शाहरुख खान रवि किशन के सवाल पर कहा- पटना का प्यार देखकर लगता है, यहीं रह जाऊं पटना. दैनिक भास्कर उत्सव में गुरुवार को सेलेब्रिटी टॉक शो में शाहरुख खान पहुंचे। इस दौरान शाहरुख से अभिनेता रवि किशन ने करियर और जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे। बॉलीवुड के किंग खान ने कहा कि आज तक कभी यह महसूस नहीं हुआ कि वे बड़े एक्टर बन गए हैं। मैं तो पटना का फैन हो गया- शाहरुख टॉक शो के दौरान रवि किशन ने शाहरुख को गमछा पहनाया। शाहरुख ने उनसे कहा- जब मैं यहां आया तो मुझे बताया गया कि पटना में मेरे बहुत बड़े फैन है। मैं आपको बता दूं कि पटना में मैं दो बार पहले भी आया हूं। हमेशा बहुत प्यार लेकर गया हूं। आज मुझे ऐसा प्यार मिला है कि मैं...
Read MoreMega Star Ravi Kishan Awarded The – Uttar Pradesh Pride Award – By Union Home Minister Rajnath Singh
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हाथों ‘उत्तर प्रदेश गौरव अवार्ड’ से सम्मानित हुए मेगा स्टार रवि किशन अपने लाजवाब अभिनय से लोगों के दिलों में बसने वाले अभिनेता रवि किशन को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ‘उत्तर प्रदेश गौरव अवार्ड 2018’ से सम्मानित किया है। इस अवार्ड का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार 23 दिंसबर को की गई थी, जहां सिनेमा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले अभिनेता रवि किशन को राजनाथ सिंह ने यह अवार्ड दिया। यह अवार्ड मां फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह चीफ गेस्ट थे। अवार्ड मिलने के दौरान रवि किशन ने राजनाथ सिंह का आभार प्रकट किया और कुछ गुफ्तगू भी करते नजर आये। रवि किशन ने कहा कि आदरणीय गृहमंत्री के हाथों यह सम्मान मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। वे हमारे...
Read MoreAjay Dixit Actor Honored At 13th Bhojpuri Film Awards
अजय दीक्षित सम्मानित 13वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में भोजपुरी एक्शन स्टार अजय दीक्षित 13वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में भोजपुरी फिल्म ‘फूहड़ सनीमा’ के लिए यूपी के कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता, अभिनेता सुरेंद्र पाल और आयोजक विनोद गुप्ता के हाथों विशेष अवार्ड से सम्मानित किये गए। इस सम्मान के बाद अजय दीक्षित ने कहा कि वे 13वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह को धन्यवाद कहना चाहते हैं कि इस अवार्ड में उनकी फिल्म ‘फूहड़ सनीमा’ को नोटिस लिया गया और यह सम्मान मुझे दिया गया । यह फिल्म भोजपुरी फिल्मों की वल्गरिटी के खिलाफ थी। इसके अलावा मेरी फिल्म बेटवा बाहुबली – 2 चार कैटगरी बेस्ट डिजाइन, बेस्ट एक्शन, बेस्ट आइटम सांग और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेशन में आया। इससे पहले बेटवा बाहुबली 1 के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदिता अभिनेता का अवार्ड मिल चुका है। बेस्ट राष्ट्रीयता...
Read MoreIshmeet Singh Actor Wishes Merry Christmas To All His Fans, Producers, Directors, & Well Wishers
अगर बादल तारों के बीच आ जाए तो लोगों को उन तारों की चमकती रोशनी नहीं दिखाई देती लेकिन तारा अपनी जगह पर ज्यों का त्यों बना रहता है,और उसकी चमक हमेशा उतनी ही होती है। ठीक इसी तरह इश्मीत सिंह जी भी उन्हीं तारों की तरह है, जिसकी चमक किसी बादलों के पीछे छुप गई थी।पर उनकी चमक उनके चाहने वालों के प्रति हमेशा उनके आंखों और मन में था। क्योंकि उन्होंने अपनी मेहनत उन बादलों के पीछे रहने पर भी नहीं छोड़ी,और अपनी काबिलियत के बलबूते पर अपनी चमक को और ज्यादा चमकीला बनाया जिसका परिणाम हम देख रहे हैं,और आने वाले समय में भी दिखने वाला है। हाल ही में उन्होंने अपने चाहने वालों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि, “अपने कर्म और काबिलियत को सही दिशा दे उसका परिणाम आपको बेहतर ही मिलेगा...
Read MoreAjay Dixit Starrer Sanam Pardesiya Shooting In Progress In Mumbai
अजय दीक्षित की फिल्म ‘सनम परदेसिया’ की शूटिंग शुरू बेटवा बाहुबली फेम भोजपुरी अभिनेता अजय दीक्षित की फिल्म ‘सनम परदेसिया’ की शूटिंग विरार में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अजय दीक्षित के अपोजिट अनुश्री साहूनजर आयेंगी। फिल्म के निर्माता शकुन साहू हैं और निर्देशक सुनील मोटवानी हैं। सुनील मोटवानी ने फिल्म के बारे में बताया कि ‘सनम परदेसिया’ पूरी तरह से पारिवारिक है। इसमें रोमांस, कॉमेडी और एक्शन भरपूर होगा। फिल्म की हर कड़ी एक दूसरे से जुड़ी है, तो लोगों को यह फिल्म अंतिम घंटे तक बांधे रखेगी। शिवकाली क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘सनम परदेशिया’ को लेकर अजय दीक्षित ने कहा कि ‘सनम परदेसिया’ मेरे लिए खास है। मुझे इस फिल्म की कहानी बेहद पसंद आयी। उम्मीद है जब फिल्म बनकर सिनेमाघरों में होगी, तब यह दर्शकों को भी पसंद आयेगी। फिल्म...
Read More







