Nadan Ishq Ba In Post Production
पोस्ट प्रोडक्शन में "नादान इश्क़ बा"। संतराम के निर्देशन में बनी नेहा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी निर्माता योगेश कुमार की किशोरवय प्रेम कहानीवाली भोजपुरी फिल्म “नादान इश्क़ बा” अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है और संपादन कार्य प्रगति पर है। अगले महीने तक पोस्ट प्रोडक्शन के सारे कार्य पूरे कर लिये जायेंगे और नवंबर / दिसंबर तक फिल्म प्रदर्शित हो जायेगी। मुख्य जोड़े को ऑडिशन द्वारा चयनित किया गया, जिसमें आशीष कुमार और प्रीति कुमारी सफल रहे। आशीष रायबरेली और प्रीति गोरखपुर से हैं। इनके साथ अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, सी. पी. भट, जय प्रकाश, रितु पांडेय, अनु ओझा भी हैं। अंंजना सिंह और विद्या सिंह के आईटम नंबर्स हैं। कथा -पटकथा- संवाद अभय यादव, संगीत छोटे बाबा, गीत संतराम, मनोज मतलबी और आजाद सिंह, नृत्य निर्देशन संतोष सर्वदर्शी व चेतना, एक्शन शहाबुद्दीन और छायांकन डी. के. शर्मा...
Read MoreUday Bhagat Honoured With The Best PRO Award At 6th Bhojpuri Film Award
उदय भगत को मिला बेस्ट पी आर ओ का अवार्ड मुम्बई – मुम्बई में सम्पन्न हुए छठे भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में जाने माने फ़िल्म प्रचारक उदय भगत को बेस्ट पी आर ओ के अवार्ड से नवाजा गया । उनके साथ बिहार के रंजन सिन्हा को भी इस अवार्ड से नवाजा गया है । उदय भगत और रंजन सिन्हा की जोड़ी को लगातार तीसरी बार इस अवार्ड से नवाजा गया है । पत्रकारिता से लेखन फिर जनसंपर्क के क्षेत्र में कदम रखने वाले उदय भगत फिलहाल भोजपुरी के कई दिग्गज सितारों के निजी प्रचारक भी हैं जिनमे रवि किशन ,निरहुआ , रितेश पांडे, आम्रपाली दुबे , अंजना सिंह , अक्षरा सिंह , शुभी शर्मा आदि प्रमुख हैं । इसी साल कोलकाता में आयोजित स्क्रीन एंड स्टेज सिने अवार्ड में भी उदय भगत व रंजन सिन्हा को बेस्ट पी आर ओ...
Read MoreBhojpuri Film Bitiya Chatti Mayee Ke Is Changing Scenario Of Bhojpuri Cinema
फिल्म ‘बिटिया, छठी माई के’ ट्रेलर रिलीज़,बदल रहा भोजपुरी सिनेमा छठ महापर्व पूजा पर आधारित यश कुमार की फिल्म ‘बिटिया, छठी माई के’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें यश कुमार कई शेड में दिख रहे हैं या यूँ कहें की यश कुमार अब तक के सबसे बेहतरीन रोल में दिख रहें हैं । एक बार फिर यश कुमार के इस जलवे को देख पुरा फ़िल्म उद्योग स्तब्ध है और ट्रेलर देख ऐसा लगता है जैसे भोजपुरी सिनेउद्योग बदल रहा है। भोजपुरी सिनेमा के अन्य कमर्शियल फ़िल्मों से अलग ,द्वीअर्थी संवाद व आइटम सोंग से अलग अश्लीलता मुक्त,पारिवारिक फिल्म की कहानी महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहीम को आगे बढ़ाने वाली लगती है। बता दें कि छठ पूजा के थीम पर बनी अब तक की यह पहली फिल्म है, जिसमें यश कुमार,प्रीति सिंह और...
Read MoreBhojpuri Film Berry Suratiya Faboulous Muhurat Held In Mumbai
पारिवारिक मूल्यों पर आधारित फिल्म ‘बैरी सूरतिया’ का मुहूर्त मुंबई में सुनील सुमन फिल्म्स और रंभा इंटरटेंमेंट जल्द ही एक संपूर्ण पारिवारिक मूल्यों पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘बैरी सूरतिया’ लेकर आ रहा है, जिसका भव्य मुहूर्त आज वरसोवा स्थित ए बी सांउड स्टूडियो में हुआ। मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू मौजूद रही। सबों ने फिल्म के सक्सेस के लिए कामना की। इस दौरान फिल्म के लेखक और निर्देशक सुनील कुमार सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘बैरी सूरतिया’ पूरी तरह से कॉमर्सियल पारिवारिक फिल्म है, जिसका आज हमने मुहूर्त किया है। इसमें हमने हॉरर टच भी दिया है, जो दर्शकों को पसंद आयेगी। इसकी कहानी मेरे दिल के करीब है। मुझे विश्वास है कि यह फिल्म लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। जल्द ही हम इसकी शूटिंग भी शुरू करेंगे। फिल्म में गाने, संवाद...
Read MoreActress Kajal Raghwani Will Fulfil the Dreams Of Her Mother
अपनी माँ के सपनो को पूरा की अभिनेत्री काजल राघवानी । Exclusive News by Publish Media प्रियंका, आलिया और श्रद्धा कपूर की तरह भोजपुरी स्टार काजल राघवानी भी बनी सिंगर काजल के माँ का सपना था कि मेरी बेटी सिंगर बने ,गायिका के रूप में काजल पहला देवी गीत माता के चरणों मे समर्पित की ।जिसका बोल है ” शिव के शिवानी हो रहा है लोकप्रिय बॉलीवुड में जिस तरह अभिनेत्रियां सिंगर्स बनती जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा,परिणीति चोपड़ा, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट ने अपनी आवाज़ों में बेहतरिन गाने भी गाए हैं। अब इसी लिस्ट में भोजपुरी की हिट एक्ट्रेस काजल राघवानी भी शामिल हो गई है। जी हां, काजल राघवानी भी अब गायिका बन गई है। हालांकि भोजपुरी फ़िल्म जगत में हीरोज़ सिंगर से ही एक्टर और फिर स्टार बने हैं। मनोज तिवारी, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव...
Read MoreGunjan Singh Wins The Hearts Of Audience The Film Khuddar Appreciated by His Fans
गुंजन सिंह ने जीता दर्शकों का दिल, तीसरे और चौथे दिन भी दर्शकों ने भारी भीड़ के साथ देखा खुद्दार अपनी मधुर गायन शैली से संगीतप्रेमियों के दिल में घर करने वाले गुंजन सिंह अपने लाजवाब अभिनय से दर्शकों का जीत लिये हैं। हाँ, गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कमाल के गायक व अभिनेता गुंजन सिंह अभिनीत इसी शुक्रवार, 5 अक्टूबर से भोजपुरी फिल्म ‘खुद्दार‘ का बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में प्रदर्शन किया गया है। संगीत प्रेमियों ने बतौर सिंगर गुंजन सिंह को बहुत पसंद किया ही है, अब बतौर एक्टर भी उन्हें दर्शकों का प्यार आशीर्वाद मिल रहा है। आलम यह है कि तीसरे और चौथे दिन भी सिनेमाघरों में दर्शकों का अपार प्यार मिल रहा है। गुंजन सिंह के साथ नायिका अंजना सिंह ने भी खूब धमाल मचाया है। साथ ही निशा दूबे ने भी कमाल का जलवा...
Read More







