Comic Hero Group Creates Records At 12th Bhojpuri Awards
मिसाल कायम कर कॉमिक हीरो ने मनाया सफलता का जश्न भोजपुरी सिने इतिहास के पन्नो में सफलता पूर्वक नया अध्याय जोड़ चुकी कॉमिक हीरो ग्रुप ने मुंबई के एक क्लब में 12वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड में अपनी सफलता और एकजुटता का जश्न मनाया। इस पार्टी का आयोजन बतासा चाचा उपनाम से फेमस मनोज टाईगर के नेतृत्व में पूरे कॉमिक हीरो ने किया था। अवार्ड शो की तैयारी में कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता व सराहना की ख़ुशी को आपस में मिलजुलकर मनाना बहुत ही सुखद अनुभूति है। यही एक बहाना है जब सभी हास्य कलाकार एक साथ हर्षपूर्ण क्षणों को हँसी-खुशी पूरी टीम व अतिथियों के बीच बिताते है, जिसके आनंद की कोई चरम सीमा नहीं है। इस सक्सेस पार्टी में कॉमिक हीरो ग्रुप में मनोज टाईगर, सूर्या दूबे, रोहित सिंह मटरू, रीतू पांडेय, रोजा उस्मानी, के के...
Read MorePriyanka Chopra’s Film Bags 4 Awards At 12th Bhojpuri Film Awards 2017
प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म को मिले 4 अवार्ड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स की पहली फ़िल्म बम बम बोल रहा है काशी को 12 वें भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में चार अवार्ड मिले हैं । मुम्बई में आयोजित अवार्ड शो में फ़िल्म को जहां साल की सबसे पॉपुलर फ़िल्म का अवार्ड मिला है वही फ़िल्म की कहानी को बेस्ट स्टोरी का अवार्ड मिला । इसी फिल्म से भोजपुरी फ़िल्म जगत में कदम रखने वाली अभिनेत्री अंतरा बनर्जी को बेस्ट नवोदित अभिनेत्री के अवार्ड से नवाजा गया । फ़िल्म के गाने बोलेरो के चाबी के लिए सीमा सिंह को बेस्ट आयटम डांसर का अवार्ड मिला । उल्लेखनीय है कि पर्पल पेबल पिक्चर्स की पहली मराठी फिल्म वेंटिलेटर ने राष्ट्रीय पुरस्कार में झंडा गाड़ा था । उस फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर सहित तीन नेशनल अवार्ड मिले...
Read MorePower Star Pawan Singh Honoured With Popular Actor Award at 12th Bhojpuri Film Award 2017
पावरस्टार पवन सिंह को मिला पॉपुलर एक्टर का आवार्ड 12वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2017 में भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार व गायिकी के सिरमौर पवन सिंह को 12वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2017 में पॉपुलर एक्टर का अवार्ड दिया गया। समाजसेवी विनोद गुप्ता द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में भोजपुरिया समाज के बीच पवन सिंह की लोकप्रियता और भोजपुरी सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें पॉपुलर एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। पॉपुलर एक्टर चुने जाने पर पवन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोगों ने मुझे इस काबिल समझा, इसके लिए उन्हें दिल से धन्यवाद देता हूं। भोजपुरिया जवार के लोग काफी दिलदार होते हैं, अगर वे एक बार दिल में बिठा लें तो फिर कभी बाहर नहीं करते हैं। मैं उन सभी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे पसंद किया है। एक कलाकार के रूप में मैं...
Read MoreFilm Ram Lakhan Shines At 12th Bhojpuri Film Award 2017 Ceremony
अवार्ड समारोहो में छाई रही राम लखन निरहुआ एंटरटेनमेंट की पिछले साल रिलीज हुई बहुचर्चित फ़िल्म राम लखन का जादू इस साल सभी भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में चला । इसी माह सम्पन्न हुए दोनों भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में बेस्ट एक्टर और बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवार्ड इसी फिल्म को मिला । वही एक अवार्ड में राम लखन को बेस्ट फ़िल्म तो दूसरे में सोशल ईशु पर बनी सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के अवार्ड से नवाजा गया । उल्लेखनीय है कि एक नवंबर को हुए सबरंग फ़िल्म अवार्ड में बेस्ट फ़िल्म चुनी गई राम लखन के लिए जुबली स्टार निरहुआ को बेस्ट एक्टर , आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस , प्रवेश लाल यादव को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर , कानू मुखर्जी को बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड मिला था । 19 नवंबर को आयोजित 12 वे भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में राम लखन को सोशल ईशु...
Read MoreBhojpuri Artist Honored At Uttar Bhartiya Samelan
उत्तर भारतीय सम्मेलन में सम्मानित हुए भोजपुरी कलाकार मुम्बई के साकीनाका में श्री साईं श्रद्धा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित उत्तर भारतीय सम्मेलन में भोजपुरी फ़िल्म जगत के कई दिग्गजो ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई । इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की अध्यक्षा सांसद पूनम महाजन के हाथों कलाकारों और फ़िल्म जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया । श्री साईं श्रद्धा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष शुभ्रांषु दीक्षित व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आंनद गहतराज द्वारा आयोजित इस समारोह में पद्मभूषण उदित नारायण , सुपर स्टार पवन सिंह , हास्य कलाकार सुनील पाल, अभिनेत्री प्रियंका पंडित , प्रिया कपूर , अभिनेता रवि शेखर सिन्हा , सतेंद्र सिंह , राजन मोदी , निर्माता विवेक रस्तोगी , संगीतकार एस कुमार , भोजपुरी पंचायत के कुलदीप श्रीवास्तव और प्रचारक उदय भगत का सम्मान किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि...
Read MoreComic Hero Group Shines At 12th Bhojpuri Film Award Creates New Record
कॉमिक हीरो ने 12वें भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में स्थापित किया नया कीर्तिमान प्रेरणादायक एक सूक्ति है जहां चाह वहां चाह राह। जी हां, यह एकदम सटीक बैठती है कॉमिक हीरो ग्रुप पर, जिसकी सबसे बड़ी खासियत है लेडी कॉमेडियन भी हीरो हैं। यह समानता समाज और इतिहास को बहुत बड़ा सन्देश देती है। 12वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड में कॉमिक हीरो ने अनोखा रंग जमाकर ऐतिहासिक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसकी फिल्म जगत के गलियारे जोर शोर से चर्चा एवं भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है। कॉमिक हीरो ने सबसे अलग एक नया कॉन्सेप्ट के साथ परफार्म किया है। जिसकी तैयारी वे कई दिनों से बड़े जोश के साथ कर रहे थे। कॉमिक हीरो के शो की कोरियोग्राफी कोरियोग्राफर महेश आचार्य ने किया। कॉमिक हीरो में मनोज टाईगर के नेतृत्व में सूर्या दूबे, रोहित सिंह मटरू, रीतू पांडेय, रोजा उस्मानी, के के गोस्वामी, गिरीश शर्मा, महेश आचार्य, अनूप लोटा, संजय महानंद, स्वीटी सिंह, आलोक...
Read More







