रजनीश मिश्रा की बल्ले – बल्ले
संगीत निर्देशक के रूप में लोगो का प्यार पाने के बाद फिलम निर्देशन के क्षेत्र में भी रजनीश मिश्रा ने सफलता का परचम लहरा दिया। अपनी पहली फिल्म ‘मेंहदी लगा के रखना’ की सफलता के बाद अब ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ लेकर तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। रजनीश कहते हैं कि वे नरकटियागंज, बेतिया से मुंबई तो पढाई करने को आए थे, मगर गाने के शौक बचपन से ही था। पढ़ाई के साथ – साथ गायकी का भी कर लेते थे। संगीत की भी थोड़ी बहुत समझ थी। वे आगे कहते हैं कि इसी दौरान उनकी मुलाकात भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ के निर्माता से हुई और उन्होंने उन पर भरोसा किया और अपनी फिल्म के संगीत निर्देशन की अहम जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा – ‘मैंने अपने मित्र राजेश के...
Read Moreअन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस – बिहार के स्वर्णिम इतिहास का आम जनमानस के बीच ले जाने की जरूरत : शिवचंद्र राम
पटना। अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर आज पटना म्यूजियम में फोटो प्रदर्शनी सह सेमिनार का विधिवत उद्धाटन करते हुए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री शिवचंद्र राम ने कहा कि बिहार का इतिहास काफी समृद्ध और स्वर्णिम है। इसे किताबों से निकाल कर आम जनमानस के बीच ले जाने की जरूरत है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी तकनीक के साथ – साथ अपने कल को जान सकें। उन्होंने विभाग के प्रधान सचिव श्री चैतन्य प्रसाद और अपर सचिव आनंद कुमार की सराहना करते हुए कहा कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के लिए इनके जैसे अधिकारी व विभाग के लोगों की मेहनत है। श्री राम ने कहा कि पटना म्यूजियम का इतिहास भी काफी पुराना है, जहां 75,000 से भी अधिक कलाकृतियां, पुरातात्विक अवशेष आदि हैं। यह बिहार के स्वर्णिम इतिहास को दिखाता है। यहां यक्षिणी की मूर्ति है, जो अपने...
Read Moreएक्शन के रियल टाईगर विशाल सिंह की गदर टू
भोेजपुरी की कामयाब फिल्म ‘ले आईब दुलहनिया पाकिस्तान से’ के नायक विशाल सिंह को अब आप जल्द ही गदर टू में देखेंगे। गदर में जहां भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह मुख्य भूमिका में थे वहीं भोजपुरी फिल्म गदर टू में एक्शन फिल्मों के टाईगर माने जाने वाले विशाल सिंह दर्शको का दिल जीतते दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण गदर की टीम के ही निर्माता संजय सिंह राजपूत और निर्देशन रमाकांत प्रसाद कर रहे हैं। रमाकांत प्रसाद ने ही विशाल सिंह को लेकर लेआईब दुलहनिया पाकिस्तान से बनायी थी और यह फिल्म कामयाबी के नये स्तर तक पहुंची थी और विशाल सिंह रातोरात ना सिर्फ सुर्खियोंमें आगये बल्की रियल एक्शन टाईगर भी बन गये। इस फिल्म में विशाल सिंह , माहीखान , सनी सिंह और श्रेया की मुख्य भूमिका है । फिल्म गदर टू के बारे में निर्देशक रमाकांत प्रसाद...
Read More“मेहंदी तोहरे नाम के” की शूटिंग शुरू नारिप्रधान फ़िल्म होगी
एडीआरएस एंटरटेनमेंट और श्री शांति एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में बन रही पारिवारिक भोजपुरी फिल्म “मेहँदी तोहरा नाम के” की शूटिंग देवरिया,गोपालगंज और इसके आस पास के लोकेशनों पर शुरू हो चुकी है। कुछ ही दिन पहले इस फ़िल्म का मुहूर्त पटना में भव्य तरीके से की गयी थी । फ़िल्म के निर्माता प्रवीन कुमार और पूनम सिंह हैं। फ़िल्म के विषय में इनका कहना है की ये फिल्म नारीप्रधान है। यह फ़िल्म एक मिशाल साबित होगी,उच्च वर्गीय दर्शक वर्ग के साथ भोजपुरी सिने जगत को एक अलग नराजिया मिलेगा। फ़िल्म के लेखक–निर्देशक रंजन शर्मा काफी युवा है जिससे फ़िल्म उद्योग को इनसे काफी उम्मीदें भी हैं। फिल्म के निर्देशक रंजन शर्मा का कहना है की इस फ़िल्म का फिल्मांकन काफी प्यार से किया जा रहा है,हमारी टीम क्वांटिटी नहीं क्वालिटी पर विश्वास करती है। उम्दा फिल्मो का निर्माण...
Read Moreसीमा सिंह ने अपने पैतृक गाँव में कन्या पूजन कर किया महाभंडारा
भोजपुरी सिनेजगत की डांसिंग स्टार सीमा सिंह ने आज सिनेप्रेमियों के बीच जो जगह बनायीं हैं, उसमें उनकी कड़ी मेहनत और कड़ा संघर्ष व बुलंद हौसला शामिल है। आध्यात्मिक विचार धारा व सरल व्यक्तित्व की मल्लिका सीमा सिंह की धर्म-कर्म में भी विशेष आस्था है। अपने व्यस्त दिनचर्या और शूटिंग की व्यस्तता में से समय निकालकर हर वर्ष की भाँति इस साल भी उन्होंने अपने पैतृक निवास स्थान इलाहाबाद में स्वनिर्मित माता जी के मंदिर में भक्ति भाव से कन्या पूजन कर रामनवमी के पावन पर्व पर धूमधाम से पूजा-अर्चना की तथा महा भंडारा का आयोजन भी किया। इस धार्मिक आयोजन में गाँव-जवार के सभी छोटे-बड़े व गणमान्य जन शामिल हुए। सभी ने जगत जननी माँ जगदम्बे का आशीर्वाद लिया और मुक्त कंठ से सीमा सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए जीवन में हमेशा कामयाब रहने की दुआ की।...
Read Moreभोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी बेटवा बाहुबली 2
पटना। भाजपा विधायक व बिहार – झारखंड मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुनील द्वारा फिल्म बेटवा बाहुबली का सिक्वल बेटवा बाहुबली – 2 के रिलीज के पूर्व संध्या पटना में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फिल्म के अभिनेता अजय दीक्षित ने कहा कि मुझे उम्मीद है की हमारी फिल्म अच्छी चलेगी। मुंबई, यूपी, बिहार और झारखंड में इस फिलम को लोगों का भरपूर प्यार मिलेगा। गौरतलब है कि भोजपुरी की सुपर हिट फिल्म बेटवा बाहुबली के जबरदस्त सफलता के बाद फिल्म का सिक्वल ‘बेटवा बाहुबली 2’ भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर 21 अप्रैल को रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि बेटवा बाहुबली 1 में भी मैंने काम किया था। इसके सीक्वल में भी काम करने का मौका मिला है। दूसरी फिल्म में पहली फिल्म के कई कलाकार बदले गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर धीरज ठाकुर हैं। फिल्म में कई एक्शन सीन मैंने खुद किया है। फिल्म की शूटिंग...
Read More







