जल्द रिलीज़ होगी तेरे जैसा यार कहाँ
भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह की बहुचर्चित फिल्म तेरे जईसा यार कहां जल्द ही दर्शको के समक्ष होगी ।फिल्म में पवन सिंह एक बार फिर दमदार भूमिका में नजर आयेंगे। इस फिल्म में पवन सिंह का जबरदस्त एक्शन व स्टंट के साथ साथ बेहतरीन संवाद भी दर्शकों को देखने के लिये मिलेगा। इस फिल्म में दिग्गज कलाकार के बीच एक ऐसा कलाकार भी है जिसके काम की तारीफ खुद निर्देशक रवि भूषण भी जम कर करते हैं । वह कलाकार है जादू नाम का एक प्रशिक्षित कुत्ता, जिसने पवन सिंह के सुख दुःख के साथी के रूप में अपने किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म में पवन सिंह के अपोजिट हैं काजल राघवानी। इस फिल्म की एक और खासियत है इस फिल्म से भोजपुरी फिल्मो के महानायक कुणाल सिंह के पुत्र आकाश सिंह यादव भोजपुरिया...
Read Moreभोजपुरी फिल्मो के एक्शन स्टार यश कुमार इनदिनों बिहार में अपने फैन्स को एन्जॉय कर रहे हैं।
भोजपुरी फिल्मो के एक्शन स्टार यश कुमार इनदिनों बिहार में अपने फैन्स को एन्जॉय कर रहे हैं। आगामी 17 फरबरी को रिलीज होने वाली फ़िल्म रंगदारी टैक्स को जन जन तक पहुचाने के लिए यश बिहार के विभिन्न शहरों में घूम घूम कर फ़िल्म को प्रोमोट कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान फ़िल्म के नायक यश कुमार,नायिका प्रीति सिंह व फ़िल्म के पी आर ओ सर्वेश कश्यप ,कुंदन कुमार फ़िल्म के विषय में इस वेबसाइट को अपने अनुभव साझा किये। अभिनेता यश कुमार ने बताया फ़िल्म ‘रंगदारी टैक्स’ के बारे में बताया की ये फ़िल्म मेरे दिल के काफी करीब है और इसके सफलता की कामना को अरेराज गया था और भगवान् सोमेश्वर नाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया,भोजपुरिया दर्शकों के लिए ,उनकी पसंद नापसंद को जानने ले बिहार आते हैं। इस फ़िल्म के विषय में अगर जाने...
Read Moreगुजरात में “ससुराल” की शूटिंग कर रहे हैं चिंटू !
साईदीप फिल्म्स के बैनर तले निर्माता निर्देशक राजकुमार आर पांडेय फिल्म ससुराल की शूटिंग गुजरात में भिन्न भिन्न शहरों में आजकल जोर शोर से कर रहे है । पिछले एक महीने से फिल्म की शूटिंग गुजरात के राजपिपला में चल रही थी और अभी फिल्म की यूनिट वड़ोदरा शिफ्ट हो चुकी है । फिल्म ससुराल के लेखक व् संगीतकार भी राजकुमार आर पांडेय ही हैं । फिल्म में गीत राजकुमार पांडेय व श्याम देहाती के लिखे हुए हैं वहीँ फिल्म का एक्शन टीनू वर्मा ने किया है । फिल्म ससुराल में नृत्य निर्देशन का जिम्मा राम देवन ने संभाला है , वहीँ फिल्म के संवाद लालजी यादव ने लिखे हैं । फ़िल्म का छायांकन महेश वेंकट ने किया है । फिल्म ससुराल में अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू , कुणाल सिंह, काजल यादव, नवोदित अभिनेत्री अमृता आचार्या, प्रकाश जैश, बंदिनी...
Read Moreप्रियंका पंडित फिल्म ‘सामराज्य ‘ के लिए अनुबंधित
भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका पंडित को फिल्म ‘सामराज्य’ के लिए अनुबंधित कर लिया गया है आज ! इस फिल्म के निर्देशक रतन राहा और निर्माता कमलेश चौरसिया है ! प्रियंका पंडित इस फिल्म के एक नयी भूमिका निभाती नजर आएंगी ! इस फिल्म का मुहूर्त १० फ़रवरी को मुम्बई में किया जाएगा और फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू की जाएगी.इस फिल्म का संगीत भी काफी नयी तरह से बनाई जा रही है जिस के संगीतकार दामोदर राव है ! प्रियंका ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान ‘ की शूटिंग पूरी की है .प्रियंका की फिल्म ‘बागी इश्क़’ और शहंशाह जल्द प्रदर्शित होने वाली है ! फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है...
Read Moreपवन सिंह की ‘योद्धा अर्जुन पंडित’ की शूटिंग पूरी !
लगभग एक महीने से चल रही और राजदेव फिल्म्स के बैनर तले बन रही फ़िल्म ‘योद्धा अर्जुन पंडित’ की शूटिंग पूरी कर ली गयी है । धमाकेदार एक्शन से भरपूर इस फ़िल्म की शूटिंग मुम्बई से सटे पनवेल के सूर्या फार्म हॉउस में और उसके आसपास की जा रही थी । जहाँ भोजपुरी फिल्मों के स्टार गायक और अभिनेता पवन सिंह इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में है । फ़िल्म में पवन के साथ नेहाश्री,अवधेश मिश्रा,उमेश सिंह,आसुतोष खरे,अयाज़ खान,विनोद मिश्रा,काजल सिंह,ग्लोरी मोहन्ता,पूजा कजलेकर,और संजय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में है । फ़िल्म में टाईटल के अनुरूप ही धमाकेदार एक्शन का तड़का लगाने वाली इस फ़िल्म के निर्माता मनोज सिंह है जहाँ फ़िल्म का निर्देशन जगदीश शर्मा द्वारा किया गया है । इस फ़िल्म को दीपक शाह द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा । वैसे तो पवन सिंह अभिनीत फ़िल्में गाने व एक्शन...
Read Moreलुटेरे लेकर आ रहे हैं पवन सिंह संग यश कुमार !
जब दो एक्शन के खिलाड़ी एक साथ पर्दे पर अभिनय करते नज़र आएं तो आप उस स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं कि आगे क्या होने वाला है । जी हां हम बात कर रहे हैं मिथिला टॉकीज़ के बैनर तले बन रही मल्टीस्टारर फ़िल्म ‘लूटेरे’ की । इस फिल्म के होली को ध्यान में रखकर फिल्माए गए एक विशेष गाने की शूटिंग मुम्बई में पूरी की गयी जिसमें की लगभग सभी मुख्य कलाकार उपस्थित रहे । इस फ़िल्म की लगभग शूटिंग पूरी कर ली गयी है और फ़िल्म जल्द ही होली पर दर्शकों के सामने आने की।तैयारी में अपने चरम पर है । इस फ़िल्म में पवन सिंह,अक्षरा सिंह,यश कुमार,पूनम दुबे,गौरव झा,रीतू सिंह,मनोज टाइगर,अवधेश मिश्रा,संजय वर्मा,काया शर्मा,स्वीटी सिंह,आदित्य मोहन सहित और भी जाने माने कलाकार अभिनय कर रहे हैं । फ़िल्म लुटेरे के निर्माता मनोज चौधरी और निर्देशक...
Read More







