बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर की बनने वाली फिल्मों में नजर आएगी आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी
जहां भोजपुरी सिनेमा के शो मैन प्रदीप के शर्मा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी बड़ी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। वही अब वे काजल राघवानी के साथ तीन फिल्में करने जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने काजल को साइन भी कर लिया है। इसके अलावा एक और खास बात ये है कि प्रदीप के शर्मा ने आम्रपाली दुबे को भी अपनी आगामी परियोजना के लिए अनुबंधित किया है। प्रदीप शर्मा की लिट्टी चोखा रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और दुलार मिला है। वही खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर आशिकी रिलीज होने वाली है। https://www.instagram.com/p/CX51UHXlQ-w/?utm_medium=share_sheet https://www.instagram.com/pradeepsharma2152/p/CXyIul4lb7x/?utm_medium=share_sheet https://www.instagram.com/p/CX5HTw9Ia_2/?utm_medium=share_sheet हालही में शर्मा ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ सबका बाप अंगूठा छाप की शूटिंग पूरी की है और अब उन्होंने एक और फ़िल्म की घोषणा की है। फ़िल्म का नाम सदा सुहागन। जिसमे मुख्य भूमिका...
Read Moreआईना फिल्म इंटरटेनमेंट की महिला प्रधान भोजपुरी फ़िल्म जननी तेरी कहानी का मुहूर्त संपन्न
कहा जाता है कि सिनेमा समाज का आईना होता है। इसी बात को ध्यान में रखकर आईना फिल्म इंटरटेनमेंट बैनर के तले महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म “जननी तेरी कहानी” का शुभ मुहूर्त धूमधाम से वाराणसी में किया गया। श्री गणेश जी की पूजा, अर्चना करके फिल्म का मुहूर्त किया गया। उक्त अवसर पर फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं बहुत सी दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने समाज को आईना दिखाने व समाज को जागरूक करने की पहल पर काफी सराहना की और फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि यह फिल्म समाज को जागरूक करने हेतु बनाई जा रही है। इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें संदेश भी दिया जाएगा। यह फ़िल्म समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार तथा इतने अत्याचार को सहते हुए महिलाओं का समाज को...
Read Moreखेसारीलाल यादव – सुजीत कुमार सिंह और लोकेश मिश्रा की नई भोजपुरी फिल्म अंदाज का भव्य मुहूर्त संपन्न शूटिंग शुरू
ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव, बिग बॉस फेम अर्शी खान, साउथ एक्ट्रेस सोनिका गौड़ा स्टारर फिल्म “अंदाज” का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू वाराणसी में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के शानदार होटल मुलाकात में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म अंदाज का भव्य मुहूर्त किया गया। बिग बॉस फेम अर्शी खान, साउथ ऎक्ट्रेस सोनिका गौड़ा इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में ख़ेसारी लाल यादव का लुक और किरदार एकदम अलग होने वाला है। जिस तरह हिंदी फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार के अपोज़िट 2 हीरोइन प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता थीं, इस भोजपुरी अंदाज में भी ख़ेसारी लाल यादव के साथ दो हीरोइन नजर आने वाली है। लेकिन इस फिल्म की कथा-पटकथा बिल्कुल अलग है। कमला फिल्म्स क्रियेशन्स प्रस्तुत व लोकेश मिश्रा कृत निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म अंदाज के निर्माता लोकेश मिश्रा...
Read Moreमहाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को दिया डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान चिन्ह
विगत कई वर्षो से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के लिए ये वर्ष बहुत खास साबित हुआ है। इस वर्ष का बेहद खास होना भी लाजमी है क्योंकि कंपनी को भोजपुरी इंडस्ट्री द्वारा आयोजित समारोह में सम्मान तो मिलता ही है, लेकिन इस वर्ष वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया गया है। रत्नाकर कुमार को महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा डॉ राजेन्द्र प्रसाद जयंती के अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान रत्नाकर कुमार को उनके भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में अच्छे गीत-संगीत पेश करने के तौर पर दिया गया है। भोजपुरी फिल्म उघोग जगत में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स एक प्रतिष्ठित नाम है। कंपनी द्वारा साफ-सुथरे गीत-संगीत के साथ साथ पारिवारिक फिल्मों का भी निर्माण किया जा...
Read Moreदिनेशलाल यादव निरहुआ कर रहे हैं 15 दिन से भोजपुरी फ़िल्म “गोबर धन” की शूटिंग प्रतापगढ़ में
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के विगत 15 दिनों से भोजपुरी फिल्म गोबर धन की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के बाँसी गाँव एवं आसपास के क्षेत्रों में कर रहे हैं। इतने बड़े सुपरस्टार का पहली बार वहाँ पर शूटिंग करने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर फिल्म निर्देशक मंजुल ठाकुर संभाल रहे हैं। केंद्रीय भूमिका में दिनेशलाल यादव निरहुआ एक ऐसे किरदार को जीवन्त कर रहे हैं जो गाँव का भोला-भाला बेरोजगार नवयुवक है। किन्तु एक समय में ऐसा कुछ कर गुजरता है कि जिला जवार सहित पूरे प्रदेश के लोग भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। फ़िल्म “गोबर धन” में दिनेशलाल यादव निरहुआ और मेघाश्री की जोड़ी दिखाई देंगी। खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी इस फ़िल्म, इसकी कहानी और अपने अलग से किरदार के लिए...
Read Moreमस्ती के मूड में दिखे निरहुआ – अक्षरा सिंह – श्रुति राव प्रयागराज की सड़क पर वायरल हुआ वीडियो
निरहुआ की मस्ती अक्षरा सिंह, श्रुति राव के साथ प्रयागराज की सड़क पर भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ प्रयागराज की सड़क पर बिग बॉस फेम अक्षरा सिंह, श्रुति राव के साथ मस्ती करते और झूमते नाचते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो में निरहुआ येलो कलर के टी-शर्ट, ब्लू जीन्स और रेड कलर के शूज़ में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। उनकी बांहों में अक्षरा और श्रुति राव हैं और उनके साथ एनर्जी से भरपुर डांस कर रहे हैं। लाल रंग के शार्ट ड्रेस में श्रुति राव हॉट लग रही हैं वहीं ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में अक्षरा काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। हमने जब इस वायरल वीडियो का पता किया तो पता चला कि यह वीडियो दरअसल निरहुआ, अक्षरा सिंह, श्रुति राव स्टारर फ़िल्म सबका बाप अंगूठा...
Read More







